संदेश

नित्यानंदसूरीस्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

चित्र
 21 जुलाई  अनुकंपा दिवस के रूप में मनेगा जन्मदिन     दीपक आर जैन  मुंबई- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभसूरीस्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत  आचार्य श्री विजय नित्यानंदसूरीस्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश मुंबई की ऋदय स्थली दादर में भव्य रूप से हुआ.उनका चातुर्मास प्रवेश 11 जुलाई को सम्पन्न हुआ.संस्कार संवर्धक चातुर्मास को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह हैं व संघ इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में लगा हैं. श्रीमती शांताबेन पुखराजजी रतनपारिया चौहान परिवार ने बड़ी संख्या में जैन संघों से गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की हैं.  श्री राज मरुधर जैन संघ के तत्वावधान में होनेवाले चातुर्मास में गुरुदेव के अलावा पन्यास श्री धर्मशीलविजयजी,ओजस्वी वक्ता मुनि मोक्षानंदजी आदि ठाणा 6 के अलावा साध्वी सुमंगलाश्रीजी की प्रशिष्या साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्रीजी आदि ठाणा 4 का भी प्रवेश हुआ. दादर(वेस्ट),भवानी शंकर रोड से विशाल जनसंख्या में देश विदेश से उपस्थित लोगों की उपस्थिति में भव्य प्रवेश क...

धर्मधुरंधरसुरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को

चित्र
मुंबई- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभसूरीस्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरन्धरसूरीस्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश 07 जुलाई को मुंबई महानगर के भायखला में होगा.  शेठ मोतिशा रिलीजियस एंड चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त भायखला जैन संघ के तत्वावधान में गुरुदेव के साथ गणिवर्य धर्मरात्नविजयजी म.सा.,तपस्वी मुनिराज ऋषभचंद्रविजयजी म.सा.,मुनिराज धर्मकीर्तिविजयजी म.सा.,मुनिराज धर्मबोधिविजयजी,मुनि धर्मरश्मि विजयजी,मुनि महाभाद्रविजयजी म.सा. आदि ठाणा के अलावा साध्वी चित्रणजानश्रीजी म.सा.,की शिष्या साध्वी निपुणाश्रीजी,साध्वी नीतिपूर्णाश्रीजी आदि के अलावा साध्वी वीरेंद्रश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या साध्वी पुनितरत्नाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा. ट्रस्ट ने दी जानकारी के अनुसार प्रवेश सुबह 08 बजे शुभ सन्देश सोसायटी से शुरू होकर मझगांव चौक होकर मोतिशा लेन प्रांगण में प्रवेश करके धर्मसभा में परिवर्तित होगा. गुरुदेव की निश्रा में अनेक धार्मिक सामजिक उपक्रम के अलावा विशिस्ट अनुष्ठान संपन्न होंगे.महामांगलिक संक्रांत 17 ज...

महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम हो

चित्र
युथ फोरम का कार्यक्रम  भायंदर- महिलाएं आज किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं लेकिन आज के समय में महिलाओं को सशक्त करना और आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरुरी हैं.महिलाएं इस समाज की आधी शक्ति हैं और पुरुष व महिला दोनों साथ में कदम मिलकर चले तो ये देश की पूरी शक्ति बन जायेगी. हमारे विकासशील देश को विकसित देश की श्रंखला में आने में समय नहीं लगेगा. उपरोक्त विचार लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 की वीलेज अडॉप्शन कमिटी चेयरपर्सन व युथ फोरम की सलाहकार लायन अर्चना पाटोदिया ने व्यक्त किये. वे भायंदर (पूर्व)स्थित जेसल पार्क परिसर में स्टाल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थी. उन्होंने कहा की  अपने रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम के तहत सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) ने विकलांग लक्ष्मी रस्तोगी को इव्यांका के सहयोग से स्टाल दिलवाकर उसे आत्मनिर्भर बनाने का बहुत अच्छा  हैं. समाज में इस तरह के काम होना बहुत जरूरी हैं. उन्होंने कहा की महिलाएं आत्म निर्भर होगी तो समाज,देश परिवार सभी आगे बढ़ेंगे.फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने इस कार्य में इव्यांका के परिवार का सहयोग हेतू आभा...

बुजुर्गो की सेवा ईश्वर सेवा

भायंदर- ईश्वर की सेवा करना बुजुर्गों की सेवा करने समान हैं. देश में बढ़ते वृद्धाश्रम चिंता का विषय हैं और इसके लिए बच्चों में शुरू से ही संस्कार मजबूत हो तो शायद माता पिता को आश्रम भेजने की नौबत ही नहीं आएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए वीजन मीडिया  की सह संस्थापक लोपा खाड़े ने अपनी पुत्री अनवी का जन्मदिन राजपुरिया वृद्ध आश्रम में मनाया. इस अवसर पर उनके लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया. संस्था के संस्थापक मयंक मेहता ने बताया की इसमें 125 बुजुर्ग लाभान्वित हुए. कार्यक्रम में दो व्हील चेयर भी आश्रम को दी गयी. इसमें डॉ. नरपतसिंह राजपूत,डॉ.शबाना मेमन,वॉकहार्ट हॉस्पिटल व आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (ए आय आर ए ) ने अपनी सेवाएं दी. मेहता ने कहा संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी.  

श्री राजेंद्रसूरि गुरूमन्दिर का शिलान्यास

चित्र
...शासन प्रभावना... वेले (पूना )- करुणा मंदिर सेवा प्रतिष्ठान वेले (महा.) नगर की धर्मधरती पर सूरि जयंतसेन गुरुदेव के सुशिष्यरत्न एवं गच्छाधिपति आ.भ.श्री नित्यसेन सूरिजी म.सा., आ.भ.श्री जयरत्नसूरिजी म.सा. के आज्ञावर्ती श्रुतप्रभावक मुनिराज श्री वैभवरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में श्री राजेंद्रसूरि गुरूमन्दिर का शिलान्यास 6 जून को शुभ मुहूर्त में लाभार्थी शा. दीपचंदजी सोनराजजी कटारिया संघवी, (धाणसा-पुणे) फर्म- अलका स्टील परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुवात परम पूज्य श्रुतप्रभावक गुरुदेव श्री के प्रभाविक प्रवचन से हुई. श्री जीरावला पार्श्वनाथ जिन मंदिर निर्माण के संपूर्ण लाभार्थी सोहनराजजी टीकामचंदजी गुंदेशा (जालोर-पुणे) परिवार है.संपूर्ण गुरूमन्दिर, श्रमण उपाश्रय,गौशाला प्याऊ, पानी की टंकी आदि का लाभ संघवी परिवार ने लिया हैं.550 गौमाता से सुशोभित गौशाला की 120 दिन की तिथियों का लाभ विविध पुण्यशाली परिवारों ने लिया पूज्यश्री की निश्रा में आगामी 12 जून को कराड़ नगर स्थित श्री नमिनाथ जिनमंदिर का वार्षिक ध्वजार...

वीजन मीडिया ने दिलाई नौकरियां

जॉब फेयर (रोजगार मेला) का आयोजन  भायंदर- आज लाखो लोग रोजगार में भटकते नजर आते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए वीजन मीडिया   ने पहलीबार जॉब फेयर (रोजगार मेला) का आयोजन किया जिसमे हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के संयोजक मयंक मेहता ने बताया की इसमें 148 लोगों को नौकरियां मिली तथा 90 लोगों को दूसरे राउंड के साक्षात्कार हेतू बुलाया गया हैं. एक अनुमान के अनुसार सभी उम्मीदवारों को कुल मिलाकर लगभग 1.5 करोड के पैकेज मिले हैं. भायंदर (वेस्ट) स्थित कपोलवाड़ी में आयोजित जॉब फेयर में विधायक नरेंद्र मेहता,मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल मेहता,नगरसेवक सुशील अग्रवाल,सिने अभिनेता संजय भाटिया,सोसिएशन ऑफ़ मेडिकल कंसलटेंट के उपाध्यक्ष डॉ विवेक द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष डॉ. विपिन चेकर सहित कपोल समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी उपस्थित लोगों ने इसकी सरहाना की व इसे समय की जरुरत बताया व कहा की ऐसे आयोजन ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को ज्यादा भटकना न पड़े. कार्यक्रम में कृष्णा बा फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा. इसके अलावा जॉब्स प्रो ,सह...

दुखियों के मुख पर हसी लाना सच्ची सेवा है

आर्ट ऑफ गिविंग का आयोजन भायंदर- कलिंगा विष्व विद्यालय के संस्थापक व राज्यसभा सांसद अच्युत सामंता के आव्हान पर समजिज सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज व खुशी डेंटल केअर की ओर से द आर्ट ऑफ गिविंग (देने की खुशी का आयोजन किया गया. भायंदर (वेस्ट) स्थित गुड शेफर्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर गीता जैन ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं.उन्होंने कहा कि देने की ख़ुशी जैसे कार्यक्रम औए बड़े स्तर पर होने चाहिए,क्योंकि जो भी व्यक्ति इसे मनाएगा इससे कोई इंसान दुखी नहीं दिखेगा.कार्यक्रम के संयोजक दीपक आर जैन,प्रमोद तिवारी ,डॉ नरपतसिंह राजपूत ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे.उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की जा सके. इसी कार्यक्रम के तहत भायंदर की लक्ष्मी रस्तोगी को जीवन यापन के लिए स्टाल बनाकर देंगे.टी वाई बी.कॉम के विद्यार्थी अक्षय येवले को किताबों का खर्च दिया गया व 250 से ज्यादा विद्द्यार्थियों को स्टेशनरी समान दिया गया..कार्यक्रम में रमेश बंबोरी,वीणा जैन, गीता तिवारी,कमलेश शाह,डॉ शबाना मेमन, सूंदर कोनार,रा...

कुश्ती खिलाडियों के लिए चिकित्सा शिविर

भायंदर- मेगा जॉब फेयर का सफल आयोजन करने के बाद वीजन मीडिया की और से कुश्ती खिलाडियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. भायंदर (वेस्ट)स्थित गणेश अखाडा में आयोजित शिविर में 65 से ज्यादा पहलवान इसमें लाभान्वित हुए. संस्था के संस्थापक मयंक मेहता व सह संस्थापक लोपा खाड़े ने बताया की संस्था के लिए सम्मान की बात हैं की हमे खिलाडियों की सेवा करने का मौका मिला और आगे भी हम इसे जारी रखेंगे.ज्ञात हो बड़ी संख्या में गणेश अखाड़ा के पहलवान पुरे देश में खेलने जाते हैं. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर ब्रोंज मेडल जीतनेवाली कोमल देसाई ने भी मार्गदर्शन किया व वीजन मीडिया के कामों की प्रशंसा की.शिविर को सफल बनाने में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय भायंदर(वेस्ट),ख़ुशी डेंटल केयर,मेट्रोपोलिस फिजियोलॉजी,डॉ उमेश सिंह व वॉकहार्ड हॉस्पिटल ने सेवाएं दी.  

साल के अंत तक विरार में शुरू हो जाएगा लायंस क्लब का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर

साल के अंत तक विरार में शुरू हो जाएगा लायंस क्लब का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ अजीत जैन ने बताया  दीपक आर जैन  मुंबई- मानव सेवा ही सच्ची सेवा हैं और इससे बड़ी कोई सेवा हो नहीं सकती. इंसान धन के पीछे भागता हैं जो वह अपने साथ नहीं ले जा सकता अगर कुछ ले जा सकता है तो  वह है अच्छे कर्म और लोगों की,जरूरतमंदों की सच्ची सेवा. उपरोक्त विचार नव निर्वाचित लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ  ने व्यक्त किये.ज्ञात हो डॉ जैन को 98/प्रतिशत वोट मिले.जैन की शपथविधि 9 जुलाई को इटली के मिलान शहर में लायंस के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष युंग योल चोय करवाएंगे. इस समारोह में दुनिया के सभी लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उपस्थित रहेंगे. कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन में वर्ष 2019-20 के लिए गवर्नर चुने जाने के बाद उन्होंने बताया की लायंस सेवा का बड़ा मौका देता हैं और इसी से प्रेरित होकर 1994 में लायंस से जुड़े. उन्होंने बताया की उनके कार्यकाल में अनेक सेवा के कार्य होंगे जिसमे 20 करोड की लगत से विरार में मल्टीस्पेशलिटी...

समस्त मानव जाति के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय हेमप्रभसूरीस्वरजी म.सा. का दुःखद निधन सिर्फ जैन समाज ही नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं. उन्होंने जिनशासन हेतू ही कार्य नहीं किया परंतु समाजोपयोगी काम कर भगवान महावीर के संदेश 'जीयो और जीने दो'को वलसाड में विशाल कैंसर हॉस्पिटल  का निर्माण कर इसको सार्थक किया. इस अस्पताल की वजह से आज गरीब से गरीब व्यक्ति अपना इलाज करवा सकता है.गिरिविहार जैसे कार्यों की प्रशंसा हेतू शब्द  नहीं हैं. आपका सौम्य और शांत स्वभाव मन को छू लेता था.आपसे हुई हर मुलाकात यादगार हैं.जिनशासन और मानवता के लिए किये गए कार्यों  को कभी भुला नहीं पाएंगे. कोटि कोटि         

समय के साथ व्यापारमें बदलाव जरूरी

चित्र
आगामी सेमिनार ऑनलाइन व्यवसाय पर 7 अप्रेल को  भायंदर- आज का युग तंत्र ज्ञान का युग हैं और इसे देखते हुए आज हमे व्यापार में भी समय के साथ बदलाव लाना जरूरी हैं. अगर समय के साथ नहीं चले तो पीछे रह जाओगे. आज व्यापारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यवसाय को कहाँ से कहां पहुंचा सकते हो. उपरोक्त विचार पत्रकार अनिल तिवारी ने   बिजनेस हब ऑफ़ इण्डिया की और से विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों के लिए आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर में व्यक्त.सेमिनार में विभिन्न व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने हिस्सा लिया. भायंदर(वेस्ट) स्थित जीसीएस बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में श्री तिवारी ने व्यापारियों से कहा की आज भी प्रादेशिक भाषाएं बहुत महत्व रखती हैं. आप सोचते हैं की कारोबार को बढ़ाने के लिए इंग्लिश जरीरी हैं तो यह आपकी सोच गलत हैं. मार्केटिंग एक्सपर्ट सीए पूजा बगरियाने नेटवर्क एंड रिलेशन पर विस्तार से बताया.उन्होंने कहा की किसी भी व्यापर को बढ़ाने के लिए हमारा नेटवर्क बहुत मजबूत होना चाहिए और यह तभी होगा जब हमारे संपर्क में आनेवाले व्यवसायी से संबंध मजबूत होंगे.कीर्ति जैन बिजनेस ...

व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

चित्र
भायंदर- बिजनेस हब ऑफ़ इण्डिया की और से विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया हैं,जिसमे अलग अलग क्षेत्रों के व्यापारियों हिस्सा ले सकते हैं. संस्था के सूरज नंदोला ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 7. 30 बजे  भायंदर(वेस्ट) स्थित जीसीएस बैंक्वेट हॉल में होनेवाले  कार्यक्रम में मार्केटिंग एक्सपर्ट सीए पूजा बगरिया नेटवर्क एंड रिलेशन,पत्रकार अनिल तिवारी मीडिया एंड बिजनेस,डॉ कीर्ति जैन बिजनेस माइंडसेट,व हसमुख परिहार व्यवसाय में बदलाव पर व्यापारियों को संबोधित करेंगे व व्यवसाय बढ़ाने के लिये टिप्स व प्रश्नों का उत्तर देकर मार्गदर्शन करेंगे.डॉ नरपतसिंह राजपूत ने बताया की इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं.     

विकलांगता कभी बाधक नहीं बनी नृत्य में

चित्र
देश के नंबर वन दिव्यांग भवई डांसर हैं सुनील परिहार  विकलांगता कभी बाधक नहीं बनी नृत्य में  दीपक आर जैन/भायंदर  भायंदर- हाल ही में सामाजिक संगठन युथ फोरम व अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल की और से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरान्वित करनेवाले राजस्थान के पाली जिला के सुनील परिहार को भायंदर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में  प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया. इस अवसर पर बोलते हुए देश के चुनिंदा लोक नृत्य कलाकारों में से एक हैं.परिहार ने सिर पर 15 से ज्यादा मटके रखकर व लगातार दो घंटे से ज्यादा नृत्य कर विश्व कीर्तिमान बनाया.यह सम्मान उन्हें नै हैदराबाद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया व रॉयल सक्सेस इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दिया गया.लुप्त होती इस संस्कृति को बचाने के लिए वे हर प्रयास करेंगे. बचपन से ही पोलियो से ग्रसित इस कलाकार ने कहा की विकलांगता उनके नृत्य में कभी बाधक नहीं बनी.  देश के श्रेष्ठतम कलाकारों में अपना स्थान रखनेवाले सुनील ने इसे अपना जीवन बना लिया हैं.वे पिछले 22 साल से यह नृत्य कर रहे ह...

संविधान का सम्मान हो

चित्र
वेलंकनी स्कूल का कार्यक्रम भायंदर-भारत के हर नागरिक को देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को अवगत करना चाहिए. आज ही के दिन देश प्रजातांत्रिक गणतंत्र देश बना था. आज ही के दिन हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र देश बना था. हमारे देश में सभी को सामान अधिकार दिए गए हैं उपरोक्त विचार समाजसेवी मोतीलाल डागा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भारत विकास परिषद,बिजनेस हब ऑफ़ इंडिया,आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम में व्यक्त किये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युथ फोरम के सलाहकार रमेश बंबोरी व सरस्वती शिशु मंदिर ,गाजियाबाद के प्रिंसिपल अनूप सतसंगी  थे.इस अवसर पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर माणक डागा,जगराम मौर्य,सीए विजेंद्र जैन,सीए प्रीति अग्रवाल,निर्मला कौशिक, शोकेन्द्र छाजेड़ आदि उपस्थित थे. मेहमानों का स्वागत स्कूल के विवेक सतसंगी,परिषद के संजय पोद्दार ने किया. आभार ओ पी शर्मा व संचालन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने किया.   

मानव सेवा हैं सर्वोपरि

चित्र
अंजुमन -ए -बदरी  व युथ फोरम का कार्यक्रम  भायंदर -दाउदी बोहरा समाज अंजुमन -ए -बदरी  व युथ फोरम के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 400 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए. इसका आयोजन डॉ सैयदना  मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में किया गया था. भायंदर (वेस्ट)स्थित फखरी कॉलोनी में आयोजित कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए अंजुमन  जनाब अमिल साहेब शेख सैफुद्दीनभाई ने कहा जीवन में मानव सेवा सर्वोपरि होनी चाहिए. उन्होंने कहा की अनेकता में एकता भारत की विशेषता हैं और धरती पर हर व्यक्ति सुखी हो हम ऐसे गुरूजी के जन्मदिन पर अल्लाह तआला से प्रार्थना करते हैं. उन्होंने सभी डॉक्टर्स का सेवाएं देने हेतू आभार व्यक्त किया व कहा की भविष्य में भी आपका सहयोग दे. इस अवसर पर हकीम मदरसा के शेख अब्दुल कादिरभाई,पूर्व महापौर गीता जैन,पूर्व नगरसेवक आसिफ शैख़,रमेश बंबोरी,विशेष रूप से उपस्थित थे. शिविर के संयोजक अली असगर बाबूजी,तय्यबभाई चित्तोडवाला थे.इस अवसर पर कस्तूरी हॉस्पिटल से डॉ प्रमोद शर्मा,अंकिता सिस्टर,विनोद पवार के ...