गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास झाबुआ में

 मोहनखेड़ा तीर्थ में हुई घोषणा


मोहनखेड़ा तीर्थ :-
सौधर्म बृहत्त तपोगच्छीय गुरुदेव श्री विजय राजेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. के प्रशिष्य युग प्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंत का सन् 2022 का चातुर्मास मध्यप्रदेश राज्य के झाबुआ नगर में होगा।

चातुर्मास की घोषणा मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित जयन्तसेन म्युझियम में बड़नगर (मध्यप्रदेश) निवासी  संघवी लीलाबाई शंकरलाल चंडालिया  परिवार आयोजित नवपद ओली आराधना के कार्यक्रम में विभिन्न नगरों से पधारे त्रिस्तुतिक जैन संघ एवं हजारों गुरु भक्तों की उपस्थिति में हुई।गच्छाधिपति के साथ निरन्तर चार वर्ष से अध्ययन हेतु गुजरात के पाटण नगर में बिराजमान  मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा का भी चातुर्मास होगा।गच्छाधिपति के चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन