विधायक ने की जैन संत से मुलाकात

संतो के लिए सेवाकार्यों हेतु तैयार

पाटण:- गुजरात के पाटण नगर में त्रिस्तुतीक जैन उपाश्रय में बिराजमान मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा के दर्शनार्थ एवं लॉक डाउन की परिस्थिति में किसी भी प्रकार के सेवा कार्यों के लिए पाटण के विघायक किरीट पटेल ने मुलाकात की. पटेल ने मुनिराज श्री के दर्शन  किये एवं उनकी प्रेरणा से लॉक डाउन की परिस्थिति में मानव सेवा ओर जीवदया के हुये कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त की ओर विनंती करते हुए कहा कि नगर में बिराजमान  साधु साघ्वी भगवंतो के लिए  लॉक डाउन की परिस्थिति में किसी भी प्रकार का सेवा कार्य हो तो अवगत करायें. मुनिराज ने कहा की नगर में विहार करते पघारे साधु भगवंतो को लॉक डाउन की परिस्थिति में यहाँ रुकना पडा है इसके लिए उनकी आवश्यक सामग्री अन्य नगर में  हे वो यहां उपलब्ध करवाना है. इस पर अमल करते हुए पटेल ने  स्वयं रुचि लेकर सामग्री लाकर उपलब्ध करवाई.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप