प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज के बेमिसाल 50 साल

 प्रहलादराय डालमिया कॉलेज के बेमिसाल 50 साल

कॉलेज का एक मात्र ध्येय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर छात्रों के भविष्य को  संवारना है।

दीपक जैन


विश्व के सबसे विशाल सेवा संस्थान लायंस इंटरनेशनल की लायंस क्लब मलाड-बोरीवली द्वारा 50 वर्षों पूर्व कॉमर्स कॉलेज की आवश्यकता को समझते हुए मुंबई के उपनगर मलाड (प.) में प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनमिक्स की स्थापना की|

इसका भूमि पूजन 4 फ़रवरी 1972 के दिन मुंबई विश्वविद्यालय के तत्कालिन कुलपति प्रा. टी. के. टोपे के हाथों सम्पन्न हुआ था।

क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के उत्साह व् परिश्रम की बदौलत केवल 100 दिनों में कॉलेज भवन बनकर तैयार हो गया। 9 जून 1972 के दिन महाराष्ट्र के तत्कालिन शिक्षा मंत्री प्रा. अनंत नामजोशी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। केवल 432 छात्र – छात्राओं, 9 शिक्षकों व् 5 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ प्रारंभ किया गया यह कॉलेज आज मुंबई के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेजों में से एक है | इस समय यहाँ 6003 छात्र -छात्राऐ शिक्षा ग्रहण कर रहे है |95 अनुभवी प्राध्यापक व् 46 शिक्षकेतर कर्मचारी भी अपनी सेवाए प्रदान कर रहें है|

कॉलेज इस अकादमिक वर्ष (2022-2023) में शिक्षा के बेमिसाल 50 साल अर्थात स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। कॉलेज एक ISO 9000 -2015 CERTIFIED शिक्षा संस्थान है। मुंबई विश्व विद्यालय से  सम्बद्ध यह कॉलेज एकाउंटेंसी, कॉमर्स, व् इकोनॉमिक्स विषयों के लिए  पी. एच. डी  डिग्री  प्राप्त  करने के लिए एक  अनुसंधान  केंद्र भी है। कॉलेज  का एक मात्र ध्येय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर छात्रों के भविष्य को  संवारना है।

इस  वर्ष  के “डालमिया लायंस  उत्सव”  जो कि  एक  अंतरमहाविद्यालयीन  सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए  छात्र जगत में प्रसिद्ध है का शुभांरभ फ़िल्मी, टी. वी.,  थिएटर को समर्पित होमी वाडिया, अदाकारा व मॉडल लेसली त्रिपाठी, सेलिब्रिटी गेस्ट पिंकी राजगढ़िया व  कार्यक्रम समन्वयक संजय सिंह के सान्निध्य में किया । कॉलेज प्रबंधन के लायन कन्हैयालाल घ. सराफ, लायन श्यामसुन्दर रुइया, लायन डॉ.शरद रुइया, लायन कमल रुइया, लायन सीए अशोक बैरागरा , लायन निर्माण सराफ, लायन अनिल टिबरेवाल, लायन अतीत रुइया, प्रभारी प्राचार्य डॉ  किरण माने,  डॉ. माधवी निघोस्कर, सुभाषिनी नायकर, किरण मिश्रा, अनिल बागड़े, कीर्ति सिगतिया, छात्र प्रतिनिधि राजेश चौधरी इस अवसर पर उपस्थित थे। 24 विभिन्न प्रतियोगिताओं  में 43 कॉलेजो के 1008 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया|यह जानकारी विकास सराफ ने दी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम