संदेश

शास्त्री नगर झोपड़पट्टी की समस्याओं को दूर करने अधिकारियों को निर्देश

चित्र
एंड रवि व्यास ने किया दौरा मीरा-भायंदर :- एड.रवि व्यास ने सोमवार को भायंदर (वेस्ट) स्थित शास्त्री नगर झोपड़पट्टी का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं। दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति, पानी की कमी, स्वच्छता की दिक्कतें एवं अन्य नागरिक समस्याओं के बारे में बताया।इस अवसर पर व्यास के साथ मीरा भायंदर महानगर पालिका के उपआयुक्त सचिन बांगड़ तथा लोक निर्माण, जल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी उपस्थित थे। स्थिति का निरीक्षण करने के बाद एड. व्यास ने संबंधित विभागों को तुरंत और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए व कहा कि स्वच्छ शौचालय, पेयजल की आपूर्ति और उचित सफाई हर नागरिक का मूल अधिकार है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और मैं स्वयं इसकी प्रगति पर नज़र रखूँगा।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे मीरा-भायंदर के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं,और आगे भी रहेंगे।

क्लस्टर योजना के बिना पुरानी इमारतों का पुनर्विकास संभव

चित्र
मीरा-भायंदर शहर में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश भायंदर :-  16 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई स्थित विधान भवन में मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्र 145 में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक नरेंद्र मेहता ने यह मुद्दा उठाया था कि क्लस्टर में प्रस्तावित 24 आराखडे के कारण खतरनाक और जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही है, जिससे नागरिक बेघर हो रहे हैं,इसपर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि क्लस्टर योजना को रद्द करना उचित नहीं होगा। यदि इसके अंतर्गत इमारतों का पुनर्विकास क्लस्टर योजना के नियमों के अनुसार किया जाए, तो यह नागरिकों के लिए लाभकारी होगा, इसलिए नागरिकों को विकास के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए। लेकिन यदि कोई व्यक्तिगत इमारत क्लस्टर योजना के बाहर विकास करना चाहता है, तो उसे यूडीसीपीआर के प्रावधानों के अनुसार अनुमति दी जानी चाहिए। यह महत्वपूर्ण निर्णय और आदेश मुख्यमंत्री ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका आयुक्त को दिया हैं। साथ ही, इसी बैठक में यह मांग भी क...

सामूहिक ग्रह शांति-नवग्रह महापूजन का भव्य आयोजन

चित्र
14 सितंबर को बोरीवली में पूजन की तैयारियां मुंबई :- परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य देव श्री विजय प्रेमसूरीश्वरजी म.सा. की 9वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बोरीवली (वेस्ट) में एक एक अद्भुत आयोजन किया गया है।इस आयोजन की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक,भक्तिसूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वरजी (k C) म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में गुरु प्रेम की 9वीं पुण्यतिथि पर सामूहिक ग्रह शांति-नवग्रह महापूजन का भव्य आयोजन किया गया है। पंन्यास प्रवर श्री कुलदर्शन विजयजी (KD) म.सा. ने बताया कि श्री शोभाग्यवर्धक श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में श्री भक्ति प्रेम सुरभी नगरी,बोरीवली(वेस्ट) में रविवार 14 सितंबर को सुबह 8.30 बजे महापूजन शुरू होगा।इसमें 700 परिवरों को लाभ दिया जाएगा।एक पूजन के मात्र 900 रुपये हैं।उन्होंने बताया कि इस महापूजन में नवग्रह के अधिपति 9 तीर्थंकर परमात्मा का अनुष्ठान करवाया जाएगा।पूजा में किसी भी भाग्यशाली व्यक्ति को बैठने का लाभ मिलेगा।पूजन में बैठने वाले पुरुषों को सफेद तथा बहनें लाल वस्त्र पहनेंगी। लाभार्थी परिवारो...

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 121 लोग लाभान्वित

चित्र
युथ फोरम का आयोजन - 20 के आपरेशन, 36 चश्मे फ़्री भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 20 जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 121 लोग लाभान्वित हुए। भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में हुए शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने  सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था।शिविर सादड़ी- (राणकपुर),हाल भायंदर निवासी अ.सौ. शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति मे आयोजित किया गया था।डॉ प्रमोद शर्मा, प्रदीप दास,राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़ेआनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत द...

4812 रेजिडेंशियल प्रोजेक्टस और बैंक खाते निलंबित

चित्र
MahaRERA का निर्णय मुंबई :- MahaRERA का हालिया फैसला महाराष्ट्र के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने जुलाई 2024 से राज्य भर में 4,812 आवास परियोजनाओं के पंजीकरण को निलंबित कर दिया है और उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई उन डेवलपर्स पर की गई है जो निर्माण प्रगति को अपडेट करने या विस्तार के लिए आवेदन करने में विफल रहे, बावजूद बार-बार याद दिलाने के । इससे  प्रभावित होनेवाले शहर में पुना 1,219,ठाणे 535, रायगड 465,मुंबई उपनगरीय 438,पालघर 377 परियोजनाएं निलंबित की गई हैं।महारेरा ने कहा कि निलंबित परियोजनाओं पर संपत्ति लेनदेन पर प्रतिबंध व डेवलपर्स पर गैर-अनुपालन के लिए ₹50,000 तक का जुर्माना होगा। MahaRERA का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, जिससे घर खरीदारों के हितों की रक्षा हो सके। यह कदम रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वास बहाल करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

छात्राओं ने मास्टरकार्ड ऑफिस में जाकर ली डिजिटल नवाचारों की जानकारी

चित्र
आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल का कार्यक्रम पुना :- आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल ने अपने छात्रों को सशक्त बनाने के लिए एक अनोखा उपक्रम आयोजित किया। स्कूल की आठवी और नववी कक्षा की छात्राओं ने येरवडा में मास्टरकार्ड ऑफिस में जाकर डिजिटल नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। डिजिटल शिक्षा का महत्व इस प्रोग्राम में छात्रों ने बिग डेटा, धोखाधड़ी ढूंढना, सायबर सुरक्षा, अल्गोरिथम क्रिप्टोग्राफी और डिजिटल पद्धती से समस्या समाधान जैसे विषयों पर चर्चा की। छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और अपने सवाल पूछे। शिक्षकों का मार्गदर्शन स्कूल के चेयरमैन सुभाष परमार और मुख्याध्यापिका सौ. विमल परदेशी के मार्गदर्शन में शिक्षिका सौ. सुजाता प्रसाद और सौ. अ‍ॅनी स्वामिकन ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निष्कर्ष आचार्य श्री विजय वल्लभ स्कूल के इस उपक्रम ने छात्रों को डिजिटल नवाचारों की दुनिया से परिचित कराया और उन्हें अपने भविष्य के लिए तैयार किया। यह उपक्रम छात्रों के लिए एक अनोखा अनुभव था और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

सभी कार्यों में सिद्धि दे वह होता हैं सिद्धितप :- हरिकांत सूरी

चित्र
126 ने किया 45 दिन का तप भायंदर :- श्री पार्श्व प्रेम श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के इतिहास मे पहलीबार दो दो ऐतिहासिक तपस्या के कारण वर्ष 2025 यादगार बना हैं।45 दिन का सिद्धितप 126 लोगों ने पहलीबार किया जिसका पारणोत्सव भव्य रूप से हुआ। भायंदर(वेस्ट) के श्री सीमंधर स्वामि जिनालय-उपाश्रय, 90 फीट रोड, में चातुर्मास हेतु बिराजमान शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त, प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा.ने बताया कि सिद्धितप तपस्या 45 दिनों तक व वर्षीतप तपस्या एक साल तक चलती हैं,जो संघ में 153 लोगों को चल रही हैं।तपस्या के उपलक्ष्य में शानदार पुंजणा, सांझी,मेहंदी रसम,सन्मान समारोह व राजशाही तरीके से पारणा हुए।दो माह से चल रहे चातुर्मास के कारण पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया हैं। आचार्य श्री की निश्रा में आगामी कार्यक्रमों में विविध महापूजन,7 रविवारीय विविध सामूहिक मांत्रिक पूजन के अलावा 27 सितंबर को श्री माणिभद्रवीर पूजन,हवन के अलावा अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे व श्री हरिकांत सूरिजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।संघ के पदाधिका...

शिक्षा क्षेत्र में जैन ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान

चित्र
जिसो ने की डॉ. चेनराज रॉयचंद से मुलाकात  मुंबई :- डॉ. चेनराज रॉयचंद, जैन ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन, एक प्रख्यात शिक्षाविद्, उद्यमी, निवेशक और समाजसेवी हैं, जिन्हें लगभग 40 वर्षों का अनुभव प्राप्त है।उनके नेतृत्व में जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), जैन कॉलेजेस, जैन स्कूल्स और अन्य संस्थान भारत के श्रेष्ठतम शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हुए हैं। जिसो के संस्थापक ने जैन से मुलाकात कर उनके कार्यों की प्रशंसा की।पुनमिया ने बताया कि जैन ग्रुप ने अब तक 3,000+ छात्रों का मार्गदर्शन, 50 स्टार्टअप्स का निर्माण एवं प्रोत्साहन, तथा 30,000 आउटलेट्स के साथ “बिट्स” शोरूम की अनूठी अवधारणा को साकार किया है।साथ ही जैन विद्यनिकेतन और जैन पब्लिक स्कूल्स के माध्यम से 23,000 से अधिक छात्रों को निःशुल्क/सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराई है। शिक्षा, उद्यमिता, निवेश एवं समाजसेवा के क्षेत्र में चार दशकों का उनका अनुभव वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्हें दिल्ली और बेंगलुरु के जैन क्षेत्र का “भीष्म पितामह” कहा जाता है।उन्होंने जिसो की आगामी योजनाओं को गहनता से सुना, बल्कि अपने बहुमूल्य सुझावों से मार्गदर्शन भी प्रदान क...

मध्यप्रदेश आईजा महिला विंग का हुआ गठन

चित्र
प्रदेश अध्यक्ष बनी रूचि चोविश्या जैन 5 अक्टूबर को  पत्रकारो का महा सम्मेलन जीवन लाल जैन नागदा  । ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी द्वारा मध्य प्रदेश आईजा महिला विंग का गठन किया। इस अवसर पर रूचि चोविश्या जैन इंदौर को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ डॉ. किरण जैन को आईजा महिला विंग का प्रदेश महासचिव एंव किरण रांका आष्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष,नम्रता जैन सैनानी को आईजा महिला विंग का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि पहली बार आईजा द्वारा पत्रकारो की महिला विंग का गठन किया गया है। इस मौके पर महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रूचि चोविश्या जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में आईजा महिला विंग का संभाग, जिला स्तर पर शीघ्र गठन किया जाएगा। उन्होने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को गुरूवर जगत पूज्य गुरुवर निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में म.प्र के अशोकनगर जिले में राष्ट्रीय स्तर का पत्रकारो का महासम्म...

इंस्टाग्राम पर सुमित जैन के 50000 फॉलोअर

चित्र
संस्थाओं ने दी बधाई  नागदा :- युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सहित नागदा के गणमान्य लोगों ने एवं संगठन के पदाधिकारीयों तथा सदस्यों ने  सुमित जैन  को इंस्टाग्राम पर 50,000 फॉलोअर्स पूरे होने पर बधाई दी की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि –“सुमित जैन ने अपनी मेहनत, सकारात्मक सोच और सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा से समाज में अलग पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि हासिल करना सबके लिए गौरव की बात है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ करते हैं।” ट्रस्ट से जुड़े शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सुमित समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके कार्यों और विचारों ने हजारों लोगों का मार्गदर्शन किया है और यह उपलब्धि उनके समर्पण का प्रमाण है।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि सुमित  इसी प्रकार सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज में जागरूकता का प्रयास करते रहे।

एक ऐसी दादीमां जिनकी सक्रियता युवाओं को थका दें

चित्र
सोहनी देवी जैन: 96 वर्ष की आयु में भी सक्रिय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व मुंगेर (बिहार) :- सोहनी देवी जैन एक ऐसी दादी मां हैं जो अपनी सक्रियता और अनवरत काम करने के चलते अपने सभी हम उम्र और युवा लोगों के लिए एक जीवंत प्रेरणा हैं। 96 वर्ष की आयु में भी वह अपने हाथों से क्रोशिए (ऊन) के मोजे और अन्य ऊनी कपड़े तैयार करती हैं और ग्राहक इनके बनाये उत्पादों को हाथों हाथ लेते हैं। एक अनोखी प्रतिभा सोहनी देवी जैन की कला और क्राफ्ट की प्रतिभा अद्वितीय है। वह अपनी कल्पना से ऊन पर सुंदर डिजाइन देती हैं और भगवान राम की कथाओं को अपने मोजों में उतारती हैं। उनके बनाये उत्पादों को देश के कई नामचीन हस्तियों ने पहना है, जिनमें आचार्य महाश्रमण, आचार्य नयपद्मसागर, आचार्य चंदना मां और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जैसे लोग शामिल हैं। एक प्रेरणा सोहनी देवी चाहती तो इस उम्र में सिर्फ और सिर्फ आराम की जिंदगी जी सकती थी आखिर इनके छह बेटे हैं और ये छहों बेटे अपने अपने प्रोफेशन में देश में एक बड़ी पहचान रखते है। इनके सबसे बड़े बेटे विजय जैन जो कि फेमस फोटोग्राफर हैं, आज से चालीस साल पहले वर्ल्ड जापान कैनन गोल्ड अवार्ड व...

कल्पसूत्र वोहराने का चढ़ावा 211000 में भाग्यशाली पालगोता परिवार को मिला

चित्र
डहाणू स्थित मोहनखेड़ा तीर्थ में पर्युषण की धूम डहाणू (महाराष्ट्र) :- श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ दहाणु में भितर बसो भगवान चातुर्मास पर्व 2025 ज्ञान व आराधना के साथ हो रहा है। इस पावन भूमि पर बंधु बेलडी़ सुरि ऋषभ कृपापात्र शिष्य मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा का प्रथम यशस्वी चातुर्मास तप जप ध्यान आराधना युक्त धुमधाम से चल रहा है।  पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आत्मिक आराधना चल रही है. सैकड़ो आराधक प्रतिदिन जिनवाणी का दोनों समय लाभ एवं दोनों समय प्रतिक्रमण का लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक आराधक एकासना बियासना कर रहे हैं.पर्व के तीसरे दिन गुरु भगवंतों के द्वारा प्रवाहित जिनवाणी में दान धर्म की महिमा सुनकर कल्पसूत्र वोहराने का चढ़ावा 2.11लाख में भीनमाल राजस्थान के मंजूबेन कांतिलाल पालगोता परिवार को मिला। इसी तरह वासक्षेप द्वारा पांच ज्ञान पूजा की बोलियां भी  बढ़-चढ़कर बोली गई। पहली पूजा शीलाबेन चंपालालजी वगमलजी बोहरा भीनमाल, दूसरी पूजा भरत भंवरलालजी लूक्कड़ भीनमाल, तीसरी पूजा अशोक घीसुलालजी सांडेराव चौथी पूजा बिंदुबेन रमेश कुमारजी बाग...

पर्युषण महापर्व पर डेली कॉलेज में दिया जाता है जैन भोजन

चित्र
18 दिन की जाती भोजन की व्यवस्था इंदौर :- मध्यप्रदेश  के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल डेली कॉलेज इंदौर में विगत चालीस वषो से जैन समाज के महापर्व पर्युषण पर्व पर जैन समाज के बच्चों को पुष्पा पांड्या के प्रयास से जैन विद्यार्थियों को १८ दिन शुद्ध जैन भोजन की व्यवस्था की जाती है । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शहम का भोजन सूर्यास्त पूर्व दिया जाता है ।  इस हेतु प्रति वर्ष पलासिया जैन समाज की वरिष्ठ सदस्या विजिया पहाड़िया, मंजू अजमेरा, पुष्पा कटारिया ,सोनाली जैन इंद्रा अजमेरा ,सुमन जैन , पुष्पा बाकलीवाल आदि तथा अभिभावकों के साथ हर वर्ष निवेदन करने जाती हैं । इस वर्ष भी पुष्पा पांड्या और सोनाली जैन ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हर्षवर्धन सिह को २० अगस्त से प्रारम्भ होने वाले श्वेताम्बर आम्नाय के तथा २८ अगस्त से ६ सितम्बर तक होने वाले दिगम्बर आम्नाय के दस लक्षण महापर्व तक विद्यार्थियों को जैन भोजन सूर्यास्त पूर्व देने के लिए पत्र दिया । दद्दू ने कहा कि निरंतर ४० वर्षों से इस व्यवस्था  से बच्चों में संस्कार व सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने में सहयोग देने हेतु धन्यवाद दिया ...

वल्लभ वर्षावास 2025 उज्जैन में तपस्याओं का ठाठ

चित्र
  श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ का आयोजन उज्जैन :- राष्ट्रसंत,श्रमण संघ के द्वितीय पट्टधर,परम पूज्य आचार्य श्री आनंदऋषि जी म.सा.,वर्तमान आचार्य प.पू.डॉ.श्री शिवमुनि जी म.सा.,युवाचार्य  श्री महेंद्रऋषिजी म.सा.,महाराष्ट्र प्रवर्तक श्री कुंदनऋषि जी म.सा.की आज्ञानुवर्तिनी,मालव ज्योति वल्लभकुंवर जी म.सा. की सुशिष्या,मालवकीर्ति, उप प्रवर्तिनी पूज्या कीर्तिसुधा जी म.सा आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में स्वर्णिम चातुर्मास चल रहा है,जिसमे तपस्या का लगा ठाठ लगा हुआ है। सभी तपस्वियों के बीच कु.तान्या पवन वनवट के 31- उपवास  अनवरत जारी हैं।समस्त कार्यक्रम श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नमकमंडी के तत्वावधान में चल रहे हैं, और संघ में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।

आचार्य सुनील सागर को प्राकृत प्रभाकर सम्मान

चित्र
आचार्य सुनील सागर को प्राकृत प्रभाकर सम्मान अहमदाबाद :- परम पूज्य मुनि कुंजर आचार्य श्री आदिसागर  अंकालीकर परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य भगवंत १०८ श्री सुनील सागर जी गुरुदेव अहमदाबाद में चातुर्मास रत आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेद्र  पटेल ने आशीर्वाद लिया व आचार्य भगवंत को श्रीफल भेंट किया।  धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य भगवंत सुनील सागर गुरुदेव को मुख्यमंत्री ने `प्राकृत प्रभाकर’ उपाधि से अलंकृत किया ।कार्यक्रम में चातुर्मास कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।