भारतीय संस्कृति के विकास में जैन धर्म का योगदान विषय पर वेबिनार आयोजित
देश विदेश से शामिल हुए लोग दिल्ली। भारतीय संस्कृति के विकास में जैन धर्म का योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय बेबीनार आयोजित हुई। मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं जे. ए. एस. ऐकैडमी अहमदाबाद के निदेशक डा. नरेंद्र भंडारी के निर्देशन में अध्यक्षता सुप्रसिद्ध लेखिका डा. प्रभा किरण जैन ने की जएएस की महासचिव डा. पूर्वी दवे के सहयोग से संयोजक शैलेंद्र कुमार जैन ने संचालन किया। इस मीटिंग का उद्देश्य भारतीय इतिहास पुरातात्व और कला के विकास में आदिकाल से जैन धर्म के योगदान पर चर्चा कर विगत वर्षों में हुए अनेक शोध कार्यों के आलोक में भारतीय सांस्कृति के विकास में जैन धर्म के योगदान को रेखांकित कर तथ्य परक रूप से नव मूल्यांकन करना और उसको राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल में प्रकाशित करना है, भारतीय इतिहास के निर्माण ने उसकी उपयोगिता और उपादेयता को प्रदर्शित तथा स्थापित करना। वरिष्ठ विद्वान डा नरेंद्र जैन ने मंगलाचरण कर चर्चा का शुभारंभ किया। संबंधित विषय पर जयपुर से जुड़े वरिष्ठ विद्वान डा. पी.सी. जैन ने कहा कि मैंने जैन दर्शन पर 250 से जादा पी.एच.डी. कराई हैं और इसी विषय पर कई...