जीतो पुना चैप्टर के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश रांका

सभी को साथ लेकर होगा काम 

दीपक आर जैन

 

पुना :- जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) पौंआ चैप्टर के चेयरमैन के रूप में प्रसिद्द व्यवसायी ओमप्रकश रांका को चुना गया हैं. संस्था के अन्य पदाधिकारियों में पंकज कर्णावत को महासचिव बनाया गया हैं.यह कार्यकाल दो साल का (2020 -2022) होगा.   

पुना स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में हुए छोटे से कार्यक्रम में रांका व कर्णावत का शपथविधी हुआ. इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल ओसवाल व महासचिव अजय मेहता ने उन्हें पदभार दिया. 

जीतो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय भंडारी को वाईस चेयरमैन तथा ओसवाल को रेस्ट ऑफ़ महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनाया गया हैं.इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश रांका ने कहा की सभी सदस्यों की सलाह व नई कार्यकारिणी को साथ लेकर जीतो के यशस्वी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम