नारी कोमल हैं कमजोर नहीं :- निर्मला माखीजा

बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं अभियान को सार्थक करें 

वेलंकनी स्कूल,गुड शेपर्ड स्कूल व युथ फोरम का कार्यक्रम 


भायंदर :-
नारी कोमल हैं कमजोर नहीं,शक्ति का नाम ही नारी हैं,जग को जीवन देनेवाली,मौत भी तुमसे हारी हैं। महिलाओं की सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। महिलाओं का शब्दों का वर्णन करना आसान नहीं हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,सावित्रीबाई फुले,जीजामाता जैसे कई नाम हैं जिन्होंने समाज को नयी दिशा दिखाई और क्रांति का आगाज किया। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपने परचम के झंडे नहीं गाड़े। कोरोना काल में भी वें वॉररीयर की तरह सेवाओं के लिए खड़ी रही।


उपरोक्त विचार अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की संस्थापिका निर्मला माखीजा ने गुड शेपर्ड स्कूल,वेलंकनी स्कूल,व युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।भायंदर (वेस्ट)स्थित जीसीएस बेंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने कहा की वह नारी ही हैं जो अपना वजूद भूलकर हर किरदार निभाती हैं। यह वह देवी है जो घर को स्वर्ग बनाती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश दुबे ने कहा कि हिन्दू धर्म के ग्रंथों में स्त्री को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती हैं. हमारे साहित्य में भी नारी के गुणगान किये गये हैं. मान्यता है कि जहाँ नारी शक्ति का वास होता है वही देव निवास करते हैं. इस तरह सम्पूर्ण परिपेक्ष्य में नारी का स्थान सम्मानीय एवं पूजनीय था और रहेगा।विशेष अतिथि सिरेमिक आर्टिस्ट खुशबू पंडित व आयसीएसआय भायंदर ब्रांच के चेयरमैन सीएस आदित्य सोनी व वास्तु विशेषज्ञ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 


इस अवसर पर अक्षता जैन ने कहा की बेटा भाग्य से होता हैं,और बेटी सौभाग्य से होती हैं। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा लगाने से कुछ नहीं होगा इसे हमे सार्थक करना होगा,और इसकी शुरुवात अपने घर से होगी। कार्यक्रम में सैंड आर्टिस्ट नेहा उमक,मीरा भायंदर की प्रथम पायलट अफशा कुरेशी, पुलिस हवलदार एस एस परहाङ,हवलदार माधवी गवस,सीमा पठान,डॉ वैशाली अग्रवाल,सीमा पटेल,एंड विनीता जैन,न्यूज़ एंकर अक्षता जैन, सीएस भागेश्री तापरिया,पत्रकार सीमा गुप्ता,पत्रकार दीपाली मिश्रा,न्यूज़ एंकर खुशबू श्रेया,गेलेक्सी हॉस्पिटल की रिंकू झा के अलावा स्कूल के स्टाफ को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सुमन सुनील अग्रवाल ने सूंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन वीणा जैन ने किया।उन्होंने नारी की तुलना दुर्गा माता,सीता माता से की।गाने के माध्यम से उन्होंने बताया की नारी जग जननी है,नारी से ही जग रोशन हैं।हर नारी को वंदन हैं,नमन हैं।आभार पिंकी सतसंगी ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन,शेरॉन सलढाना, अभय पंडित,सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

  1. सचमुच बेटी अनमोल है बेटी मेरे भारत देश की शान हैं बेटी है तो कल है बेटी बिना घर सुना सुना लगता हैं भगवान का दीया तोहफा है बेटी में जीवन लाल जैन नागदा जंक्शन 9179662633

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम