सोनीगरा परिवारों का स्नेह मिलन मुंबई में

लोगों मे जबरदस्त उत्साह


मुंबई :-
जालौर किले में बिराजमान सोनीगरा परिवार की कुलदेवी आशापुरा माताजी के आशीर्वाद व असीम कृपा से  सोनीगरा ग्रुप परिवार का प्रथम सम्मेलन मुंबई में होने जा रहा है। सम्मेलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

कांतिलाल डी सोनीगरा ने बताया कि रविवार 12  मार्च,को सम्मेलन कच्छी लुहार वाडी (बेन्क्वेट हाल),15 लक्ष्मी नारायण लेन, नियर माटुंगा स्टेशन, माटुंगा सेंट्रल मुंबई 400019 में सुबह 10 से शाम 7 बजे तक होगा।इस सम्मेलन में सभी गांवों के सोनीगरा परिवार सम्मेलन मे सह-परिवार जरुर जरुर पधारने की विनंती की हैं।उन्होंने कहा की सभी परिवारों को ज्यादा से ज्यादा उपस्थित रहकर शोभा बढानी है।आप अपने नाम गाँव के जो भी कमिटी सदस्यों के पास लिखावें।

सम्मेलन में 85 वर्ष या इनसे ज़्यादा उम्र वालो का सम्मान, किसी के परिवार से डाक्टर और वकील बने हुए है उनके सन्मान के अलावा 95  ℅ से ज़्यादा मार्क लाने वाले बारहवीं क्लास से लगाकर उससे ज़्यादा पढाई कर रहे हैं विद्द्यार्थियों को उपधान तप, 99 यात्रा, वर्षीतप, 500  आयम्बिल या उससे भी ज़्यादा आयम्बिल किये है अखंड ओली तप चालु है उनको भी सम्मानित किया जायेगा।चौविहार की व्यवस्था भी की गयी है।अधिक जानकारी के लिए कांतिलाल डी. सोनीगरा (नाडोल) से  98218 57104 पर संपर्क करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम