संदेश

राष्‍ट्रपति ने डैगर युद्ध स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की

चित्र
  जम्मू-कश्मीर  :-   राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में बारामूला का दौरा किया। राष्ट्रपति के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे भी थे। उन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक भव्य समारोह में बारामूला में डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। बारामूला डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल वीरेन्द्र वत्स ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें शहर के इतिहास के बारे में जानकारी दी, जिसमें आजादी के बाद के विभिन्न अभियानों में शहर के योगदान को रेखांकित किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने बारामूला डिवीजन के सैनिकों से परस्‍पर बातचीत की और उन्हें भविष्य के सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। बारामूला का दौरा करने के बाद, राष्ट्रपति गुलमर्ग के लिए रवाना हुए और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का अवलोकन किया। राष्‍ट्रपति को हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में किए जा...

शूरवीर जवानों के शौर्य व वीरमाताओं के धैर्य से देश सुरक्षित : राज्यपाल

चित्र
  कारगिल विजय दिवस पर कारगिल योद्धाओं का सम्मान  वीरमाता अनुराधा गोरे की किताब अशक्य ते शक्य का प्रकाशन  मुंबई :- शहीद जवानों के परिवार को अपना ह्रदय कितना कठोर करना पड़ता हैं यह हमने प्रत्यक्ष देखा हैं.  शूरवीर जवानों के शौर्य व वीरमाताओं के धैर्य के कारण  देश सुरक्षित हैं. उपरोक्त विचार  राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने व्यक्त किये.  राज्यपाल  22 वें कारगिल विजय दिवस पर  व्हॉइस ऑफ मुंबई व लोढा फाउंडेशन द्वारा  राज भवन में आयोजित कारगिल योद्धाओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने शहीद केप्टन विनायक मोरे की वीरमाता अनुराधा गोरे लिखित पुस्तक ' अशक्य ते शक्य '... कारगिल संघर्ष 'पुस्तक का विमोचन भी किया. कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत को शांति चाहिए और यह तथ्य हैं कि  देश शत्रु राष्ट्रों से घिरा हुआ है, भुलाया नहीं जा सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रधानता दी जा रही हैं. राज्यपाल ने कहा कि देश के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रो...

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

चित्र
 शहीदों के बलिदान को याद करें  नई दिल्ली  :-   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में शहीद हुए सभी वीर योद्धाओं को अपनी श्रद्धांजलि दी है।  एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; "हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनके पराक्रम को याद करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने प्राणों की आहूति दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।  पिछले वर्ष के 'मन की बात' का एक अंश भी साझा कर रहा हूं।"

हितेषचंद्र विजयजी के नियमित प्रवचन

चित्र
अशोक जीरावाला मदुरै : यतींद्र भवन में चातुर्मासिक विराजित परम पूज्य मालव केसरी वरिष्ठ मुनिराज श्री हितेशचंद्र विजयजी म.सा. एवं ज्योतिष रत्न मुनिराज श्री दिव्यचंद्र विजयजी म.सा.की निश्रा में यतींद्र भवन मदुरै में प्रतिदिन दैनिक प्रवचन प्रात: 9.15 से 10.30 बजे तक शुरू है।  प्रवचन में बड़ी संख्या में भक्तगण लाभ ले रहे हे। चातुर्मास में भक्तामर सूत्र गुरु भगवंत को वोहराने का लाभ मनोहरमल सोकलचंद  वानीगोता परिवार ने लिया।  26 जुलाई,सोमवार सुबह 9 बजे , यतींद्र भवन सूत्र गुरु भगवंत को वोहरायेंगे।श्री सांचा सुमतिनाथ राजेंद्रसूरी श्वेतांबर  संघ ने सभी से उपस्थित रहने की अपील की है।

साध्वी प्रगुणा श्रीजी का चातुर्मास लुधियाना में भव्य प्रवेश

चित्र
  सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे प्रवचन लुधियाना :- साध्वी श्री प्रगुणा श्री जी म.सा. ठाणा-4 का धर्म कमल हाल दरेसी रोड में भव्य चातुर्मासिक प्रवेश श्री आत्म वल्लभ समुद्र इन्द्रदिन्न सूरी जी म.सा. के क्रमिक पट्टधर र्वतमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प.पू. श्री जसवंत श्री जी म.सा. की सुशिष्याएं शासन रत्ना, शासन ज्योति साध्वी श्री प्रगुणा श्री जी म.सा., स्वर कोकिला, शिविर संचालिका साध्वी श्री प्रियधर्मा श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रियरत्ना श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रियसुधा श्री जी म.सा. ठाणा-4 का भव्य चातुर्मासिक प्रवेश धर्म कमल हाल, दरेसी रोड में श्री आत्मानंद जैन महासमिति लुधियाना की अध्यक्षता में हुआ। चातुर्मास प्रवेश शोभायात्रा सीता माता मंदिर दरेसी रोड से शुरू हुई। सर्वप्रथम प्रभु श्री वासुपूज्य स्वामी जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद प्रभु श्री वासुपूज्य स्वामी जी के रथ के साथ साध्वी जी ठाणा-4 कर सकल श्री संघ सहित बैंड-बाजों के साथ धर्म कमल हाल में मंगल प्रवेश...

अपनी रसोई में बैठे डॉक्टरों को पहचानिए

चित्र
कुछ बीमारियों के घरेलू उपचार श्री गौतम मुनि / बरसादाता प्रत्येक घर में एक रसोई होती है, और इस रसोई में एक  डॉक्टर छुपा बैठा होता है,  बिना फीस वाला । आइए आज अपने उसी डॉक्टर से आपका परिचय करायें । 💼 1- केवल सेंधा नमक का प्रयोग करने पर आप थायराइड और  ब्लडप्रेशर से बचे रह सकते हैं, यही नहीं, आपका पेट भी ठीक रहेगा । 💼 2- कोई भी रिफाइंड न खाकर तिल, सरसों, मूंगफली या नारियल के तेल का प्रयोग आपके शरीर को कई बीमारियों से बचायेगा, रिफाइंड में कई हानिकारक कैमिकल  होते हैं । 💼 3- सोयाबीन की बड़ी को दो घंटे भिगोकर मसलकर झाग निकालने के बाद ही प्रयोग करें, यह झाग जहरीली होती है । 💼 4- रसोई में एग्जास्ट फैन अवश्य लगवायें, इससे प्रदूषित  हवा बाहर निकलती रहेगी  💼 5- ज्यादा से ज्यादा मीठा नीम/कढ़ी पत्ता खाने की चीजों में डालें, सभी का स्वास्थ्य सही रहेगा । 💼 6- भोजन का समय निश्चित करें, पेट ठीक रहेगा । 💼 7- भोजन के बीच बात न करें, भोजन ज्यादा पोषण देगा । 💼 8- भोजन से पहले पिया गया पानी अमृत, बीच का सामान्य और अंत में पिया गया पानी ज़हर के समान होता है । 💼 9- बहुत ही आव...

महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में सेना के तीनों अंगों द्वारा बाढ़ राहत कार्य

चित्र
  मुख्य बातें : भारतीय सेना के कार्यबलों ने महाराष्ट्र के तीन सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य संचालित किया भारतीय नौसेना की टीमों ने कर्नाटक में  200  से अधिक लोगों को निकाला भारतीय वायु सेना द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ के लगभग  400  राहतकर्मियों को पहुंचाया गया और अधिक बचाव दल और विमान स्टैंडबाय पर सेना के तीनों अंगों ने महाराष्ट्र ,  कर्नाटक और गोवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में नागरिक प्रशासन और राष्ट्रीय के साथ-साथ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ हाथ मिलाया है।   महाराष्ट्र के रत्नागिरी ,  कोल्हापुर और सांगली जिलों के प्रशासन के साथ करीबी समन्वय बना कर काम करते हुए ,  भारतीय सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में इन्फैंट्री ,  इंजीनियर्स ,  संचार ,  रिकवरी और मेडिकल टीमों सहित अपनी टास्कफोर्सेज़ को तैनात किया है । इन टीमों ने चिपलून ,  शिरोल ,  हाटकंगल ,  पलुस और मिराज क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य किया और कीमती जानें बचाईं। कर्नाटक में भारतीय नौसेना ने ब...

स्वतंत्रता का ‘अमृत महोत्सव’ किसी सरकार या राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह भारतवासियों का कार्यक्रम है :- प्रधानमंत्री

चित्र
26 जुलाई  कारगिल का युद्ध, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में कहा कि दो दिन पहले की कुछ अद्भुत तस्वीरें, कुछ यादगार पल, अब भी मेरी आँखों के सामने हैं, इसलिए, इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत उन्ही पलों से करते हैं। टोक्यो ओलंपिक  में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने, जैसे, एक होकर अपने इन योद्धाओं से कहा –  विजयी भव ! विजयी भव ! जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो, मुझे इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने और देश को बताने का अवसर मिला था। ये खिलाड़ी, जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यहाँ पहुंचे हैं। आज उनके पास, आपके प्यार और सहयोग की ताकत है - इसलिए, आइए मिलकर अपने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ, उनका हौसला बढ़ाएँ।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हमारा विक्ट्री पंच कैंपेन अब शुरू हो चुका है। आप भी अपनी टीम के साथ अपना  विक्ट्री पंच शेयर करिए। भारत के लिए चीय...

एनसीओई, एसटीसी साई की खेल प्रोत्साहन योजनाओं के लिए कार्य कर रहे हैं

चित्र
  साई ने   देशभर में   खेल   प्रोत्साहन   योजनाओं   को लागू  करने के   लिए 23   राष्ट्रीय   उत्कृष्टता   केंद्र और   67 साई   प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं :  अनुराग ठाकुर मुख्य बातें  : एनसीओई ,  एसटीसी  और  विस्तार केंद्र आदि सहित  189  केंद्र साई की खेल प्रोत्साहन योजनाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों में कुल  9025  खिलाड़ियों ( 5579 लड़के और 3446 लड़कियां ) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अखिल भारतीय स्तर पर खेलो इंडिया योजना के तहत 2967 खेलो इंडिया खिलाड़ियों (पुरुष: 1494 और लड़कियां: 1473) का चयन किया गया है। टीओपीएस  भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की तैयारी में सहायता प्रदान करता है। वर्तमान में ,  टीओपीएस  के तहत 147 व्यक्तिगत खिलाड़ियों और 2 हॉकी टीमों (पुरुष और महिला) को कोर ग्रुप के रूप में चुना गया है। 'खेल' राज्य का विषय होने के चलते   युवा खिलाड़ियों की पहचान क...

टोक्यो ओलंपिक 2021 में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय वायु सेना के योद्धा

चित्र
  टोक्यो ओलंपिक 2021 में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय वायु सेना के योद्धा भारतीय वायु सेना को  25  वर्षों के अंतराल के बाद भारतीय दल में पांच वायु योद्धाओं को आगामी टोक्यो ओलंपिक  2021  में देश के लिए प्रदर्शन करने ,  अन्य देशों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने और पदक लाने हेतु (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) शामिल करने की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। वायु सेना के योद्धाओं के लिए राष्ट्रीय ध्वज का प्रतिनिधित्व करने की ऐसी क्षमता हासिल करना बहुत गर्व की बात है। आईएएफ स्पोर्ट्स ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है ,  जिसमें प्रतिभाशाली वायु योद्धाओं ने अपना धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया है और एशियाई खेलों ,  राष्ट्रमंडल खेलों ,  विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते हैं ,  इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए प्रशंसा पाई है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों...