महावीर स्वामी शासन काल में राजा श्रेणिक अब तक के सबसे बड़े पत्रकार :- आचार्य प्रज्ञा सागर

गोलोक धाम चाकसू में होगा जैन विचारकों का महासम्मेलन 29 नवंबर को


जयपुर :-
परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास गोलोक धाम चाकसू,जयपुर में चल रहा है। चातुर्मास स्थापना से अब तक पूज्य आचार्य श्री के सानिध्य में कई ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हो चुके हैं और अनवरत क्रम जारी है। 3 नवंबर 2026 को जैन समाज के वैचारिक राष्ट्रीय संगठन जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गोलोक धाम चाकसू गया वहां नव निर्मित गौशाला का अवलोकन किया, आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि इस अवसर पर आचार्य श्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी के शासनकाल में  साठ हजार प्रश्न पूछने वाले राजा श्रैणिक अब तक के सबसे बड़े पत्रकार हुए हैं। जैन पत्रकारिता में सत्य,  निष्पक्षता और धर्म प्रवर्तक विचारधारा की मजबूती हेतु श्री महावीर तपोभूमि परिवार उज्जैन द्वारा प्रदत्त  राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार 2026 दैनिक समाचार जगत के संपादक शैलेंद्र  गोधा जयपुर को गोलोक धाम में जैन पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार महासम्मेलन 29 नवंबर को प्रदान किया जाएगा। गत वर्ष 2025 में दैनिक विश्व परिवार के संपादक प्रदीप जैन रायपुर, छत्तीसगढ़ को शिक्षा नगरी कोटा में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

इस क्रम में जैन पत्रकार महासंघ की कार्यकारिणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की मीटिंग भट्टारक जी की नसिया जयपुर में 5 नवंबर को वरिष्ठ पत्रकार बलवंत राज मेहता की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि उक्त पत्रकार सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में देश के पत्रकार,लेखक, विद्वान  एकत्रित हों। उक्त महासम्मेलन में  वैचारिक गोष्ठी भी आयोजित की गई है।कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए राकेश जैन चपलमन कोटा मुख्य संयोजक, दीपक गोधा, मनोज जैन, सुरेंद्र कुमार बडजात्या जयपुर  संयोजक मनोनीत किये गये हैं।

कार्यक्रम के आयोजक चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन बैनेठा वाले, महामंत्री पारस जैन बाकलीवाल निमोडिया वाले, राजीव जैन गाजियाबाद, प्रकाश बाकलीवाल, देवेंद्र बाकलीवाल जयपुर होंगे।मीटिंग में डॉ अनिल जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेंद्र बैराठी, बलवन्त राज महेता, दीपक गोधा,  मनोज जैन, सुरेंद्र कुमार जैन  बडजात्या,  ज्ञानचंद पाटनी, मनोज सोगानी, मनीष वैद आदि उपस्थित थे।संचालन उदयभान  जैन ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन