बुजुर्गो की सेवा ईश्वर सेवा

भायंदर-ईश्वर की सेवा करना बुजुर्गों की सेवा करने समान हैं. देश में बढ़ते वृद्धाश्रम चिंता का विषय हैं और इसके लिए बच्चों में शुरू से ही संस्कार मजबूत हो तो शायद माता पिता को आश्रम भेजने की नौबत ही नहीं आएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए वीजन मीडिया  की सह संस्थापक लोपा खाड़े ने अपनी पुत्री अनवी का जन्मदिन राजपुरिया वृद्ध आश्रम में मनाया. इस अवसर पर उनके लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया.
संस्था के संस्थापक मयंक मेहता ने बताया की इसमें 125 बुजुर्ग लाभान्वित हुए. कार्यक्रम में दो व्हील चेयर भी आश्रम को दी गयी. इसमें डॉ. नरपतसिंह राजपूत,डॉ.शबाना मेमन,वॉकहार्ट हॉस्पिटल व आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (ए आय आर ए ) ने अपनी सेवाएं दी. मेहता ने कहा संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी.  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम