कमलेश शाह ZRUCC सदस्य मनोनीत

                                                     कमलेश शाह ZRUCC सदस्य मनोनीत 
भायंदर-भारतीय रेल प्रवासी के संस्थापक व अनेक वर्षों से प्रवासियों की समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभानेवाले कमलेश एन शाह को रेल मंत्रालय,भारत सरकार ने पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर की सिफारिश पर ZRUCC पश्चिम रेलवे का सदस्य मनोनीत किया हैं. उनकी नियुक्ति पर सांसद चिंतामण वणगा, महापौर गीता भारत जैन,मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभाग्रह नेता रोहिदास पाटील,भाजपा मंडल भायंदर अध्यक्ष रवि बी जैन,युथ फोरम के राकेश अग्रवाल,भाजपा गुजरती सेल के जिलाध्यक्ष सुरेश पोपट, भारत मर्चेंट चैम्बर के शिव कानोडिया,गुजरती समाज के अध्यक्ष प्रवीण पटेल, डॉ रमेश जैन,डॉ राजेश चव्हाण सहित अनेक महानोभवों ने बधाई दी हैं.
कमलेश शाह 1990 से अपनी संस्था के माध्यम से प्रवासियों की समस्याओं को प्रशाशन तक पंहुचा रहे है. 2001 में बांद्रा से सूरत इंटरसिटी शुरू करवाने में उनकी भूमिका बहुत ही महत्व पूर्ण थी. इसके अलावा मुंबई-पालीताणा ट्रैन शुरू करवाने के लिए अनेक जैन संघो का व देश के कई सांसदों का संपर्क कर समर्थन में पत्र लिया था. भावनगर -आसनसोल,दिल्ली-भावनगर,बांद्रा-भावनगर वीकली ट्रैन शुरू करवाने में भी उनका प्रयास सराहनीय रहा.     

फोटो-कमलेश शाह को बधाई देते युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन व समीर मालपानी.  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम