संदेश

देश धर्म और आस्था पर टीका हैं.

चित्र
मुंबई -यह देश धर्म और आस्था पर टीका हैं. लोगों को संतों का अनुसरण करना चाहिए. सबरीमाला विवाद स्थानीय जनता की सहमति से सुलझाना चाहिए. यह बात भायंदर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बालाजी नगर में चातुर्मास हेतु बिराजमान तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक गच्छाधिपति आचार्य विजय अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा. से भेट के दौरान कही. भायंदर (वेस्ट) में अभय - मोक्ष चातुर्मास समिति आयोजित विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा की देश धर्म के मार्ग पर धीरे धीरे चल रहा हैं. लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी हैं. उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार अच्छा काम कर रही हैं. भागवत ने कहा की हमारे कार्यों को हमेशा गुरुदेव का आशीर्वाद रहा हैं. अर्थ और काम की पूर्ति होने के बाद भी दुनिया में लोग दुःखी हैं ,परंतु हमारे यहाँ अभावों में भी सुखी रहनेवाले लोग हैं. उन्होंने कहा की संतों के मार्गदर्शन बिना कुछ भी संभव नहीं. संतों के उपदेशों को अपने आचरण में लाना बहुत जरूरी हैं. तीर्थो की पवित्रता खंडित ना हो इसके लिए प्रयास होंगे. भागवत ने कहा की गोमाता के सरंक्षण के लिए काम करना हो...

रोजपाड़ा गांव हुआ शौच मुक्त

चित्र
लायंस डिस्ट्रिक्ट का कार्यक्रम  मुंबई -दि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ लायंस क्लब के तहत संचालित लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 ने विभिन्न क्लबों के सहयोग से विक्रमगढ़ के पास पालघर जिला में स्थित रोजपाड़ा को शौच मुक्त गांव करने के अलावा अनेक सामाजिक उपक्रमों में सहयोग किया हैं. शौच मुक्त होने से स्थानीय रहवासियों में खासकर महिलाओं में ख़ुशी की लहर हैं.  लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 के विलेज एडॉप्शन की चेयरपर्सन लायन अर्चना पाटोदिया ने बताया की लगभग 35 से ज्यादा शौचालय बनाये गए हैं. यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता अभियान से प्रेरित होकर किया गया. इसके अलावा 15 सोलार स्ट्रीट लाइट के अलावा समाज मंदिर में जरुरत की सभी चीजें उपलब्ध करवाई गयी हैं. इसके पहले संस्था ने पानी की सुविधा 3 कि. मी. लंबी पाइप लाइन डलवाकर गांव में करवाकर दी. लोगों को पहले 3 कि.मी. दूर चलकर पानी लाना पड़ता था. सभी का लोकार्पण लायन मल्टिपल कॉउन्सिल चेयरमैन लायन सुनील पाटोदिया,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दीपक चौधरी,वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.अजीत जैन,शशिकांत मोढ़ आदि मान्यवरों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस कार्य...

हैंड्स ऑफ़ क्ले का विमोचन

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं मुंबई -सिरेमिक्स कला में अपनी कला का लोहा मनवा चुके व भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित ब्रह्मदेव पंडित ने अपने ब्रह्म नाम को सार्थक किया हैं.मिट्टी को आधुनिक रूप देने का काम जो उन्होंने किया हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम हैं. उपरोक्त विचार छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संघ्रालय के साब्यासाची मुखर्जी ने व्यक्त किये. मुखर्जी संघ्रालय की और से ब्रह्मदेव पंडित के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक 'हैंड्स ऑफ़ क्ले' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा की सादा जीवन उच्च विचार यह बात पंडितजी पर पूरी तरह लागु होती हैं. कार्यक्रम में प्रफुल्ला आर्ट दहानुकर फाउंडेशन के ट्रस्टी दिलीप दहानुकर ने कहा की पंडितजी ने अपने काम से   पूरे देश का गौरव दुनिया में बढ़ाया हैं. आर्ट क्रिटिक विठ्ठल नाडकर्णी ने भी अपने विचार व्यक्त किये.कार्यक्रम का संचालन नीला शिंदे ने किया. उपस्थित मेहमानों का आभार अनंत पंडित ने व्यक्त किया. बुक को बहुत ही आकर्षक सुनील महाडिक ने बनाया हैं तथा इसके प्रकाशक अभय पंडित हैं.         

गांधी को साकार किया सिरामिक्स पर

चित्र
मुंबई- बिहार सरकार द्वारा चंपारण की शताब्दी के उपलक्ष में विशाल बापू सभागार का निर्माण किया गया हैं. इस सभाघर  में मुंबई के जाने माने कलाकार पद्मश्री ब्रह्मदेव ने पंडित गांधीजी के जीवन को सेरेमिक्स पर उतारा हैं. इस   सभागार   व कलाकृति का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नितीशकुमार ने किया. उन्होंने पंडित के कामों की सरहाना की व मुलाकात के दौरान पंडितजी को बिहार के लिए समय देने को कहा.   पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा बापू   सभागार  में निर्मित इस सिरेमिक आर्ट पर  महात्मा गांधी के विभिन्न छवियों की रचना उन उपकरणो के साथ है जिसका उपयोग वे अपने रोजमर्रा के जीवन मे करते थे. जैसे चरखा,घड़ी,पेन,भागवत गीता, चश्मा,ट्रैन आदि.इन चित्रों में उन व्यक्तियों को भी दिखाया गया है जिनका गांधीजी के जीवन पर बहुत प्रभाव था. इनमे विनोबा भावे,गोपाल कृष्ण गोखले,रवीन्द्रनाथ टैगोर आदि है. वर्ष 1917 में बिहार के जमीदार राजकुमार शुक्ला ने गांधीजी को स्थानीय किसानों की मदद के लिए बिहार के चंपारण बुलाया.यहां किसान इंडिगो फार्मिंग करने के लिए मजब...

हुनर और लक्ष्य ने ब्रह्मदेव पंडित को दिलाया पद्मश्री

 हुनर और लक्ष्य ने  ब्रह्मदेव पंडित को दिलाया पद्मश्री  बिहार निवासी पूरा परिवार है कलाकार  दीपक आर.जैन /भायंदर  भारत सरकार द्वारा सिरेमिक्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्का र से सम्मानित ब्रह्मदेव पंडित आज किसी परिचय के मोहताज नहीं बल्कि उनके काम और कला ने भाईंदर को राष्ट्रीय अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है.कहते है हुनर के साथ लक्ष्य हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता हैं और इन्ही दो चीजों की बदौलत पंडित परिवार राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गोरान्वित कर रहा हैं.मिट्टी को विविध बर्तनों का रूप देकर देश विदेश के कारीगरों को अपनी कला का लोहा मनवा कर बता दिया की बता दिया कि हम भी किसी से कम नहीं। यही वजह है कि चाइना,जापान जैसे कई देशों के कलाकारआज उनके सीरेमिक्स के इस हुनर को न सिर्फ देखने आते है बल्कि सीखने में भी गहरी रुचि रखते हैं.मात्र पंडितजी ही नहीं बल्कि परिवार के सभी सदस्य इस कला में माहिर है व अलग अलग तरीकों से मिट्टी को नया रूप देते है या यूं कहेकी इसके विशेषज्ञ हैं.चर्चाओं के दौरान वे...

संत करते हैं संस्कारों का सिंचन

अभयदेवसूरी की निश्रा में कार्यक्रम    भायंदर -आज के समय में शिक्षा का सबसे ज्यादा महत्व हैं और हर व्यक्ति शिक्षित हो ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए. प्रांतवाद की बात करने से अच्छा है की में भारतीय हूँ कि भावना प्रबल होनी चाहिए.भारतमाता की संतान में कोई भेदभाव नहीं होता. लेकिन आज जातिवाद बड़ रहा हैं जो चिंता का विषय हैं और इसे कम करने करने के लिए हमे शिक्षा को बढ़ावा देना होगा. उपरोक्त विचार मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राज्यपाल व गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने व्यक्त किये. श्रीमती पटेल बालाजी नगर, भायंदर (वेस्ट) में आचार्य श्री श्री रामसूरीस्वरजी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट व अभय मोक्ष चातुर्मास समिति  के तत्वावधान में चातुर्मास हेतु बिराजमान गच्छाधिपति आचार्य विजय अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा. व आचार्य श्री मोक्षरत्नसूरीश्वरजी म.सा. की उपस्थिति में आयोजित तप अनुमोदना समारोह में बोल रही थी.ज्ञात हो 112 दिवसीय श्रेणीतप की भव्य आराधना संघ में चल रही हैं.  उन्होंने गुरुदेव द्वारा देशभर में किये जा रहे सामाजिक,शैक्षणिक,जीववदया के कार्यों की प्रशंसा की. भारत विश्व क...

मेहनत और लगन ने पहुंचाया सुनिल पाटोदिया को सफलता के शिखर पर

65 करोड़ की लागत से बनेगा लायंस चॉइस किश इंटरनेशनल स्कूल भक्ति दीपक आर.जैन देश के जाने मने सीए में शुमार व सफल उद्योगपति व व्यवसाय के साथ-साथ सेवा को समर्पित व्यक्तित्व एमजेएफ लायन सीए सुनील पाटोदिया बुलंदीयों को छुने के बाद भी छोटे से बड़े के लिए अपनत्व की भावना रखना उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज है.उनके जीवन का हर पड़ाव पर न लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा देता है बल्कि बताता हैं की जीवन जीने की सार्थकता किसमें हैं.पटोदियाजी से मिलनेवाला हर व्यक्ति जीवन की कुछ न कुछ सीख लेकर जाता हैं.वे कहते हैं की व्यक्ति की उदारता दीपक और फूलों जैसी होनी चाहिए जो अपना दूसरों को देकर उन्हें प्रसन्ना व आलोकिक करते हैं.सफल जीवन उसी का हैं जो दूसरों के लिए भी काम आता हैं. पेशे से चार्टर्ड अकाऊन्टेन्ट सुनील जी का जन्म राजस्थान के परोदा गांव में डुंगरमल पाटोदिया के परिवार में हुआ। पिता चौथमलजी गांव में ही कपडे का व्यापार करते थे। प्रारंभिक शिक्षा गांव से करने के बाद सुनील ने झुंझुन के शेठ मोतीलाल कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की व जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए 1987 में माया नगरी मुंबई का रुख...

सफाई तीथे करा जिथे कचरा आहे

गीता जैन यांचे आव्हान  भाईंदर -मीरा -भाईंदर च्या माजी महापौर व नगरसेविका गीता जैन यांनी स्थापण केलेली सामाजिक संस्था अस्त्र फाउंडेशन तर्फे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी शुरू केलेल्या स्वच्छता ही सेवा 'च्या अनुसंगाने भाईंदर जवळ असलेल्या उत्तन परिसरातील समुद्र किनाऱ्यावर पहिल्यांदाच स्वच्छता मोहिम राबवण्यात आली असून याला स्थानिक संस्था व नागरिकाकडून मोठ्या प्रमाणात प्रतिसाद मिळाला. कार्यक्रम कार्यक्रम महात्मा गांधी यांच्या 150 व्या जन्म जयंती निमित्त आयोजित करण्यात आले होते.सकाळी 8 वाजल्यापासून शुरू झालेला हा कार्यक्रम संध्याकाळ पर्यंत शुरू होता. गीता जैन यांनी सांगितले की उत्तन गांव समुद्र किनारे व वैलंकनी चर्च हे  पर्यटकांचे आकर्षनाचे केंद्र आहेत पण गेल्या काही वेळापासून सफाई कड़े दुर्लक्ष केले ज़ात आहे त्यामुळे पर्यावणाचे नुकसान होत आहे म्हणून ही मोहीम शुरू केली आहे जी पुढे पण चालू राहणार आहे. जैन यांनी लोकांना आवाहन केले आहे की सफाई तीथे करा जीथे कचरा आहे. यावरून असे दिसते की गीता जैन यांचा आ. नरेंद्र मेहता यांच्याकडे तर हा निशाणा नाही ना ?  त्यांनी मधे लावलेल्या बैनर '...

सादा जीवन उच्च विचार सफलता की सीढ़ी

चित्र
वेलंकनी स्कूल व वीडीजे ग्रुप का कार्यक्रम  भायंदर-  सादा जीवन व उच्च विचार व सकारात्मक सोच रखनेवाले व्यक्ति के लिए जीवन में  सफलता कभी दूर नहीं होगी.हमारा जीवन भले ही सादा हो पर विचार हमारे बड़े होने चाहिए. सकारात्मक सोच यह हमे भगवन ने ऐसी ताकत दी हैं जो व्यक्ति को कभी असफलता के बारे में नहीं सोचने देती हैं. इस सोच के चलते हम बड़े से बड़े युद्ध पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. उपरोक्त विचार सेकंड इनिंग किताब की लेखिका व मोटिवेशनल स्पीकर भक्ति जैन (ॐ) ने हजार से ज्यादा बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये. वे अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज व वीडीजे ग्रुप द्वारा आयोजित 'चले सफलता की और विषय पर आयोजित सेमिनार में व्यक्त किये. मीरा-भायंदर महानगरपालिका स्कूल क्रमांक 16,17,18 व वेलंकनी स्कूल के विद्द्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की पढाई व सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी हैं. उन्होंने कहा की किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी हैं. किसी के रिजल्ट पर आप उसके सफल या असफल होने की बात नहीं कर सकते. जैन ने कहा की अपने देश के नाम को रोशन करे...

दीपक जैन रेलवे सलाहकार समिति में मनोनीत

चित्र
भायंदर- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम)के अध्यक्ष दीपक आर. जैन को रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें रेल उपयोगकर्ता का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व प्राप्त करने तथा रेलों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित मामलों में उपयोगकर्ताओं और रेल प्रशासन के बीच विचार विमर्श हेतू अवसर प्रदान करने हेतू तथा इस सेवाओं को अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से दो वर्ष की अवधि के लिए पश्चिम मध्य रेल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (Z RUCC)का दो वर्ष के लिए सदस्य मोनोनित किया हैं. यह नियुक्ति मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन की सिफारिश पर हुई हैं. जैन की नियुक्ति पर पारसचंद्र जैन,विधायक नरेंद्र मेहता,लायन मल्टिपल कॉउन्सिल 3231 के चेयरमैन सीए सुनील पाटोदिया,लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक चौधरी,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अतुल गोयल,पूर्व महापौर गीता भरत जैन,भाजपा नेता सुधीर मूणत,युथ फॉर्म के सलाहकार रमेश बंबोरी,निर्मला माखीजा,सोहनराजजी परमार,भारत विकास परिषद् के माणक डागा,संजय पोद्दार,दीनदयाल मुरारका फाउंडेशन के संस्थापक दीनदयाल मुरारका, राकेश दुबे,एस ...

खसरा मुक्त भारत में अहम् भूमिका निभाएगा लायंस

चित्र
अधिकारीयों के साथ बैठक ,अमिताभ बच्चन हैं ब्रांड अम्बेसेडर  भायंदर- एम् आर (खसरा) का असरकारी टीका देश में काफी वर्षों से उपलब्ध है. इसके बाद भी खसरा छोटे बच्चों की मृत्यु का कारण बना हुआ हैं. यह सबसे संक्रामक बिमारियों में से एक हैं.इसके वायरस के संपर्क में आने से कई गैर प्रतिरक्षक बच्चे इस श्वसन संबंधी बीमारी का शिकार हो जाते हैं और यह तेजी से फैलनेवाली घातक बीमारी हैं. इस बीमारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया हैं और भारत को इस बीमारी से मुक्त करने हेतु दी इंटरनेशनल असोसिएसशन ऑफ़ लायंस क्लब व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने कमर कसी हैं. इस अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ठाणे स्थित दी बाइक में लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नवीन मालू की उपस्थिति में लायन मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 के कॉउन्सिल चेयरमैन आयन सुनील पाटोदिया द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी,लायन एमसीसी 3232 के परिमल पटेल,एमसीसी 3233 के राजेंद्र मिश्रा ,एमसीसी 3234 के संदीप मालू, लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 के डिस्ट्रिकट गवर्नर...

स्वच्छता ही सबसे बड़ी सेवा हैं

चित्र
भायंदर स्टेशन पर कार्यक्रम  भायंदर- आज के समय में स्वच्छता सबसे बड़ी सेवा हैं. इसके प्रति जागरूकता लाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं. स्वच्छता को सेवा के रूप में लेना चाहिए और यह हमारा मूलमंत्र बने.जहां सफाई नहीं वहां तो माँ लक्ष्मी भी प्रसन्ना नहीं होती.इसीलिए हमे अपने घर आंगन को ही नहीं हमारे आसपास के परिसर को भी स्वच्छ रखना चाहिए. उपरोक्त विचार लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 के झोन चेयरमैन लायन जगराम मौर्य ने व्यक्त किये. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू शुरू किये गए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत भायंदर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम रेलवे की और से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. ज्ञात हो लायन डिस्ट्रक्ट 3231-A 3 भी इस कार्य में सक्रिय  भूमिका निभा रहा हैं.  मौर्य ने कहा की भारतीय नागरिक का सफाई के प्रति छोटा सा कदम हमे कहां से कहां ले जा सकता हैं.स्वच्छता एक ऐसा कार्य हैं जो हमे किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा के अनुसार होना चाहिए. स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता सबसे अच्छी आदत हैं. विशाल संख्या में उपस्थित रेलवे अधिकारीयों व विद्द्यार्थियों को संबोधित...

संत और सैनिक दोनों ही रक्षा करते हैं

चित्र
वैभवरत्नजी का आरपीएफ को मार्गदर्शन  मुंबई -संत और सैनिक संत और सैनिक दोनों ही रक्षा का काम करते हैं. एक धर्म की रक्षा करता हैं तो दूसरा देश की रक्षा में 24 घंटे कार्यरत रहता हैं. देश की एकता अखंडता को बनाए रखने में संत की जितनी भूमिका होती हैं उतनी ही जिम्मेदारी सैनिक की भी होती हे. सिपाही को देश की रक्षा के लिए तो संत को धर्म की रक्षा के लिए 24 घंटे चौकन्ना रहना पड़ता हैं. उपरोक्त विचारगच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेनसूरीस्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री वैभवरत्नविजयजी म.सा. ने पश्चिम रेल्वे के सुरक्षा आयुक्त अनुपकुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में  वीडीजे ग्रुप व रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की और से आयोजित 'चलो शांति की औंर 'विषय पर आयोजित सेमिनार में व्यक्त किये. भारत नगर जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में गुरुदेव ने  मंगलाचरण के बाद उपस्थित अधिकारीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने  एकता अखंडता,व्यसन मुक्ति,दायित्व,देश भक्ति आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने जैन पद्धति से जीवन जीन...

राष्ट्र भक्ति हो सर्वोपरि

चित्र
अभयदेवसूरिस्वरजी का जाहिर प्रवचन  भायंदर- राष्ट्र भक्ति किसी के लिए भी सर्वोपरि होनी चाहिए तभी देश का विकास बहुत ही तेजी से होगा. वर्तमान समय में अधिकांश नेताओं को आज देश से ज्यादा अपने कुर्सी की चिंता रहती हैं जो नहीं होना चाहिए. देश भक्ति का तात्पर्य अपने देश  से प्रेम करना हैं. यह मानव के ह्रदय में जलनेवाली ईश्वरीय ज्वाला हैं. यह ज्वाला हमे अपने देश से प्रेम करने की शिक्षा देती हैं.   उपरोक्त विचार भायंदर(वेस्ट) स्थित वेलंकनी हाईस्कूल के प्रागण में वीडीजे ग्रुप, युथ सोशल वेलफेयर असोसिएशन  (युथ फोरम),अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज द्वारा आयोजित ध्वज वंदन व जाहिर प्रवचन में 15 अगस्त को पालीताणा विकास तीर्थ व शंखेश्वर तीर्थ प्रेरक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा. ने 'स्वाधीनता का सूख़' विषय पर जाहिर प्रवचन में व्यक्त किये. उन्होंने कहा की बड़ी मेहनत और आंदोलनों के बाद हमे स्वतंत्रता का सुख मिला हैं.इन 71 वर्षों में हमने क्या खोया क्या पाया पर चिंतन जरूरी हैं. उन्होंने कहा जीवन में अपने संस्कारो...

Add Tribals To main Stream Of Society

चित्र
Bhumipujan Of Lion Choice Kiss International School Mumbai- The development of the country is possible only when the children and the people of every class get good and proper education. All parents tell their children about the importance of education and the benefits of education in life since childhood, so that they can focus their attention towards better education in the future and there are also some who do not want to do so due to financial circumstances. The children are deprived of education. It is our endeavor that we will be able to educate more and more people in future tomorrow to create a better future for their children. The above idea was founder and MP of the world's first tribal world university, Achyut Samant, under the guidance of Lions Club International, Lion District 3231 A3, led by District Governor Lion CA Sunil Patodia, Lion Choice Kiss International School of Jambha village of Vikramgarh, located in Palghar district. Expressed at the Bhumi Pujan cer...