एक शाम सांवरिया के नाम 11 फरवरी को

श्री श्याम उत्सव मंडल का कार्यक्रम


भायंदर :-
श्री श्याम उत्सव मंडल, भायंदर (मुंबई) द्वारा 'एक शाम सांवरिया के नाम' द्वितीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। वार्षिकोत्सव 11 फरवरी,रविवार शाम 4 बजे एमबीएमसी ग्राउंड, सेवन स्क्वायर स्कूल के पास, रामदेव पार्क, मीरा रोड (पूर्व) मे होगा। 

मंडल के विकास केडिया ने बताया कि कार्यक्रम के दिन प्रातः 8 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में श्याम भक्त लगे हुए हैं।उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के दरबार को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। मीरा-भायंदर में पहली बार दिल्ली के सुप्रसिद्ध कारीगर बाबा का दरबार सजाया जाएगा। बता दें मीरा-भायंदर को मिनी राजस्थान कहा जाता है। यहां श्री श्याम के भक्त बड़ी संख्या में निवास करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम