कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के.सी) म.सा. का जन्मोत्सव मुंबई में

अप्रेल में आगमन पर अनेक कार्यक्रम - 2024 का चातुर्मास अहमदाबाद में


मुंबई :-
श्री गुरुप्रेम के आजीवन चरणोपासक, नूतन गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा. का 6 मई,2024 को जन्मोत्सव मुंबई में मनाया जाएगा।गच्छाधिपति बनने के बाद गुरुदेव पहलीबार मुंबई पधार रहे है।

गुरुदेव के साथ पंन्यास प्रवर श्री कुलदर्शन विजयजी म.सा. प.पू. मुनि श्री कुलरक्षित विजयजी म.सा. तथा पूज्य साध्वी. श्री अनिल प्रभाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।मिली जानकारी के अनुसार गुरुदेव के आगामी कार्यक्रमों में श्री गौतम स्वामी जैन संघ, वासणा के प्रांगण में कल्याणकारी उपधान तप की मंगल मालारोपण दि. 13-12-2023, मागशर सुद-1को,श्री पाटण वाव तीर्थ से श्री गिरनारजी महातीर्थ का छ 'रि पालित संघ - 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023, भारत के गुरु भक्तो का स्नेहमिलन - 31 दिसंबर 2023  से 1 जनवरी 2024, 3 जनवरी तक गिरनारजी में स्थिरता,बेश्वर महातीर्थ में स्थिरता प्रायः 1 से 6 फरवरी 2024,मुमुक्षु प्रेमीलाबहन की भागवती प्रव्रज्या 10-11 फरवरी 2024,श्री थरानगर में श्री माणीमद्रवीर देवालय की भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव- 12-13-14 फरवरी 2024 (भुपेन्द्रकुमार रतिलाल धाणघारा परिवार द्वारा स्वद्रव्य से निर्मित),श्री थरानगर में विविध भवनों का उद्घाटन समारोह - 15 फरवरी 2024,श्री काकर गावं में नूतन उपाश्रय का खात मुहुर्त-शिलान्यास - 16 फरवरी 2024,श्री दुधारामपुरा गाँव में (थरा-पाटण हाइवे) नूतन विहारधाम का उ‌द्घाटन -18 फरवरी 2024,श्री पाटण शहर में नूतन उपाश्रय का उ‌द्घाटन - 22 फरवरी 2024,महेसाणा नगर में पदार्पण - 25-26 फरवरी 2024,महेसाणा से अहमदाबाद-सुरत-वलसाड आदिस्थानो में विचरण करते हुए मुंबई की ओर विहार होगा।

मुंबई नगर में भव्य प्रवेश 9 अप्रैल-2024 को होने के बाद सांताक्रुज-श्री कुंथुनाथ जैन संघ में शाश्वती नवपदजी ओलीजी की आराधना -16 से 24 अप्रैल-2024 तक के बाद विविध संघों में कार्यक्रम होंगे।6 मई को जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य गुरु वंदना का कार्यक्रम होगा।जून महीने में अहमदाबाद आगमन बाद अनेक कार्यक्रम व जुलाई माह में  श्री परमआनंद श्वे.मू.पू. जैन संघ में शीतल भक्ति चातुर्मास -2024 के लिए भव्य प्रवेश होगा।आखातीज के पश्चात् मुंबई से अहमदाबाद की और विहार होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम