गोडवाड़ में पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री गहलोत की नई पहल

बाली फोर्ट, जवाई लेपर्ट ज़ोन, सोनाणा खेतलाजी, अचलगढ़, भैरू तारक धाम व जालोर फोर्ट के लिए 22 करोड़ स्वीकृत

-विशेष संवादताता-


जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गोडवाड़ इलाके से विशेष लगाव रहा है, इसी कारण यहां के पर्यटन विकास पर उनका विशेष ध्यान है। गहलोत ने गोडवाड़ के पर्यटन विकास की कोशिश को आगे बढ़ाने के लिए पहले चरण में 22 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को स्वीकृती दी है।  राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के जरिए गोड़वाड़ के विकास की योजना को कार्यान्वित किया जाना है। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार के मुताबिक मुख्यमंत्री गहलोत ने आरटीडीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के जरिए गोड़वाड़ के पर्यटन का विकास का अपना सपना पूरा करने की पहल की है।

गोड़वाड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के बारे में सांसद नीरज डांगी ने कहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत की इस विशेष पहल से देश दुनिया के नक्शे पर जब गोड़वाड़ की हैसियत बढ़ेगी, यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे एवं  वृहत्तर विकास की नई संभावनाएं भी व्यापक पैमाने पर विकसित होगी।  आरटीडीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान के पर्यटन विकास के ढांचे  को मजबूत करने के लिए 1000 करोड़ का पर्यटन विकास कोष बनाने हेतु सज्ज है। मुक्यमंत्री गहलोत के पुराने सिपहसालार निरंजन परिहार के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा गोड़वाड़ में पर्यटन विकास के लिए उपलब्ध करवाई गई विकास राशि में से कई प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। 

उल्लेखनीय है कि सांसद डांगी, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व निरंजन परिहार मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी विश्वासपात्र लोगों में जाने जाते हैं।  गोड़वाड़ के पर्यटन विकास को कोशिशों पर इन तीनों के जरिए मुख्यमंत्री गहलोत की सीधी नजर रहेगी। ताजा स्वीकृतियों के अनुसार पाली जिले के जवाई लेपर्ड़ क्षेत्र, बाली फोर्ट, सोनाणा खेतलाजी मंदिर, जालोर के सुंधा माता मंदिर, सिरोही जिले में अर्बुदादेवी (अधरदेवी), अचलगढ़, मारकुण्डेश्वर, आम्बेश्वर व भैरूतारक धाम तथा जालोर फोर्ट के विकास का प्रावधान है। गोडवाड़ में जवाई इलाके की वन्यजीव संपदा व प्राकृतिक सौंदर्य ने पर्यटन विकास के नए द्वार खोले हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने गोडवाड़ पर्यटन सर्किट के विकास का यह जो प्रोजेक्ट बनाया है, उसे राज्यसभा सांसद डांगी ने गोड़वाड़ के विकास का नया अध्याय बताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम