मुनि निष्पक्ष सागरजी को चातुर्मास हेतु श्रीफल समर्पित

आपकी गुरु भक्ति व भावना अच्छी है :- निष्पक्ष सागरजी

जीवनलाल जैन / नागदा


इंदौर :-
आचार्य विद्यासागर जी एवं आचार्य समय सागर जी के शिष्य उदय नगर इंदौर में विराजमान मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निष्पृह सागर जी महाराज को मिनी बुंदेलखंड के रूप में चर्चित छत्रपति नगर में पधारने एवं इस वर्ष 2025 का चातुर्मास मिनी बुंदेलखंड के नाम से चर्चित छत्रपति नगर में स्थापित करने हेतु श्री दिगंबर जैन आदिनाथ धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में समाज जनों ने श्रीफल समर्पित करते हुए निवेदन एवं अपनी भावना व्यक्त की। 

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि आपकी भावना गुरु भक्ति अच्छी है। इस अवसर पर छत्रपति नगर के डॉक्टर जैनेंद्र जैन, विपुल बांझल, कमल जैन, राकेश नायक, अखिलेश सोधिया, श्रुत जैन, संदीप जैन आलोक जैन एवं वीरेंद्र जैन आदि समाज जन उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो