योगा मानव जीवन को सकारात्मक व स्वस्थ बनाती हैं

प्रणव योग चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम


भायंदर :-
योगा एक प्राचीन भारतीय योग्य परंपरा है जो मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने के लिए विकसित की गई है। योगा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अद्वितीय लाभ प्रदान करता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर और मन की सम्पूर्णता को अनुभव कर सकता है। योगा कार्यक्षमता को बढ़ाता है, स्थैर्य और संयम प्रदान करता है और जीवन में संतुलन लाता है। यह ध्यान और अध्यात्मिक संचार के लिए एक साधन भी है।

उपरोक्त विचार योग चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने ट्रस्ट की पहली वर्षगांठ पर व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि योग संचार, प्रेम और एकता को बढ़ावा देता है। इससे शरीर में प्राण की चाल बढ़ती है और ऊर्जा का संचार होता है। योगा का अभ्यास रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दिल की सेहत को मजबूती प्रदान करता है। इससे ध्यान की क्षमता बढ़ती है और मानसिक स्थिति में स्थिरता आती है।

उन्होंने वर्तमान ऑनलाइन प्रारूप के साथ-साथ भौतिक कक्षाओं के संचालन के लिए ट्रस्ट के पास अपना परिसर होने की आवश्यकता भी व्यक्त की। 108 सूर्य नमस्कार में भागीदारी सह समापन का प्रमाण पत्र प्रतिभागियों को दिया गया। शिक्षकों, अतिथियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया। सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किये



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम