मीररोड मैं दीक्षा व प्रतिष्ठा महोत्सव

                                     
                                   







                                                     मीररोड मैं दीक्षा व प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न 
मुंबई-मुंबई के समीप त्रिस्तुतिक संघ द्वारा मुंबई के समीप मीररोड मैं निर्मित भगवान मुनिसुव्रत स्वामी के प्रथम त्रिशिखरिय जैन मंदिर की प्रतिष्ठा,अंजनशलाका व एक ही परिवार के दो बहनो की  दीक्षा संपन्न हुई। दोनों महोत्सव राष्ट्र संत गच्छाधिपति प.पू.आचार्य श्री विजय जयंतसेनसूरीस्वरजी म.सा. की उपस्थिति मैं संपन्न हुए. जयंतसेनसूरीस्वरजी सोशल फाउंडेशन के मार्गदर्शक मुनिराज श्री चरित्ररत्न विजयजी व निपुणरत्नविजयजी म.सा.ने बताया की इस उपलक्ष मे 16 अप्रेल से 25 अप्रेल तक महोत्सव का आयोजन हुआ जिसके तहत विभिन्न महापूजन सम्पन्न हुए.महोत्सव मे देशभर के हजारों गुरुभक्त शामिल हुए.
 बीजापुर का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण कर ढाई हजार कि.मी.का उग्र विहार कर अनेक राज्यों में धर्म आराधना कर मीररोड कार्यक्रम में निश्रा प्रदान की.महोत्सव में शनिवार २५ अप्रेल को सेक्टर 02 में निर्मित मंदिर में भगवान मुनिसुव्रतस्वामी भगवान के अलावा गुरु गौतमस्वामी व विश्व वन्दनीय गुरु राजेंद्रसूरीस्वरजी म.सा.  की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित हुई।इसके अलावा भायंदर निवासी नरेंद्र अदाणी की दोनों सुपुत्री मुमुक्षु निशी अदाणी(software Eng.) व मुमुक्षु नीली(M.Com) ने दीक्षा लेकर साधुवेश स्वीकार कर अपना जीवन साध्वी अनंतद्रस्टाश्रीजी एवं साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी के चरणों मैं जीवन समर्पित करेगी।साध्वीजी को नया नाम साध्वी नमिनिधिश्रीजी व नन्दिनिधिश्रीजी दिया गया.भक्ति व पंचकल्याणक मे संगीतरत्न अशोकगेमावत ,बिपिन पोरवाल ने धूम मचाई।भरत चक्रवर्ती भोजन मंडप व महोत्सव दौरान स्वामीवात्सल्य का लाभ जेठीबेन चिमनलाल सेठ परिवार ने लिया। गुरुदेव के भायंदर आगमन पर श्री जयंतसेनसूरीस्वरजी सोशल फाउंडेशन की और से जरूरतमंद व्यक्ति को 01 व्हील चेयर दी जाएगी।आचार्यश्री से विधायक नरेंद्र मेहता,महापौर गीता भारत जैन,पूर्व विधायक गिल्बर्ट मेंडोन्सा,समाजसेवी रमेश बम्बोरी,जैन स्टार के दिनेश कोठारी,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन दीपक रमेश जैन,नगरसेवक ध्रुवकिशोरे पाटील,सुरेश खण्डेलवाल  के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
                                        जयन्तसेनसूरिस्वरजी ने दिया जैन स्टार को आशीर्वाद 
भायंदर-त्रिस्तुतिक  संघ नायक,राष्ट्र संत गच्छाधिपति प.पू.आचार्य श्री जयन्तसेन्रसूरीस्वरजी म. सा. ने हिंदी साप्ताहिक जैन स्टार के प्रकाशन व लेखन  सामग्री की प्रशंशा करते हुए कहा की पत्रकार समाज का आईना होता है और  विकास मैं बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं.उपरोक्त विचार आज गुरुदेव ने जैन स्टार के साथ चर्चा के दौरान व्यक्त किये।उन्होंने कहा की समाज व जैन धर्म को जैन स्टार हर व्यक्ति तक पहुचाये यही मेरा आशीर्वाद हैं. उन्होंने कहा की संस्क्रति व परम्पराओ का नाश न हो इसके लिए भी अख़बार प्रयत्नशील रहे मैं ऐसी अपेक्षा रखता हूँ. गुरुदेव ने कहा की नकारात्मक से ज्यादा सकारात्मक कामों पर ध्यान दे व हर अच्छे कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाने का प्रयास करे.जैन स्टार के संपादक दिनेश कोठारी ने कहा की यह बड़े गर्व की बात हैं की जयन्तसेनसूरिस्वरजी जैसे संत का आठ दिन तक मीरा भायंदर के लोगो को दर्शन वंदन का लाभ मिला हैं. को मिला हैं.
मुनिराज श्री चरित्ररत्नविजयजी ने बताया की गुरुदेव बीजापुर का ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद लगभग ढाई हजार से ज्यादा का विहार कर विभिन्न राज्यों मैं धर्म व समाज हित के कार्यों को पूर्ण करते हुए मीररोड मैं अंजनशलाका,प्रतिष्ठा व दीक्षा महोत्सव मैं निश्रा प्रदान करने पधारे हैं..चर्चा के दौरान उनके साथ मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म. सा. के अलावा जयन्तसेनसूरिस्वरजी सोशल फाउंडेशन के सयोंजक दीपक रमेश जैन,थराद त्रिस्तुतिक संघ के जीतूभाई मोदी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.    
                          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम