संदेश

महिला आर पी एफ स्टाफ सम्मानित

चित्र
भायंदर- पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत महिला स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सामाजिक संगठन युथ फोरम व लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पाटोदिया ने बताया की पुलिस निरीक्षक गायत्री पटेल सहित 20 साल सेवा के पूर्ण करनेवाली 49 स्टाफ को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए. भायंदर(वेस्ट)  पी एफ बेरेक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर गीता बी.जैन,राधेश सिंघानिया,राधेश्याम मौर्य,कमलेश शाह,फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन उपस्थित थे.       

.संयम और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं

चित्र
देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका  मुंबई -युवा किसी भी देश के रीढ़ की हड्डी है. देश बनाने में युवाओं की मुख्य भूमिका होती हैं. देश का भविष्य युवाओं द्वारा ही सूंदर बनता हैं. भारत तो युवाओं का ही देश हैंऔर जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा युवा वर्ग का हैं. देश को आजादी दिलाने मे भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस,शहीद भगतसिंह,चंद्रशेखर आजाद जैसे कई युवाओं के योगदान को भूले नहीं भुलाया जा सकता.  उपरोक्त विचार लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो के संस्थापक और लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 की एक्शन  कमिटी के सक्रिय सदस्य लायन अतुल गोयल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये.गोयल ने कहा की आज के युवा को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने के लिए उसे सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक,प्रशासनिक सभी विषयों में रूचि लेनी होगी. उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'युवा राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है '. उन्होंने युवाओं को हमेशा बढ़ावा दिया और उनके  विचार हमे आज भी प्रभावित करते हैं. आज के कई युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. अतुल गोयल ने कहा देश के...

जीवन में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा

चित्र
जीवन में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा  बंबोरी पुरस्कार किशन म्हात्रे को  भायंदर- कबीर दास जी ने सत्य ही कहा है गुरू बिन ज्ञान न उपजै, गुरू बिन मिलै न मोष.गुरू बिन लखै न सत्य को गुरू बिन मिटै न दोष.भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का स्थान हमेशा ऊँचा रहा है और रहेगा. जीवन में सफलता की उचाईयों को पाने के लिए विद्द्यार्थी हमेशा अपने शिक्षक,शिक्षिकाओं की बातों को महत्व दे. उनका सही अनुसरण किया तो आपको सफलता से कोई नहीं रोक सकता. उपरोक्त विचार मीरा-भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने व्यक्त किये. वे भायंदर(वेस्ट) में आयोजित अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज वे गुड शेपर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे.कार्यक्रम की मुख्या अतिथि  मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल मेहता ने भी पालकों का मार्गदर्शन किया. पूर्व महापौर व नगरसेविका गीता भरत जैन ने कहा हमारे भविष्य को उज्जवल बनाने में टीचर्स का योगदान सबसे अहम् होता हैं. उन्होंने कहा की बच्चा जब भी टीचर की शिकायत लेकर आये तो उसके सामने बहुत नार्मल रहिये और टीचर से बात करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दीजिये जिससे बच्...

भारत को जानो जैसी प्रतियोगिताएं जरुरी

चित्र
मुंबई -भारत को जानो जैसी प्रतियोगिताएं समय की आवश्यकता हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए. भारत एक प्राचीन व विशाल देश हैं,जहाँ पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक भौगोलिक,ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक व सामाजिक विविधताएँ परीलक्षित होती है. सभी को आत्मसात करने की अद्भुत क्षमता भारतीय संस्कृति में रही हैं. भारत को जानो प्रतियोगिता से हमारी संस्कृति की वास्तविकताओं से अपने विद्द्यार्थियों अवगत होंगे तो देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता. उपरोक्त विचार भारत विकास परिषद् द्वारा कांदिवली के तेरापंथ भवन में देशभर से आये बच्चों को पुरुस्कृत करते हुए विज्ञानं,प्रोधोगिकी व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने व्यक्त किये.उन्होंने कहा  राष्ट्रीय स्तर की  की एवं अपने देश,संस्कृति,इतिहास,धर्म तथा आधुनिक भारत के सकारात्मक पक्ष की जानकारी देना बहुत अच्छा प्रयास हैं.अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पारीक ने की..मेहमानों का स्वागत संस्था के प्रांत अध्यक्ष सीए लक्ष्मीनिवास जाजू ने किया. राष्ट्रीय संयोजक सीए माणक डागा व सह संयोजक रामल...

आनंदमय जीवन के लिए स्वस्थ रहना जरूरी

चित्र
 दिव्यांग बच्चों ने भी हिस्सा लिया सामना सवांददाता  भायंदर -बेहतर और आनंदमय जीवन के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं. स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है.एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए तब कहा जाता है जब वह किसी भी शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव से रहित होता है और अच्छे पारस्परिक संबंधों का मज़ा उठाता है .उपरोक्त विचार विधायक नरेंद्र मेहता ने दीं इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(वसई ब्रांच) व हेल्थ इज वेल्थ द्वारा आयोजित मेरेथॉन में व्यक्त किये. भायंदर(वेस्ट) के मेक्सस मॉल से 5 कि.मी. की दौड़ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा की अच्छे स्वास्थ के लिए अच्छा आहार और अच्छी सोच जरुरी हैं.मेहता ने मीरा-भायंदर में हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी. वसई ब्रांच के अध्यक्ष सीए नीतेश कोठारी ने बताया की यह हमारा दूसरा वर्ष था और आगे भी इस तरह का आयोजन करने के प्रयास जारी रहेंगे.हेल्थ इज वेल्थ के सदस्य व कार्यक्रम के संयोजक नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल,सुरेश खंडेलवाल ने बताया की इसमें तीन हजार धावकों ने हि...

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
भायंदर- भारतीय रेल प्रवासी एंड वेलफेयर एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए. भायंदर(वेस्ट)स्थित आरपीएफ बेरेक  आयोजित कैंप का उद्घाटन अतिरिक्त सुरक्षा बल उपायुक्त ईश्वरसिंह ने किया.मुख्य अतिथि पूर्व महापौर गीता जैन थी. कार्यक्रम के संयोजक कमलेश एन शाह ने बताया कि इस अवसर पर भायंदर  पुलिस निरीक्षक सुधीर अग्निहोत्री,बोरिवली के प्रदीप जदोंन,वसई के सुरेंद्र चौधरी,भायंदर बेरेक के ज्ञानसिंह,पूर्व नगरसेविका प्रतिभा पाटिल,अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल की निर्मला माखीजा,हरजीराम जांगिड़,शिव कनोडिया,उगमसिंह राठोड,रवि जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे.150 से ज्यादा लोग इसमें लाभान्वित हुए. नेत्र,मधुमेह,बीपी,दंत चिकित्सा के अलावा सामान्य चेकअप किया गया. कैंप में डॉ राजेश चव्हाण,डॉ. साहिल राजपूत,गीता चव्हाण आदि ने सेवाएं दी. कैंप को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई एक्सीलेंसी,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम,त्रिभुवन व्यास व रेल प्रवासी की टीम ने मेहनत की....

सेवा कार्य जितने करो कम हैं

चित्र
यादगार रहेगा झोन सोशल  मुंबई- समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने में लायंस कभी पीछे नहीं रहा हैं और ना ही कभी रहेगा. सेवा के कार्य करते करते कब समय निकल जाता हैं पता ही नहीं चलता. इसके लिए जितना समय मिले कम लगता हैं. बड़ी ख़ुशी की बात है कि झोन 2 ने 10 लाख व झोन 4 ने एक करोड रुपये से ज्यादा के कार्य लायन डिस्ट्रिक्ट 3231  A3 के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किये हैं. उपरोक्त विचार   झोन 2 व झोन 4 के झोन सोशल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन दीपक डालमिया ने व्यक्त किये. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पटोदिया,वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक चौधरी,डॉ. अजीत जैन सम्मानीय अतिथि थे. दोनों झोन के झोन चेयरमैन दीपक मित्तल व संतोष गोयल ने उनके तहत कार्यरत लायंस क्लब ऑफ़ वेस्टर्न सबर्ब के लायन गोपाल खेतान,ईस्ट बांद्रा के चंदा वीरानी,तारापुर क्लब के उल्का करवीर,वेस्टर्न लिंक के रंजीत केवलरमानी,लियो क्लब ऑफ़ तारापुर की हेतवी करेलिया,लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो  संजय जैन,जुहू क्लब के हितेन सेठ,कांदिवली क्लब के मयूर संघवी,लियो क्लब ऑफ़ जुहू...

मधुमेह के खिलाफ जन जागृति अभियान

चित्र
लायंस डिस्ट्रिक्ट का कार्यक्रम  मुंबई- लायंस इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल पूर्व निदेशक लायन जगदीश गुलाटी के आव्हान पर लायंस डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 की और से मधुमेह के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पटोदिया के नेतृत्व में जन जाग्रति अभियान का आयोजन किया गया जिसमे 108 से ज्यादा क्लबों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया.    इस कार्यक्रम के तहत कांदिवली स्थित ठाकुर कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स में आयोजित सेमिनार में डॉ प्रणव काबरा व डॉ अजित जैन ने एक हजार से ज्यादा विद्द्यार्थियों,पालकों व स्टाफ का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर जाँच भी की गयी.दूसरा आयोजन वॉकहार्ट हॉस्पिटल,मीरारोड में किया गया जिसमे डॉ. हिमांशु शाह,डॉ. संदीप शर्मा ने मार्गदर्शन किया. पटोदिया ने बताया की 1 नवंबर से लायंस पुरे विश्व में मधुमेह के खिलाफ अभियान चला रहा हैं. वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दीपक चौधरी सहित अनेक लायन सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.     

फिल्मे मनोरंजन का साधन हैं-मुरारका

चित्र
मुंबई- फिल्मे सिर्फ मनोरंजन और अभिव्यक्ति का माध्यम हैं और इसकी आजादी सभी को होनी चाहिए. हर दौर में इतिहास की किसी भी घटना व व्यक्ति का मूल्यांकन अलग अलग तरीके से हो सकता हैं.फ़िल्म पद्मावती यह निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का अपना नजरिया है और प्रस्तुतीकरण में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता हैं परंतु इतिहास ना तो कभी बदला हैं और ना ही बदलेगा. व्यक्ति को अपना अभिप्राय देने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए. उपरोक्त विचार राजस्थानी फ़िल्म असोसिएशन मुंबई के उपाध्यक्ष व IMPPA के सदस्य दीनदयाल मुरारका ने पद्मावती फिल्म पर उठे विवाद पर व्यक्त किये.उन्होंने कहा की फ़िल्म को किस तरह प्रस्तुत किया जाये इस बारे में निर्माता निर्देशक ज्यादा जानता हैं. विरोध के पहले फ़िल्म को देखकर जानकारी ले लें उसके बाद प्रतिक्रिया और आन्दोलनों के बारे में निर्णय लिया जाना चाहिए.बिना सोचे समझे अगर विरोध हुआ तो कोई भी ऐतिहासिक फिल्मे बनाने के बारे में सोचेगा. मुरारका ने कहा की ऐसे घटनाक्रम कहां तक सच्चे व सही है इसके ज्यादा प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. रानी पद्मावती के बारे में इतिहासकारों में भी मतभेद हैं. इतिहास ...

भायंदर स्टेशन पर 15 सप्ताह से सफाई अभियान

चित्र
लायंस क्लब का कार्यक्रम भायंदर- लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 ए3 के मार्गदर्शन में लायंस क्लब ऑफ़ कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स द्वारा पिछले 15 सप्ताह से भायंदर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान हर रविवार को चलाया जा रहा  जिसमे विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा हैं. क्लब के कोषाध्यक्ष व सफाई अभियान के संयोजक जगराम मौर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पटोदिया के आव्हान पर शुरू हुआ था. क्लब हर रविवार को स्टेशन के अलग अलग परिसर की सफाई करता हैं. संस्था ने आरपीएफ और कुछ परिसर को पेंट भी करवाया और रेलवे की अनुमति मिली तो आगे भी स्टेशन को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करता रहेगा. क्लब की और से रैली का भी आयोजन किया गया था. अभियान में भारतीय रेल प्रवासी के कमलेश शाह का सहयोग मिल रहा हैं. कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष एंड. राजीव चौधरी,मौर्य समाज मीरा-भायंदर मंडल के राजेंद्र मौर्य,लायन भरत पंडित आदि उपस्थित थे.

किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास

चित्र
दीपक आर. जैन  भायंदर- स्वच्छ भारत अभियान हो,कोषालय विकास हो,व्यसनमुक्ति आदि सरकार की विविध योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए तृतीय पंथियों ने सरकार को भरपूर सहयोग दिया हैं. समाज के लिए काम करनेवाले इस समुदाय की फिर समाज की और से अपेक्षा क्यों?एकतरफ सरकार हमे मुख्य प्रवाह में शामिल करने के लिये जनजागृति अभियान चलता हैं तो तृतीयपंथियों के नीति नियमों को लेकर सर्कार में ही असमंजस होने से आज भी हम अनेक सुविधाओं से वंचित हैं. ठाणे जिला विधी सेवा विभाग व ठाणे ग्रामीण पुलिस दल ने तृतीयपंथियों को क़ानूनी मार्गदर्शन व उन्हें समाज की मुख्या धरा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया था. भायंदर(वेस्ट) में आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तावना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इन सेल के एपीआई संजय बांगर ने की. विधि सेवा विभाग के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश डी एन. खेर ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व कहा की इन योजनाओं को सही ढंग से उनतक पहुँचाना जरूरी हैं बाकि सरकार इन्हे मुख्य धारा रा से जोड़ने हेतू सभी प्रयास कर रही हैं. किन्नरों के धर्मगुरु जतिन महाराज ने अनेक समस्याओं से अ...

मोदी के जम्नदिन पर अनाजदान

चित्र
भायंदर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67 वे जन्मदिन के उपलक्ष में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से जरूरतमंद परिवारों को अनाजदान वितरित किया गया. शहर के 35 से ज्यादा परिवारों को अनाज अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की संचालिका निर्मला माखीजा के सौजन्य से दिया गया. भायंदर(पश्चिम)स्थित वैलंकनी हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर गीता जैन,फोरम के सलहाकार रमेश बंबोरी,पूर्व नगरसेविका प्रतिभा पाटिल,एनआरयूसीसी के पूर्व सदस्य शैलेश गोयल,भारतीय रेल प्रवासी संघ के अध्यक्ष कमलेश शाह विशेष आमंत्रित थे. कार्यक्रम में बोलते हुए गीता जैन ने फोरम व माखीजा द्वारा किये गए कार्यक्रम की प्रशंसा की व कहा की भोजन सही समय पर व्यक्ति को मिले तो वह गलत मार्ग पर नहीं जाता हैं. निर्मला माखीजा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास की और लेकर जा रहे हैं और ऐसे में जरूरतमंदों को भोजन मिलेगा तो वो भी काम में मन लगा पाएंगे. इस अवसर पर माधुरी राय,रवि बी. जैन,मेघा गाँधी,किरीट गारोडिया, नताशा अडवानी,ज्योति मणियार,प्रभा महातो,शीला गुप्ता,रंजना गुप्ता,वैजंती रावल,गीता लिंबचिया,...

रक्तदान के साथ अंगदान जागरूकता जरूरी-गणेश शिंदे

चित्र
लियो क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो का कार्यक्रम  दीपक आर जैन  मुंबई- प्रतिष्ठित संस्था लियो क्लब ऑफ़ मुंबई मेट्रो की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 68 से भी ज्यादा विद्द्यार्थियों ने रक्तदान किया. क्लब की सचिव विधी गोयल ने बताया की युवाओं को व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था और आगे भी करते रहेंगे. बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज में डॉ आर.एन कूपर हॉस्पिटल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बोलते हुए डीन डॉ. गणेश शिंदे ने कार्यक्रम की प्रशंसा की व कहा की व्यक्ति हर तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता हैं और अपने शरीर से दिया हुआ रक्त चोवीस घंटों में वापस तैयार हो जाता हैं. रक्तदान करने से हमे किसी प्रकार का नुक्सान नहीं होता और रक्त के उपलब्ध होने से आपातकालीन स्थितियों में कई जिंदगियां बच जाती हैं.शिंदे ने अंगदान के प्रति भी जागरूकता लेन का आव्हान किया.  उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर ऐकडेमिक डीन डॉ किशोर बिसुरेके अलावा सीनियर मेडिकल अफसर डॉ नागरकर,डॉ भावसार,डॉ मनीषा खरे,ब्लड बैंक ...

100 करोड़ के सेवा कार्य करेगा लायंस-पाटोदिया

चित्र
दीपक आर.जैन / भायंदर दि इंटरनेशनल असोसिएसशन ऑफ़ लायंस क्लब के तहत कार्यरत लायंस डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 वर्ष 2017-18 में सेवा कार्यों में नये  स्थापित करेगा. डिस्ट्रिक्ट की और से स्वास्थ,शिक्षा,युथ डेवेलपमेंट,नेत्र चिकित्सा,चॉइस किसान योजना,स्वच्छ भारत अभियान आदि में 100 करोड रुपये के सेवा करने की योजना हैं. यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन सुनील पाटोदिया ने दी. श्री पाटोदिया बांद्रा से डहाणू तक लगभग 115  क्लबो का नेतृत्व कर रहे है.उन्हें गवर्नर की शपथ चिकागो में अंतरराष्ट्रीयअध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल ने दिलवाई. पाटोदिया ने बताया कि सेवाकार्यों की शुरुवात पालघर जिले में वनोत्सव के तहत एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाकर की गयी जिसमे महाराष्ट्र वन विभाग का भी सहयोग मिला.डालमिया लायंस कॉलेज,मलाड में थेलेसमिया कैंप में 48 क्लबों ने हिस्सा लिया व लगभग 600 लोग लाभान्वित हुए.पालघर से बांद्रा तक  किसानो को चॉइस किसान योजना में दस हजार किसानों को एक-एक लाख की दुर्घटना पालिसी दी जाएगी जिसमे दुर्घटना में मृत्यु पर एक लाख तथा स्थायी विकलांगता पर 25 हज...

सीए परीक्षा में मीरा-भायंदर के विद्दार्थियों ने बाजी मारी

चित्र
  भायंदर-इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की और से मई महीने में हुई सीए फाइनल परीक्षा में रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया हैं इनमे शिवम अरोरा 17 वा,अक्षय दिलीप जैन 29 वा तथा दीपक राधेश सिंघानिया ने 47 वा स्थान प्राप्त किया हैं. परीक्षा में कुल 1 लाख 32 हजार विद्द्यार्थी बैठे थे.  इनकी सफलता पर शहर की महापौर गीता भरत जैन,लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 A 3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीए सुनील पाटोदिया,इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(वसई ब्रांच)के चेयरमैन सीए नीतेश कोठारी,सॉल की ट्रस्टी सुशीला सिंघानिया,लायन राधेश सिंघानिया,अनिता सिंघानिया,लायन राधेश्याम मौर्य,सीए विमल अग्रवाल,लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई एक्सेलेंसी,अग्रवाल सेवा समिति,भारत विकास परिषद्,भायंदर(पूर्व)शाखा,रेल प्रवासी के कमलेश शाह, युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी हैं.सॉल के संस्थापक सिंघानिया ने कहा की सहर के लिए निश्चित ही गर्व की बात हैं की एक लाख से ज्यादा विद्द्यार्थियों ने रैंक हासिल कर सहर और परिवार का नाम रोशन किया हैं. पाटोदिया ने सभी सफल हुए विद्दार्थि...