प्रस्तावित कत्लखाने को सरकार और मनपा रद्द करें :- गीता जैन

उत्तन में प्रस्तावित कत्लखाने का होगा विरोध


भायंदर :-
मीरा भायंदर में कई वर्षों से अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते आ रहे हैं। हर समाज अपने-अपने तरीके से अपनी आस्था और परंपरा को बचाकर रखते हुए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के प्रति सचेत रहता है। इसलिए इस शहर में कई सालों से एकता का माहौल बना हुआ है।साथ ही अगर कुछ ऐसा होता है जो शहर या यहां के नागरिकों के हित में नहीं है तो उसका हर स्तर से पुरजोर विरोध किया जाता है। इसी तरह का विरोध इस समय उत्तन में प्रस्तावित कत्लखाने का भी हो रहा है। 

स्थानीय विधायक गीता भरत जैन ने सरकार और मनपा आयुक्त से इस प्रस्ताव को तत्काल रद्द करने की मांग की हैं।उन्होंने नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस पर कड़ा विरोध जताया है।ज्ञात हो 03 अक्टूबर 2024 को मीरा भायंदर महानगरपालिका की सीमा के भीतर आधुनिक कत्लखाने के निर्माण के लिए एक निविदा सूचना प्रकाशित की गई हैं। लेकिन आरक्षण विकास योजना में नहीं बल्कि नये विकास योजना में प्रस्तावित है। इसका मतलब यह है कि उक्त आरक्षण प्रस्तावित होने के बावजूद भी मनपा ने अवैध तरीके से बूचड़खाने के निर्माण के लिए निविदा सूचना प्रकाशित कर दी है।नागरिक उक्त कत्लखाने के निर्माण का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।जैन ने कहा कि सभी मूक जानवर हमारे पर्यावरण और इस प्रकार प्रकृति की प्राकृतिक श्रृंखला के मुख्य घटक हैं।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, भाजपा विधानसभा 145 अध्यक्ष एंड रवि व्यास ने भी इसका विरोध किया है।उत्तन में पहले से ही ठोस अपशिष्ट परियोजना ने नागरिकों के लिए जीवन कठिन बना दिया है और यह परियोजना उनके जीवन के लिए और खतरा पैदा कर सकती है। साथ ही पर्यावरण के लिहाज से भी यह कत्लखाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसे स्थापित करने से साइट पर जानवरों के वध के दौरान कार्बन और अन्य तत्वों का भारी उत्सर्जन हो सकता है जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। 

टिप्पणियाँ

  1. कुछ लोग साफ छवि वाली गीता जी पर आरोप लगा रहे है जो की गीता जी हमेशा से ईश कत्लखाने के खिलाफ है विरोध करती आ रही है आरोप लगाने वाले पहले खुद की छवि देख ले ईन लोगो के उपर सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए अबकी बार गीता जी एक रावण का नही कई रावण का सफाया करेगी गीता जी आप फिर से मिरा भाईदर की विधायक होगी पुरी जनता और परिवर्तन ट्रस्ट के सभी सदस्य आप के साथ है जय हो गीता जी जय हो मिरा भाईदर वाशी

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन