पवन नाहर आइजा के उपाध्यक्ष बने

राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने दिया नियुक्ति पत्र


थांदला। श्वेतांबर,
 स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, दिगम्बर, तेरापंथ के सबसे बड़े जैन पत्रकारों के संगठन ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ ज़िलें से सक्रिय पत्रकारिता कर संघ समाज की सेवा करने व संतों में बढ़ते शिथिलाचार पर अपनी प्रखर आवाज बुलंद करने के परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय कार्यकारीणी में स्थान देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

नाहर इससे पूर्व आईजा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रह चुके है, जबकि वर्तमान समय में आईजा के मुख्य परामर्शदाता बनकर संगठन को मजबूत करने के प्रयास करते रहते है। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर थांदला पत्रकार संघ व आईजा सदस्यों में प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी व चयन समिति का आभार माना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पवन नाहर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईजा में पैसे व स्थान से ज्यादा सेवा समर्पण के साथ जिन शासन की प्रभावना को महत्व दिया जाता है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने बड़े शहर के नामी पत्रकारों के बजाय आदिवासी जिलें के छोटे से शहर थांदला से मुझ जैसे साधारण पत्रकार को असाधारण बना कर फर्श से अर्श पर पहुँचा दिया है इसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन