टेंबा अस्पताल में मरीजों को कंबल का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच का कार्यक्रम


भायंदर :-
मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर शाखा द्वारा भारतरत्न पंडित भीमसेन जोशी रुग्नालय (टेम्बा अस्पताल), भायंदर पश्चिम मे मुंबई की ठंड को देखते हुए अस्पताल के मरीजों को और कर्मचारियो को कंबल वितरित किये गए। शाखा अध्यक्ष रतन टिबरेवाला ने मुख्य अतिथि विधायक गीता भरत जैन का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में जैन ने मारवाड़ी युवा मंच की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम व्यक्तियों को आगे आकर समाज के जरुरतमंदों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करते रहना चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करके सदैव ही आत्मिक सुख प्राप्त होता है। 

 टेंबा हॉस्पिटल नियामक समिती सदस्य व पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि इस तरह का आयोजन एक सराहनीय कदम है। पूर्व नगरसेवक सुमन कोठारी, परोपकार से संजय अग्रवाल  टेम्बा हॉस्पिटल से डॉ मनोहर, अदिति शिंदे की विशेष उपस्थिति रही।समन्वयक प्रवीण करवा ने संस्था का परिचय दिया! कार्यक्रम में अभिषेक मुरारका,शिवरतन दम्माणी, रुचिका मान्धनिया, अभिषेक राठी, सर्वेश कानोरिया, कयान मुरारका, अनाया करवा सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप