गाय को राष्ट्र माता दर्जा दे :- रोशननाथजी महाराज
श्री बालाजी गौशाला सेवा समिति का कार्यक्रम
भायंदर :- पोषण और कृषि का आधार. गाय हमें पौष्टिक दूध देती है और इसके गोबर से खेतों के लिए उत्तम जैविक खाद बनती है।सांस्कृतिक और धार्मिक सम्मान. भारतीय संस्कृति में गाय को अत्यंत पवित्र मानकर 'गौ माता' के रूप में पूजा जाता है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा जल्द से जल्द देना चाहिए वी जनता को भी इसके लिए आंदोलन कर रहे संगठनों को समर्थन देकर सहयोग करना चाहिए।
गोपाष्टमी पूजन पर श्री बालाजी गोशाला समिति द्वारा आयोजित पूजन में गाय का महत्व बताते हुए रोशननाथजी महाराज लक्ष्मणगढ़ शेखावटी वालो ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि गाय का दूध अमृत के समान पौष्टिक होता है जो बच्चों और बड़ों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके दूध से दही, घी, मक्खन, पनीर और कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।साथ ही नियमित रूप से गाय का दूध पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और दिमाग तेज होता है।
गौ प्रेमी व गोशाला के रमेश शर्मा भाईजी व सुशील वर्मा ने कहा कि गाय के गोबर से उत्तम प्राकृतिक खाद बनती है जो मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाती हैं व ग्रामीण क्षेत्रों में गाय के गोबर के उपले (कंडे) बनाकर खाना पकाने के ईंधन के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं व इसके औषधीय गुण बहुत हैं ।आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में गोमूत्र और पंचगव्य का उपयोग कई औषधियां बनाने में होता है। गाय के बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं जो किसानों के खेत जोतने और बोझा ढोने के काम आते हैं।गाय का पालन-पोषण पर्यावरण को संतुलित रखने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में मदद करता है।इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर सुशील मित्तल, शिवप्रकाश भूदेका,विवेक सावंत, गोपालजी महाराज, कनु वर्मा आदि उपस्थित थे।


हमारी सृष्टि गो माता के कारण बची हुई है। हमारी संस्कृति, धर्म, की रक्षा इसी गो माता के कारण बची हुई है ।🚩🚩💐🌹🙏
जवाब देंहटाएं