कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के सी) का चातुर्मास जयपुर में

जयपुर:- तपागच्छीय प्रवर समिति के आदेशानुसार परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से ,भक्तिसूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति कल्पज्य सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञा,परम पूज्य ज्योतिषाचार्य की सहमति से गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल आचार्य श्री कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के सी) म.सा.आदि ठाणा का इस वर्ष का चातुर्मास राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में होगा.जयपुर में चातुर्मास की उद्घोषणा से समस्त जैन समाज में उत्साह का माहौल हैं. 

ज्ञात हो आचार्यश्री का चातुर्मास इस वर्ष श्री गुजराती श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में नई दिल्ली में होना था,परंतु कोरोना संक्रमण के चलते  तपागच्छीय प्रवर समिति के आदेशानुसार चातुर्मास श्री समस्त जयपुर जैन संघ व जैन श्वेतांबर जैन संघ के तत्वावधान में होगा. इसके लिए दिल्ली संघ ने भी अनुमति प्रदान की. आत्मलक्षी चातुर्मास में गुरुदेव के साथ पन्यास प्रवर कुलदर्शन विजयजी ,कुलरक्षित विजयजी आदि ठाणा के साथ बहनों को आराधना हेतु साध्वी श्री अक्षय नंदिताश्रीजी आदि ठाणा का भी चातुर्मास होगा. 
कुलचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने कहा की समयानुसार सारे कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया जायेगा. समस्त जयपुर जैन संघों में चातुर्मास को लेकर हर्ष व्याप्त हैं. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन