महाकाल की नगरी उज्जैन में पहलीबार 80 सिद्धितप

23 अगस्त से 9 सितम्बर  तक महोत्सव का आयोजन

संदेश - पूजा तलेरा को सिद्धितप


उज्जैन :- श्री अवंती पार्श्वनाथ भगवान,  
श्री श्रेयांशनाथाय भगवान के सानिध्य में व परम पूज्य आचार्य श्री विजय राजेन्द-धनचन्द्र भूपेन्द्र यतीन्द-विद्याचन्द्र-जयन्तसेनसूरि सदगुरुभ्यो के दिव्य आशीष से अवंतिका नगरी की पुण्य भूमि उज्जैन नगर के इतिहास में पहली बार 88 सिद्धितप तपस्वी अमृतमय पारणा के अवसर पर सप्तान्हिका महोत्सव का आयोजन किया गया है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उज्जैन नगर धर्ममय हो गया है।

श्री सौधर्मवृहत तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ शुध्धोऽहं साध्य वर्षावास समिति नयापुरा, के तत्वावधान में इस अवसर पर 23 अगस्त  से 9 सितम्बर  तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन परम पूज्य प्रातः स्मरणीय कलिकाल कल्पतरु दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वर जी म. सा. के पट्टधर परम पूज्य राष्ट्र संत आचार्य देवेश पूण्यसम्राट श्री विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म. सा. के पट्टधर परम पूज्य गच्छाधिपति वर्तमान आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा.एवं आचार्य देवेश श्री विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म. सा. की आज्ञानुवर्ती  गुरुवर्या साध्वी श्री भुवनप्रभा श्रीजी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज सा., निरागरसा श्रीजी म. सा., जीनांशरसा श्रीजी म. सा.आदि ठाणा की निश्रा  में तप आराधना की घूम की धुम मचीहैं।ज्ञात हो साध्वीजी चातुर्मास  हेतु विराजमान है।

तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा 9 सितंबर को सुबह 8.30 बजे से श्री श्रेयांसनाथ राजेंद्रसूरी जैन ज्ञान मंदिर नयापुरा से मनोरमा गार्डन अरविंद नगर में धर्मसभा में परिवर्तित होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चेतन कश्यप (सूक्ष्म लघु मध्यम कुटीर उद्योग मंत्री) तथा विशेष अतिथि,अनिल फिरोजिया सांसद ,विधायक अनिल जैन,मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पारसचन्द जैन,उज्जैन नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल, नगर पालिका सभापति कलावती यादव हैं।इसी दिन तपस्वियों के पारणे होंगे।

अधिक जानकारी के लिए श्री संघ अध्यक्ष- सुरेश पगारिया 9407130911, चातुर्मास समिति अध्यक्ष -विजय गादिया 9425332465 से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम