संदेश

संस्कृति व शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार में सक्रिय शुभदा रामसिंग

चित्र
फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्या हैं भायंदर :- महिलाओं की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है, और आज की महिलाएं समाज में अपना अद्वितीय और महत्वपूर्ण स्थान बना रही हैं। उनका संघर्ष, साहस और समर्पण न केवल उन्हें स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार प्राप्त करने में मदद करता है, बल्कि समाज को भी उनके नेतृत्व, उत्कृष्टता, और समृद्धि के माध्यम से प्रगति करने में सहायक होता है। उपरोक्त विचार फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्या व संस्कृति के प्रचार प्रसार में सक्रिय शुभदा रामसिंग ने मुलाकात में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक विकास में निवेश करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्हें समाज में बराबरी का मौका देना चाहिए, जिससे वे अपने पूर्ण पोटेंशियल को साकार कर सकें।शुभदा कहती है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी से समृद्धि और सम्मान का संदेश दे रही हैं। उनका योगदान न केवल अपने परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वे भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे कहती है कि ...

सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 मार्च को

चित्र
मीरा भायंदर गुजराती समाज का आयोजन भायंदर :-   श्री गुजराती समाज मीरा-भायंदर की तरफ से १० मार्च दिन रविवार को शाम ४ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समाजसेवक विजय पारीख की अध्यक्षता में 'सूरनर्तन एकेडमी' द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया हैं।  यह आयोजन दहिसर चेक नाका के पास स्थित भारतरत्न स्वरसम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर नाट्यगृह में किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्यों सहित आम जनमानस की भी उपस्थिति रहेगी। इसमें मुंबई की नाट्य अकादमी 'सूरनर्तन एकेडमी' के ५० कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन कर वैष्णव समाज के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने वाले हैं। चूंकि हाल की क्षमता सिर्फ 850 सीटों की है, इसलिए उतने ही लोगों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही यह कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है। आयोजक विजय पारीख ने लोगों से आह्वान किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर कृष्ण लीला का आनंद लें।

नवीन संसद भवन के उदघाट्न में किया था जैन धर्म का प्रतिनिधित्व

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष -: डॉ. इन्दु जैन नारी शक्ति के लिए हैं प्रेरणास्रोत प्रस्तुती - मनीष बैद धा र्मिक, सामाजिक, मीडिया एवं अकादमिक की विशेष गतिविधियों से जुड़ीं ,राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जैनधर्म प्रतिनिधि डॉ० इन्दु जैन राष्ट्र गौरव एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने भाषा, लिपि, कला, साहित्य,लेखन, पत्रकारिता,समाजसेवा,शाकाहार प्रचारक आदि के क्षेत्र में बहुत कम उम्र में ही वो मुक़ाम हासिल कर लिया है कि आपके कार्यों को देश-विदेश में अनेक सम्मानों से नवाज़ा गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जैनदर्शन के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. फूलचंद जैन प्रेमी (पिताजी)आदर्श महिला सम्मान से सम्मानित, जैनदर्शन विदुषी एवं ब्राह्मी लिपि विशेषज्ञ डॉ. मुन्नीपुष्पा जैन (मां) एवं विविध विधाओं के अनेक गुरुओं के सान्निध्य में आपकी सम्पूर्ण शिक्षा एवं प्रतिभा का विकास जैनधर्म के चार तीर्थंकरों की जन्मस्थली,भगवान पार्श्वनाथ की नगरी बनारस में हुआ है। बनारस,माइक और मंच उनका बचपन से ही नाता रहा और आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर उन्हें अपनी कला को निखारने का अवसर मिला। वे विवाह के पश्चात् ...

भारतीय संस्कृति के अनुरूप मध्यप्रदेश को विकसित करें :- विशुद्ध सागरजी

चित्र
राज्य की खुशहाली हेतु आचार्य विशुद्ध सागरजी से सी एम ने लिया आशीर्वाद। इंदौर :- श्री सुमति धाम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, इंदौर में चल रहे भव्य आयोजन में अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया व संपूर्ण मध्य प्रदेश शासन की ओर से नमोस्तु निवेदित करते हुए जनता की खुशहाली की कामना की। गोधा एस्टेट में चल रहे महोत्सव में धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रमणाचार्य,शताब्दी देशनाकार गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अहिंसा परमो धर्म व भारतीय संस्कृति के अनुरूप मध्य प्रदेश को विकसित करना चाहिए।गुरुदेव ने उन्हे सत्यार्थ बोध ग्रंथ व सत साहित्य भेंट किया।इस अवसर पर यादव ने वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन सी एम ने किया। आचार्य श्री द्वारा 1200 पृष्ठ में लिखित वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मध्य प्रदेश का गौरव है कि ऐसे महान आचार्य श्री की जन्म भूमि मध्य प्रदेश में हैं। महोत्सव के प्रमुख व सौधर्म इंद्र मनीष सपना गोधा ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें सुमति धाम में निर्मित मंदिर की ...

मुनि विश्वोदय सागरजी का चातुर्मास तखतगढ़ में

चित्र
भव्यातिभव्य चातुर्मास प्रवेश 17 जुलाई को तखतगढ़ :- रानी गांव में ऐतिहासिक धर्म आराधना कर श्रीमद बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराजा, श्री विजय नीति सूरीश्वरजी महाराजा के दिव्य आशीर्वाद व सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म.सा.व प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदयकीर्ति सागर सूरीश्वरजी म.सा.की आज्ञा से गुरुकृपा प्राप्त प्रवचन प्रभावक,मुनिराज श्री विश्वोदय सागरजी म.सा. (वी के गुरुजी) आदि ठाणा का वर्ष 2024 का चातुर्मास तखतगढ़ गांव में हो रहा है। श्री तखतगढ़ जैन जैन संघ के तत्वावधान में भव्य चातुर्मास प्रवेश 17 जुलाई को संपन्न होगा। संघ ने प्रवेश पर उपस्थित रहने की अपील की है।चातुर्मास दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।

वणी तीर्थ पर भव्य दीक्षा महोत्सव

चित्र
पुण्यपाल सूरीश्वरजी करेंगे निश्रा प्रदान नासिक :-  मुमुक्षु कश्वी कुमारी तथा मुमुक्षु दितांशी कुमारी बनने अणगार, करने भवपार वैरागी  संयम पंथ की और अग्रसर हैं।इनकी हितस्वी प्रव्रज्यायात्रा का भव्य आयोजन किया गया हैं। सुविशाल गच्छनायक प. पू. आ. भ. श्रीमद् विजय पुण्यपाल सूरीश्वरजी महाराजा विक्रम संवत् 2080, फागण वद 5, 30 मार्च को नासिक के पाश स्थित वणी तीर्थ में दीक्षा प्रदान करेंगे।दीक्षा पूर्व 20 जनवरी को भायखला व 12 फरवरी को बालराई में वरसीदान का वरघोड़ा संपन्न हुआ।दोनों बहनें अपना जीवन  साध्वी श्री शासंनर्शिता श्रीजी म. सा.को समर्पित करेगी।सोनीगरा परिवार ने सकल संघों को दीक्षा महोत्सव में सभी को निमंत्रित किया हैं।

आचार्य विद्यासागरजी इस धरा पर भक्तों के भगवान है

चित्र
गुरुदेव की शिक्षाएं जीवन में अपनाई तो हर समस्या का समाधान भी है देवेंद्र ब्रह्मचारी भ गवान महावीर की परंपरा अनुसरण करते हुए ब्रम्हांड के देवता आचार्य प्रवर शांतिदूत परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज इसी मार्ग पर चलते हुए अपनी 56 वर्षों की कठिन साधना से सुशोभित गुरुवर की सोच कितनी वृहद रही है जिसमें उन्होंने जीव मात्र के कल्याण के लिए अपनी तपचर्या और संकल्प से अद्भुत कार्य किये, चाहे वह गौशालाओ की स्थापना का कार्य हो या फिर पूर्णायु आयुर्वेदिक प्रयोग हो, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र हो या फिर हथकरघा के माध्यम से लाखों लोगों का रोजगार देने का अवसर, *भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना* के लिए उनका योगदान अनन्य और अतुल्य है।  रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई जैसे गए आप  ऐसे भी जाते नहीं कोई इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी यूं मौत को सीने से लगाता नहीं कोई हम धन्य है जिस देश में महान तपस्वियों और तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जैसे अवतारों ने जन्म लेकर इस धरा को पावन किया है। ऐसे महान संत को उनके संलेखना पूर्वक समाधि पर उन्हें बारम्बार नमन करता  ...

श्री वरकाणा पार्श्वनाथ बावन जिनालय तीर्थ की ध्वजा 13 मार्च को

चित्र
दो - दो आचार्य भगवंतो की उपस्थिति में होंगे चढ़ावे मुंबई :- गोडवाड़ के 99 गांवों का प्रतिनिधित्व करते  श्री वरकाणा पार्श्वनाथ बावन जिनालय तीर्थ की ध्वजा 13 मार्च को संपन्न होगी।महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तीर्थ के अध्यक्ष रमेश कोठारी ने बताया कि यह गोडवाड का प्राचीन महाचमत्कारी तीर्थ व गोडवाड ओसवालो की प्राचीन राजधानी के रूप में जाना जाता हैं।तीर्थ की ध्वजा पंजाब केसरी,आचार्य श्री विजय वल्लभ सुरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य,कोकण केसरी,मरूघर केसरी, तत्वचिंतक आचार्य श्री विजय चिदानंद सुरीश्वरजी म.सा.,सेवाशील मुनिराज श्री लक्ष्मी विजयजी, मुनिराज श्री विधानंद विजयजी म.सा. आदि ठाणा व  प्रतिष्ठाचार्य  आचार्य भंगवत श्री चंद्रानंद सागर सुरीश्वरजी म. सा.आदि ठाणा व साध्वीजी भगवंतों की उपस्थिति में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि ध्वजा के लाभार्थी को वाजते गाजते ध्वजा के साथ मुख्य पंडाल में लाया जायेगा जंहा पर हर वर्ष की तरह वार्षिक चढ़ावे बोले जायेंगें फिर  विधिकारक द्वारा शुभ समय में गुरुदेवो के मंत...

भायंदर के प्राचीन श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव

चित्र
8 मार्च को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भायंदर :- प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी राव तालाब के पास स्थित,भायंदर (पश्चिम)के प्राचीन श्री नर्मदेश्वर शंकर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी किशोर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार  08 मार्च को इस पावन पर्व पर भगवान शिवजी का होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक, पालखी शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।उन्होंने बताया कि देवस्थापना पुजन सुबह 10 बजे से,होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ दोपहर 1बजे से,रुद्रमिषेक दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक,यज्ञ पुर्णाहुती एवं आरती शाम 5 बजे तथा पालखी व शोभा यात्रा शाम 7 बजे होगी।इस अवसर पर महाप्रसाद (भंडारा) शाम 7.30 बजे से होगा। समाजसेवी जयकिशन सोमानी ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे पालखी शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करे।जो भक्त सहयोग करना चाहते हैं वे मंदिर के पुजारी से संपर्क करे।अधिक जानकारी के लिए किशोर ग. शर्मा 9869477015 से संपर्क करें। मंदिर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भक्तों के दर्शन हेतु बंद रहेगा।

कर्नाटक के मुदबिद्री में है 18 प्राचीन मंदिर

चित्र
हजारों वर्षों से जैन संस्कृति अक्षुष्ण है नारायणी गणेश / नई दिल्ली द क्षिण कर्नाटक स्थित एक छोटा शहर मुदबिद्री, जहाँ 18 प्राचीन जैन मन्दिर हैं, तथा जहाँ हजारों वर्षों से जैन संस्कृति अक्षुष्ण है, उसे निकट भविष्य में समुचित प्रक्रिया के बाद, विश्व धरोहर घोषित किया जा सकता है। यह शहर जैन धर्मावल्मिबियों के लिये काशी‘‘ के रुप में जाना जाता है। यहां 35 फीट ऊंची अखंड एक पत्थर की भगवान बाहुबलि की मूर्ति है जो निरस्त्रीकरण, वैराग्य, तपस्या, आत्मसंयम, अहिंसा, शांति, सद्भावना, करूणा और भाईचारा का प्रतीक है। आदि तीर्थंकर रिषभदेव के द्वितीय पुत्र तथा चक्रवर्ती सम्राट भरत के भाई, बाहुबली जी अपने पिता के साम्राज्य के उतराधिकारी हेतु अपने भाई से भीषण युद्ध के उपरान्त भौतिक संसार को नश्वर बताया। अपने भाई को युद्ध में पराजित करने के पश्चात वें अत्यधिक आहत हुये और साधु बनकर 12 वर्षों तक खड़े होकर कठोर साधना की। बेल और लतायें उनके पैरों पर पनप गये। तदुपरान्त उन्हें केवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। वे तीर्थंकर नहीं थे क्योंकि उन्होंने कोई उपदेश नहीं दिया। वे एक सिद्ध पुरूष थे। तथा उन्होंने कैलाश पर्वत पर म...

DRM ने आगामी होली त्‍योहार के मद्देनज़र उधना एवं सूरत स्टेशनों पर तैयारियों का जायजा लिया

चित्र
सूरत एवं  उधना स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की प्रगति की भी समीक्षा मुंबई :-  आगामी होली त्योहार के दौरान अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए उधना एवं सूरत रेलवे स्टेशनों पर पश्चिम रेलवे द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। इन स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के उचित कार्यान्वयन के लिए कई एहतियाती उपाय और विभिन्न विस्तृत व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस क्रम में ,  मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नीरज वर्मा ने  को सूरत एवं उधना स्टेशनों का दौरा किया और सुचारू भीड़ प्रबंधन के लिए योजनाबद्ध किए जा रहे विभिन्न उपायों का जायजा लिया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार   मंडल रेल प्रबंधक वर्मा ने इन स्टेशनों पर होली त्योहार के दौरान होने वाली अतिरिक्‍त भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की जांच करने के लिए सूरत एवं उधना स्टेशनों का निरीक्षण किया। होली त्‍योहार के दौरान ,  सूरत और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करते हैं। इसलिए भीड़ प्रबंधन के समुचित क्रियान्वयन के लिए पर्य...

आदिवासियों को मैरिज सर्टिफिकेट बनने से अब मिलेगा उन्हें सरकारी फायदा

चित्र
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं रोटरी क्लब ने कराया 108 आदिवासियों का सामूहिक विवाह  ठाणे :-   रोटरी क्लब और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पालघर जिले के डहाणू तालुका स्थित तलवाड़ा गांव के 108 आदिवासियों का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह में लगभग 5000 स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह उनके विवाह को वैध स्वरूप प्रदान करने के लिए किया गया ताकि उन्हें सरकारी  विवाह प्रमाणपत्र मिलने के बाद वे विविध सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। कागजी कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण अब तक वे इससे वंचित थे।कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट- 3141 के गवर्नर अरुण भार्गव ने किया। सभी नविवाहित युगलों को विवाह के परिधान, बर्तन, चटाई, बेडशीट, कुछ आभूषण आदि दिए गए।  संगठन ने इस मौके पाए यहां 5000 लोगों के लिए भोजन, संपूर्ण मंडप व पुजारी आदि की उचित व्यवस्था की थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  रुक्मिणी इंगले, गिरीश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनुपमा जालान, वंदना मेहता, हिना मेहता, किरण पाटिल और अ...

विरार एवं सूरत सेक्‍शन के बीच ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित

चित्र
03 मार्च, 2024 को एक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा मुंबई :- विरार एवं सूरत सेक्शन के बीच सेक्‍शनल गति को 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने हेतु कार्य को पूरा करने के लिए 03 मार्च, 2024 को एक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 09.10 बजे से 10.30 बजे तक विरार-सूरत सेक्‍शन के बीच अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट, शॉर्ट टर्मिनेट / आंशिक रूप से निरस्‍त किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:- रेगुलेट होने वाली ट्रेनें :- 1.ट्रेन संख्‍या 12934 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। शॉर्ट टर्मिनेट / आंशिक रूप से निरस्‍त होने वाली ट्रेनें:- 1.चर्चगेट से 07:17 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93007 चर्चगेट-दहानू रोड लोकल को वानगांव स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और वापसी में ट्रेन संख्या 93010 दहानू रोड - विरार लोकल के रूप में वानगांव स...

पश्चिम रेलवे के द्वारा यूटीएस ऐप को बढ़ावा देने के लिए 'UTSAV' अभियान की शुरुआत

चित्र
  पश्चिम रेलवे के 10 स्टेशनों पर यह अनूठी पहल शुरू  अभियान 2 से 7 मार्च, 2024 तक चलेगा मुंबई :- पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल द्वारा अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और खरीद में दक्षता बढ़ाने, टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों को कम करने और उपयोगकर्ताओं को डिजिटल बुकिंग अनुभव में बदलाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से UTSAV नामक एक अनूठी पहल शुरू की गई है। यह अभियान पश्चिम रेलवे के 10 स्टेशनों - चर्चगेट, दादर, अंधेरी, मालाड, कांदिवली, बोरीवली, भायंदर, वसई रोड, नालासोपारा और विरार स्टेशनों पर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य यूटीएस ऐप को बढ़ावा देना है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार UTSAV अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम ऐप वापरा (मराठी) और अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम ऐप वापरो (गुजराती) का संक्षिप्त रूप है, जो रेलवे टिकटिंग के लिए एक लोकप्रिय दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह अभियान 2 मार्च से शुरू होकर 7 मार्च, 2024 तक चलेगा। इस पहल के हिस्से के रूप में एक पुन: डिज़ाइन किया गया और उपयोगकर्ता के अनुकूल क्यूआर कोड उपलब्‍ध कराया गया है,...

भगवान महावीर की शिक्षाएं और उनके समाधान सभी के लिए अनुकरणीय हैं - देवेंद्र ब्रह्मचारी

चित्र
आचार्य विद्यासागर जी की शिक्षाएं युगों युगों तक प्रेरणा देती रहेगी -राज्यपाल थावरचंद गहलोत सद्भावना और सच्चाई के साथ जीने की कला सिखाता है जैन धर्म-  डॉ मौलाना कल्बे रिज़वी मुंबई :- संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवम पूज्य सूरीश्वर दौलतसागर सूरीश्वरजी महाराज संलेखना पूर्वक समाधि पर भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित “ विश्व अहिंसा समिट एवम भगवान महावीर के शांतिदूतों के गुणानुवाद ”  का  आयोजन 2 मार्च 2024 शनिवार  देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के यशवंत राव सभागृह , नरीमानपॉइंट अत्यंत ही गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। जन आरोग्य फ़ाउंडेशन के संस्थापक और इस कार्यक्रम के सूत्रधार भारत गौरव देवेंद्र ब्रह्मचारी जी के दिशा निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  कर्नाटक के महामहिम  राज्यपाल थावरचंद गहलोत महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा विशेष अतिथि थे। धर्मगुरु श्रद्धेय स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, मौलाना   कल्बे रिजवी ,जैन साध्वी नमि वर्षा और साध्वी नेहवर्षा की पावन उपस्थित रही। सत्य- अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मा...