गंगाधाम बिबवेवाड़ी परिसर में राम भक्तो द्वारा भव्य शोभा यात्रा

लड्डू के प्रसाद का वितरण


पुना :-
अयोध्या में श्री रामल्ला प्राण प्रतिष्ठा की पावन  बेला पर गंगाधाम बिबवेवाड़ी परिसर की सोसायटी के राम भक्तो द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शोभायात्रा की शुरुवात - वर्धमानपुरा सोसायटी से सुबह 8 बजे  जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू होकर विभिन्न मार्गी से निकला,जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष,बच्चे शामिल हुए। शंखनाद के साथ  पूरा परिसर राम मय हो गया था।यात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र की मुर्ती, श्रीराम भगवान के पात्र और बाल कलाकार आदि,कलश,रथ, DJ, ढोल ताशा, फुलों की वर्षा के साथ झुमते,नाचते, भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे।वर्धमानपुरा सोसायटी में सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई।

पूरा वातावरण श्री राम के जयघोष के साथ गुंजायमान था।यात्रा के दौरान सभी को लड्डू वितरित किए गए।शोभायात्रा के पश्चात वर्धमानपुरा गेटपर स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लाइव देखने की व्यवस्था की गयी थी जिसका सभी ने आनंद लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक हिंगड़, दिनेश अग्रवाल, आनंद कटारिया,और सभी का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम