महिला सशक्तिकरण के लिए स्कूटी से यात्रा

कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर  
अशोक जीरावला 
त्रिवेंद्रम  : जैन तेरापंथ परिवार एवं सिवांची क्षैत्र के राजस्थान से पचपदरा सिटी की बेटी *नीतू चौपड़ा* एक साहसिक राष्ट्रीय अभियान लड़कियों घर से बाहर निकलो”, “ बेटी बचाओं.. बेटी पढ़ाओ , महिला सशक्तिकरण, बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाओं”* को लेकर अकेली स्कूटी पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साहसिक अभियान यात्रा  पर निकली। उन्होंने भारत का अंतिम छोर कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की यात्रा संपन्न की।  केरेला की राजधानी त्रिवेंद्रम पहुंचने पर  उनका राजस्थानी संघ द्वारा भव्य स्वागत मोमेंटो देकर संघ के उपाध्यक्ष उत्तमसिंह , कोषाध्यक्ष दिनेश जैन , सुरेश जैन , गोपीकृष्ण राठी, सत्यनारायण केला , मानसिंह, उमेशसिंह आदि मान्यवरों ने किया।
पदाधिकारियों ने इस राजस्थानी वीर  बालिका का अभिनंदन कर  उसके हिम्मत की सराहना की व होसला बढ़ाया ।किशोर राठी ने राजस्थानी संघ की तरफ़ से स्वागत किया । संस्था के सचिव अशोक जीरावला ने नीतू चोपड़ा का परिचय दिया।एयरपोर्ट  बड़ी संख्या में उपस्थित थे.  अपने सम्मान का उत्तर देते हुए निडर एवं साहसिक चौपडा़ ने कहा की आज महिलाएं किसी से कम नहीं। वे पुरषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं फिर वह कोई भी क्षेत्र क्यों न हो। समस्त राजस्थानी समाज एवं जैन समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ नीतू ने गर्व से कहा की मुझे इस २० दिवस यात्रा में सब जगह पूर्ण सहयोग मिला हे। कार्यक्रम के अंत में जयहिन्द के नारे गूंजे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम