संदेश

गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास नागौर में

चित्र
भव्य चातुर्मास प्रवेश 5 जुलाई को नागौर :- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, शांतिदूत व भारत सरकार ने जिन्हें पद्मश्री देंने की घोषणा की हैं ऐसे परम पूज्य आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरी जी म.सा.आदि ठाणा का चातुर्मास नगीना नगरी के रूप में प्रख्यात नागौर नगरी में हो रहा हैं। श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ नागौर आयोजित व श्री नित्य मंगल चातुर्मास समिति नागौर के संयोजन में गुरुदेव का ऐतिहासिक, विशाल भव्यातिभव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश शनिवार,5 जुलाई को होगा।गुरुदेव के साथ पन्यास प्रवर श्री धर्मशील विजयजी म.सा. कार्यदक्ष व प्रखर प्रवचनकार मुनिराज  श्री मोक्षानंद विजयजी म.सा.आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। महिलाओं को चातुर्मास आराधना कराने बरखेड़ा तीर्थोद्धारक साध्वी महत्तरा सुमंगला श्रीजी म.सा. की प्रशिष्या साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का प्रवेश होगा।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है व संघ इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में लगा है।चातुर्मास दौरान गुरुदेव के मुखार्विन्द से स्वयं सरस्वती बरसेगी,ज्ञान की ग...

ऋषभजिन ग्रह जिनालय की चल प्रतिष्ठा 14 मई को

चित्र
पंचान्हिका महोत्सव का शुभारंभ भायंदर :- ऋषभजिन ग्रह जिनालय की चल प्रतिष्ठा के अवसर पर पंचान्हिका महोत्सव का शुभारंभ सुविशाल गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री विजय भुवनभानु सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य रत्न वर्धमान तपोनिधि परम पूज्य आचार्य श्री जय वरबोधि सूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा व साध्वीजी श्री शुभोद्याश्रीज, निरागरसा श्रीजी म.सा.आदि श्रमणी भगवंत की निश्रा में शुरू हुआ। गुरुदेव् की निश्रा में महोत्सव 10 मई से शुरू हुआ जिसका समापन 14 मई को प्रतिष्ठा होगी।कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन पूज्य गुरुभग्वंतो के प्रवेश के बाद बावन जिनालय में आनंद की घड़ी आयी पर विशिष्ट प्रवचन हुआ।द्वितीय दिन FOUR PILLARS OF BEAUTIFUL LIFE (खूबसूरत जीवन के चार स्तंभ),तृतीय दिन प्रभु दूर करो अंधारूरु..पर प्रवचन हुए।13 मई को ऋषभजी बोलावे छे...पैना सपना आवे छे कार्यक्रम संगीतकार मंथन शाह के साथ तथा पंचम दिन जिनालय की मंगल प्रतिष्ठा का वरघोड़ा सुबह 7.30 बजे बालाजी कॉम्प्लेक्म से व उसके बाद 8.30 बजे मंगलकारी मुहूर्त में गुरुभगवंतो के मुखारविंद से मंगल श्लोकों के उच्चारण के साथ प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ प्रभु की मंगलमय प्रत...

चिदानंद सूरीश्वरजी का चातुर्मास दुजाना में

चित्र
भव्यतिभव्य चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को दुजाना (राजस्थान :-) परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति,शासन प्रभावक पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वचिंतक,प्रखर वक्ता,परम पूज्य आचार्य श्री विजय चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा तथा सेवाभावी श्री लक्ष्मीचंद्र विजयजी म.सा. का इस वर्ष का चातुर्मास राजस्थान में पाली जिले के दुजाना ग्राम में होगा। यह जानकारी दुजाना संघ के अध्यक्ष अरविंद राणावत व सचिव दिनेश राणावत ने दी।उन्होंने सभी संघों से चातुर्मास में दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।

चारित्ररत्न विजयजी म. सा का चातुर्मास शंखेश्वर महातीर्थ में

चित्र
गच्छाधिपति ने की घोषणा अहमदाबाद :-  श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक संघ गणनायक विश्व पूज्य गुरुदेव श्री विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के प्रशिष्य युगप्रभावक पुण्यसम्राट् गच्छाधिपति श्री विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य एवं गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.व आचार्य श्री विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा., मुनिराज श्री अजीतसेन विजयजी आदि ठाणा 2 का वर्ष 2025 का चातुर्मास विश्व प्रसिद्ध श्री शंखेश्वर महातीर्थ में होगा। गुरुदेव का चातुर्मास पुण्य सम्राट की पावन प्रेरणा से स्थापित एवं प्रतिष्ठित श्री राजेन्द्रसूरि नवकार मंदिर में होगा। चातुर्मास की घोषणा चैत्री पूनम को श्री नवकार मंदिर ट्रस्ट की आग्रहभरी  विनंती पर त्रिस्तुतिक संघ के विभिन्न संघ एवं हजारों गुरु भक्तों की पावन उपस्थित में गच्छाधिपति ने की।

भ्रूण हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री से कार्यवाही की मांग

चित्र
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने लिखा पत्र जीवन जैन / नागदा :-  मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर एवं उत्तरप्रदेश के झाँसी जिले मे भूर्ण हत्या करवाने के मामले मै दोषी डॉक्टर, स्टॉफ, परिजनों एवं बिचौलिया दलालो पर उचित कानूनी कार्यवाही कर हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र के माध्यम से बताया कि देश के प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर के माध्यम माध्यम से ये संज्ञान मै आया की मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर एवं सीमा से लगे हुए उत्तरप्रदेश के झांसी मे डिलीवरी से पहले गर्भ में लड़का या लड़की की चोरी-छिपे जांच और फिर गर्भपात के लिए एक पूरा रैकेट काम कर रहा है। अख़बार की पड़ताल में सामने आया है कि इसमें आशा कार्यकर्ता, गली मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर, प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारी और नर्सेस शामिल हैं। इस पूरे गिरोह को एक्सपोज करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक महीने तक पड़ताल की। इस दौरान ...

समस्याओं को लेकर सही तरीके से लड़ना होगा

चित्र
बॉम्बे मेटल एक्सचेंज लिमिटेड की उद्योग संगोष्ठी मुंबई :- हमारी जो भी समस्याएं है उन्हें सही तरीके से लेकर सरकार के समक्ष पेश करना होगा,तभी इसपर कुछ निर्णय संभव होते हैं। उपरोक्त विचार बॉम्बे मेटल एक्सचेंज लिमिटेड की और से आयोजित उद्योग संगोष्ठी में व्यक्त किये।इस संगोष्ठी में अलग अलग विभागों के संबंधित लोगों से चर्चा जिसमे विशेषज्ञों ने उपस्थित व्यापारियों का मार्गदर्शन किया।पवई में आयोजित संगोष्ठी के प्रथम सत्र में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नियामक मुद्दे और चुनौतियां जिसके मॉडरेटर महेंद्र मेहता व पैनल में आशीष वकले,पिनाकी गुप्ता, प्राज्योत दहिकर,राजेश अग्रवाल,दृतिय सत्र में विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) अनुपालन जिसके मॉडरेटर डॉ संदीप वखारिया व पैनल में सौरभ गर्ग,अनुपम अग्निहोत्री,मयंक पारीक,तृतीय सत्र में माल और सेवा कर (जीएसटी) / आयकर (आईटी) पीएमएलए नोटिस और अनुपालन के चर्चा सत्र के मॉडरेटर संदीप जैन, अध्यक्ष, बीएमई व पैनल में विक्रम कुलकर्णी,एंड अभिषेक रस्तोगी, विक्रम कुलकर्णी, एमपीएस सेंगर,एंड विद्द्यासागर उबाले तथा आखरी सत्र में सीमा शुल्क (कस्टम्स) नोटिस एफटीए, बैंक गारं...

जिनशासन आत्म-सुधार और आध्यात्मिक विकास के लिए मजबूत ढांचा प्रदान करता है

चित्र
भायंदर मे जिनशासन स्थापना दिवस का आयोजन भायंदर :- जिनशासन स्थापना दिवस पर कल्याण मित्र जैन महासंघ मीरा भायंदर एवं भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रखर प्रवचनकार आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा व आशीर्वाद से हो रहा है। गुरुवार 8 मई, वैशाख सूद ग्यारस को सुबह 7.15 बजे पूज्य मुनिराज श्री युगंधर विजयजी म. सा., मुनिराज  अभिनंदन विजयजी म. सा., धनंजय विजयजी म. सा.आदि ठाणा एवं बिराजमान सभी साधु एवं साध्वीजी भगवंत ने निश्रा प्रदान की।शोभायात्रा IDBI BANK से शुरू हुई यात्रा का समापन अहिंसा चौक पर हुआ।अहिंसा चौक पर भव्यातिभव्य जिनशासन वंदना हुई।इस अवसर पर सभी जैन संतों ने जैन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि यह धर्म कुुुछ वर्षों का नही बल्कि अनादिकाल से चला आ रहा है।जैन धर्म ने पूरी दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि भायंदर के  सभी समुदायों को बड़े पैमाने पर्व इसका आयोजन करना चाहिए। गुरुदेव युगंधर विजयजी के मांगलिक के बाद अहिंसा चौक पर पूर्व विधायिका गीता जैन,बावन जिनालय के मांगीलाल पोरवाल आदि ने ध्वजारोहण किया। आयोजन में...

मीरा भायंदर में 24 घंटे बंद रहेगी MIDC से होने वाली जलापूर्ति

चित्र
8 मई रात 12 बजे से पानी बंद रहेगा भाईंदर :-  मीरा भाईंदर शहर को स्टेम प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) प्राधिकरण द्वारा जलापूर्ति की जाती है. एमआईडीसी प्राधिकरण से होने वाली जलापूर्ति जांभूल स्थित जलशुद्धि केंद्र पर मरम्मत तथा देखभाल के लिए 24 घंटे का शटडाउन किया गया है। इससे गुरुवार, 8 मई की रात 12 बजे से शुक्रवार, 9 मई की रात 12 बजे तक एमआईडीसी प्राधिकरण से मीरा भाईंदर शहर को होने वाली जलापूर्ति 24 घंटे के लिए बंद रहेगी. बार बार जलापूर्ति की शटडाउन किए जाने से गर्मी के इस मौसम में शहर वासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि इस दौरान स्टेम प्राधिकरण से होने वाली जलापूर्ति यथावत रहेगी. पानी आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर ने शहरवासियों से पानी का उपयोग बचा कर करने व महानगरपालिका को सहयोग करने की अपील की है।

भायंदर मे जिनशासन स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा

चित्र
विविध संस्थाओं का आयोजन भायंदर :- जिनशासन स्थापना दिवस पर कल्याण मित्र जैन महासंघ मीरा भायंदर एवं भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रखर प्रवचनकार आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा व आशीर्वाद से हो रहा है। गुरुवार 8 मई, वैशाख सूद ग्यारस को सुबह 7.15 बजे पूज्य मुनिराज श्री युगंधर विजयजी म. सा. आदि ठाणा 4 एवं बिराजमान सभी साधु एवं साध्वीजी भगवंत निश्रा प्रदान करेंगे।शोभायात्रा IDBI BANK से अहिंसा चौक तक जाएगी व  अहिंसा चौक पर भव्यातिभव्य जिनशासन वंदना होगी।संस्थाओं ने अपील की है कि सभी संघ, सभी संस्था, सभी श्रावक,श्राविका और सभी पाठशाला के बालक, बालिका सब मिलकर इस उत्सव को महामहोत्सव मनाए व अहिंसा चौक पर जिनशासन का ध्वज लहराए व धर्मतीर्थ का गुणगान कर इसे उत्सव की तरह मनाए। ज्ञात हो कि यह हर जैन के अस्तित्व के अमूल्य क्षण,जिनशासन धर्म गौरव आत्म गौरव,जिनशासन अहिंसा करुणा का विचार, जिनशासन सकल जीवों का मार्गदर्शन,जिनशासन आध्यामिक उन्नति का आधार,जिनशासन पाप मुक्ति का उपाय,जिनशासन आदर्शो की खदान,जिनशासन जीवन की सुख शांति का राज मार्ग हैं।विचार करो गं...

अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज का रिजल्ट 93 प्रतिशत

चित्र
अजीत सिंह प्रथम क्रमांक भायंदर :- पिछले 33 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के 12 वी कक्षा ( एचएससी  ) का इस वर्ष का  रिजल्ट 93 प्रतिशत  रहा हैं।महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड ने आज परिणाम घोषित किये हैं। कॉलेज की अध्यक्षा निर्मला माखीजा ने बताया कि प्रथम अजीत सिंह 90.17%,क्रिश विश्वकर्मा 81.17% दृतिय तथा 70.33% के साथ माछी किंजल तृतीय स्थान पर रही हैं।कुल 24 विद्धार्थी परीक्षा में बैठे थे।अजीत ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के टीचर्स व माता पिता को दिया हैं।

शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामूहिक एकता की ओर ऐतिहासिक पहल

चित्र
जैन जागृति सेंटर का शपथ ग्रहण संपन्न पुना :- राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था जैन जागृति केंद्र (JJC) पुना शाखा की विधिवत शुरुआत की गई।संस्था  शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामूहिक एकता की ओर ऐतिहासिक पहल करेगा। महावीर प्रतिष्ठाण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रो. डॉ.संजय बी.चोरडिया (संस्थापक अध्यक्ष, सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन)थे,जिन्होंने उच्च शिक्षा के महत्व, वर्तमान शिक्षा परिदृश्य एवं समुदाय के लिए आवश्यक कदमों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।अतिथि विशेष अतिथि विजयकांत कोठारी के अलावा मुंबई से JJC सेंट्रल बोर्ड के चैयरमेन किशोर एस सेठ,रमेश जे. मोरबीया, चेयरमैन, JJC सेंट्रल बोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट,प्रफुल पी. मेहता, डेवलपमेंट सेक्रेटरी व मिलन एच. शाह, कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालो में  अध्यक्ष पृथ्वीराज धोक,  उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, हरेश शाह, सचिव,राहुल शाह, रीता गांधी, देवेंद्र मुथा, संयुक्त सचिव : कविता श्रीश्रिमाल, कोषाध्यक्ष : प्रवीण गुंदेचा, संयुक्त कोषाध्यक्ष महावीर चोरडिया व कार्यकारिणी के सुरेश  देसरडा,गण...

अरविंदसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास डायलाना में

चित्र
भव्य चातुर्मास प्रवेश 6 जुलाई को मुंबई :- राजस्थान की रम्यभूमि-डायलाना नगर में भव्यतिभव्य धर्म जागरण वर्षावास 2025 का आयोजन हो रहा हैं।श्री शांतिनाथ-आदिनाथ जैन संघ,के तत्वावधान में शतवर्षीय पंचांग निर्माता आचार्य श्री अरविंदसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि गणि-मुनि-श्रमणोवृद का चातुर्मास हो रहा है, जिसे लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है। संघ के अनुसार गुरुदेव का चातुर्मास प्रवेश 06 जुलाई को सुबह 07 बजे होगा।चातुर्मास मुख्य लाभार्थी श्रमणोपासिका संघवी शकुनदेवी मुलतानमलजी सुंदेशा मेहता परिवार (सिल्वर एम्पोरियम) हैं। श्री शांतिनाथ-आदिनाथ जैन संघ ने सभी सकल संघों को चातुर्मास में दर्शन वंदन का लाभ देने की विनंती की हैं।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह हैं।अधिक जानकारी के लिए 98677 28807 / 92570 43036 संपर्क करें।

गच्छाधिपति हितेशचंद्र सूरीश्वरजी का चातुर्मास मुंबई में

चित्र
4 जुलाई को भव्य प्रवेश - चातुर्मास तैयारियां जोरों पर मुंबई :- मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का इस वर्ष का चातुर्मास मुंबई महानगर में होगा। श्री नमिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर,कामाठीपुरा मुंबई के तत्वावधान में गुरुदेव का भव्य चातुर्मास प्रवेशोत्सव शुक्रवार 4 जुलाई को होगा।गुरुदेव के साथ मुनिराज श्री दिव्यचन्द्र विजयजी म.सा. मुनिराज श्री वैराग्ययश विजयजी म.सा. आदि ठाणा 3 का भी प्रवेश होगा।गच्छाधिपति बनने के बाद महाराष्ट्र प्रांत में गुरुदेव का प्रथम चातुर्मास होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है और श्री संघ इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहा हैं।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं। संघ ने निवेदन किया है कि  चातुर्मासार्थ  सभी गुरुभक्तों से निवेदन है की चातुर्मास मंगल प्रवेश में अधिक से अधिक पधारकर गुरुभक्ति का परिचय प्रदान करावें तथा प्रवेश पर मुंबई पधारने वाले अपने आगमन की सुचना 25 जून के पूर्व  नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें। जोईत...

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहलुओं पर ध्यान दे रहा VNNO

चित्र
संस्कार,स्वाभिमान और स्वरोजगार की शक्ति हर जगह पंहुचाना मुंबई :- कहते है आज नारी किसी से कम नही,चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो।लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को मौका नही मिलता और इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से वल्लभ नारी निकेतन ऑर्गनाइजेशन (VNNO) की स्थापना अंजना कोठारी द्वारा की गई व कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है व आगे भ होते रहेंगे। संस्था की निदेशक गुणवंती प्रदीप रांका ने बताया कि VNNO संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सर्वांगीण सशक्त बनाना है, जिससे वे सशक्त परिवार, समाज और देश निर्माण में अपनी भूमिका का परिचय देने में समर्थ बन सकें। संस्था का विज़न संस्कार, स्वाभिमान और स्वरोजगार की शक्ति को समाज के हर कोने तक पंहुचाना है।संस्था के प्रमुख कार्यों में सेमिनार्स ट्रेनिंग वर्कशॉप्स,सामाजिक अभियान,आत्मनिर्भरता से जुड़ी सभी योजनाओं का हैं। उन्होंने बताया कि VNNO संस्था की सभी गतिविधियों की जानकारी अब एक विशेष Whatsapp ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी।इस ग्रुप में सम्माननीय व जागरूक  सदस्यों को जोड़ा गया है व जोड़ा जाएगा।रांका ने कहा कि  यह ग्रुप...

शाहपुर तीर्थ में जीवन परिवर्तन शिविर का आयोजन

चित्र
14 से 28 वर्ष के युवा ले सकेगे भाग शाहपुर :- श्री आदिनाथ भगवान के सानिध्य में पालीताणा सम ऐसे शाहपुर तीर्थ में युवाओं के लिए जीवन परिवर्तन शिविर का भव्य आयोजन किया गया है।शिविर को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। श्री भुवनभानु मानस मंदिर, शाहपुर तीर्थ परिसर में 19 से 27 में तक चलने वाली इस जीवन परिवर्तन शिविर में जैन धर्म के बारे में अलग-अलग विषयों पर विस्तार से बताया जाएगा।परम पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानु सूरी समुदाय के परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्य श्री गुणरत्न सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य श्रमणी गणनायक आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य कवि हृदय पंन्यास प्रवर श्री हीररत्न विजयजी म.सा., प्रवचन प्रभावक पंन्यास प्रवर श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में संपन्न होगी। चारित्ररत्न विजयजी ने बताया कि सात दिनों तक चलनेवाली शिविर में जैन कॉस्मोलॉजी, एस्ट्रोलॉजी, जैन साइंस,जैन इतिहास,जैन योगा कोर्स,जैन मेडिटेशन कोर्स,टाइम मैनेजमेंट, सफलता के रहस्य,रियल लाइफ स्टाइल,आर्ट ऑफ लीविंग व अन्य विषयों पर गुरुदेव मार्गदर्शन करेंगे।अधिक जानकारी के लिए 8320299100 /...