उज्जैन में जीवनदीप परिवार के सेवा प्रकल्पों का प्रेरणादायी अवलोकन

संस्कार की शशक्त धारा को को जोड़ने का प्रयास :- देवेंद्र ब्रह्मचारी


उज्जैन :-
उज्जैन के अल्प प्रवास के दौरान जीवनदीप परिवार द्वारा संचालित विभिन्न मानव सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी सेंटर एवं जैन डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर सहित अन्य सेवाओं को निकट से देखने और समझने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

संस्थान द्वारा संचालित ये प्रकल्प केवल सेवाएं नहीं, बल्कि संवेदना, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण हैं। आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं सेवा भाव से परिपूर्ण यह प्रयास वास्तव में अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही “जीवनदीप की बात – गुरुजी के साथ” विशेष बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ, जहाँ संस्था के वर्तमान कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। प्रेरणादायी विचारों ने सभी में सेवा और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

जीवनदीप परिवार का यह समर्पित प्रयास समाज में सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार की सशक्त धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।“सेवा ही सच्चा साधना मार्ग है, और जीवनदीप परिवार इस मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज का रिजल्ट 93 प्रतिशत