गिरनारधाम में विहारधाम का निर्माण

आचार्य यशोवर्म सूरीश्वरजी की निश्रा में उद्घाटन


मुंबई :-
मुंबई-अहमदाबाद हाइवे टच (N.H.-48) पर स्थित श्री गिरनारधाम जंहा 800 वर्षाधिक प्राचीन श्री नेमिनाथ दादा बिराजमान है व प्रतिवर्ष 2500 से अधिक श्रमण-श्रमणी भगवंतों का पदार्पण होता है, ऐसे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ आराधना जैन ट्रस्ट, मुंबई द्वारा संचालित 'श्री गिरनारधाम में  विहारधाम का निर्माण किया गया हैं।

विहारधाम का निर्माण परम पूज्य लब्धि-विक्रम गुरू पट्टरत्न, हृदयस्पर्शी प्रवचनकार,आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री विजय भाग्ययश सूरीश्वरजी म.सा.आदि विशाल श्रमण-श्रमणीवृंद की निश्रा में महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा शनिवार 31 मई को  सुबह 10.15 बजे करेंगे।इसका संपूर्ण लाभ खोड़ निवासीमातुश्री कमलाबेन जुगराजजी मेहता परिवार ने लिया है।

माणेक जुगराजजी मेहता (Poonam Developers, Virar) ने इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की हैं।कार्यक्रम का आयोजन श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ आराधना जैन ट्रस्ट, मुंबई द्वारा किया गया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो