सभी उपचार हेतु सामूहिक मंत्र जाप अनुष्ठान का आयोजन

भगवान पार्श्व कल्याणक के शुभ अवसर पर होगा


मुंबई :-
रोगों और व्याधियों के उपचार के लिए मंत्रों के सामूहिक जाप का आयोजन त्रिलोकनाथ,भगवान पार्श्व कल्याणक के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया है। 

श्री चन्द्रप्रभुस्वामी श्वे.जैन संघ शान्तवाडी के तत्वावधान में अंधेरी (वेस्ट) में गुरुवार, 22 मई को सुबह 7 बजे से तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपसक व श्री भगवान पार्श्वनाथ के परम भक्त, गच्छाधिपति आचार्य श्री कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा., पंन्यास कुलदर्शन विजयजी (K.D.) म.सा., कुलरक्षित विजयजी म.सा.की निश्रा में होंगे।

कुलदर्शन विजयजी ने कहा कि आज के कठिन समय में भी यह मंत्र जाप अनुष्ठान निश्चित रूप से सभी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं को हल करने में मदद करेगा तथा आप मन की शांति और खुशी का लाइव अनुभव करने के लिए इस सामूहिक जाप में अवश्य आएंगे।उन्होंने कहा कि भाई, बहन, बच्चें सभी इस जप में शामिल हो सकते हैं। (शुद्द कपड़े पहनकर आएं)।कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभाव नवकारसी का लाभ अवश्य दें।

आयोजक - शुभ स्थान :- श्री चन्द्रप्रभुस्वामी श्वे.जैन संघ शान्तवाडी, जेपी रोड, अंधेरी (वे) - मुंबई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन