पीयूशचंद्र विजयजी का शंखेश्वर तीर्थ के लिए उग्र विहार

31 जनवरी को अंजनशलाका प्रतिष्ठा हेतु निश्रा


डहाणू :-
परम पूज्य मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गच्छाधिपति गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रेय ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी म. सा. के आज्ञानुवर्ति शिष्य रत्न,पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म सा आदि ठाणा मोहनखेड़ा गुरु घाम तीर्थ डहाणु में 17 जनवरी को गुरु सप्तमी महोत्सव संपन्न कर शाम को  श्री शंखेश्वर महातीर्थ में प्रवेश करेंगे।

वे इस तीर्थ पर परम पूज्य कोंकण केशरी,आचार्य  श्री लेखेन्द्र सूरीश्वरजी म सा की पावन निश्रा में 31  जनवरी को 1008 जिन मंदिर की 1444 जिन बिम्बो की होने जा रही  अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव  में निश्रा प्रदान करेंगे।आप उग्र विहार कर 11 दिन में शंखेश्वर महातीर्थ पहुंचेंगे ।

ज्ञात हो गुरु भगवंत के  विहार में विहार ग्रुप तो अपनी सेवाएं देंगे ही इसके अलावा कोई भी गुरुभक्त की विहार में 1 दिन 2 दिन चार दिन सेवाएं देने की भावना हो वह अपनी सेवाएं दे सकते हैं तथा सेवाएं देने के लिए *विहार व्यवस्थापक* से संपर्क करें। विहार व्यवस्थापक शर्मा जी.  8815156489

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप