संदेश

संपूर्ण मध्यप्रदेश में दादा आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक व दीक्षा कल्याणक का आयोजन

चित्र
2 अप्रेल को युवक महासंघ का आयोजन जावरा :- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी युवक महासंघ की राष्ट्रीय इकाई के आव्हान पर युवक महासंघ, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा पूरे प्रदेश में 108 इकाइयों में दादा आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक व दीक्षा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मुर्तिपूजक युवक महासंघ ( मध्यप्रदेश इकाई के अनिल दसेड़ा ने बताया कि 2 अप्रैल, मंगलवार,चैत्र विदि अष्टमी को धूमधाम से मनाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रभारियों को नियुक्त किया गया हैं, जिसमे विनोद  बरबोटा,उज्जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवास, जबलपुर, ग्वालियर सुनील गांग,इंदौर राष्ट्रीय महामंत्री गुना ,शिवपुरी ,ब्यावर,निलेश सकलेचा ,इंदौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,गोतमपुरा, रामपुरा ,देपालपुर संजय,उज्जैन  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदौर, बालाघाट, रियावन,अजेश कोठारी, उज्जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री,खंडवा ,बदनावर ,हाटपिपलीयाज़प्रसन्न उज्जैन प्रदेश महामंत्री बुरहानपुर, भोपाल ,नीमच ,भाट पचलाना,दिलीप सकलेचा, नलखेड़ा प्रदेश परामर्शदाता,आगर ,नलखेड़ा, चापड़ा, राकेश जैन (पप्पू) नीमच...

हर क्षेत्र में महिलाएं किसी से कम नहीं :- योगिता राजपूत

चित्र
बी बोल्ड वूमेन फाउंडेशन ने किया सम्मानित मुंबई :- जानी मानी गायिका व अभिनेत्री योगिता राजपूत को उनकी उपलब्धियों के लिए शाब्बास नारी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें बी बोल्ड वुमेन फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 2024 के तहत प्रदान किया। फाउंडेशन हरसाल महिला उद्यमियों, पेशेवर, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि की सराहना करने के लिए विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पुरस्कृत करता हैं।इसका आयोजन अमृता मिश्रा द्वारा किया गया था।पुरस्कार मिलने के बाद योगिता ने कहा कि आज की महिला सशक्तिकरण का उदाहरण स्थान है। उन्हें समाज में अपनी स्थिति में समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार होना ही चाहिए। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक मोर्चों पर अपना प्रभाव डालती हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही, महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से अपनी पहचान बना रही हैं। वे वैज्ञानिक, नेता, उद्योगपति, कलाकार, और अन्य क्षेत्रों में अपनी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योग...

घर घर गुरु राजेंद्र सूरीश्वरजी के जाप का आयोजन

चित्र
200 वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विश्व भर मे होंगी मंत्र साधना पुना :- अभिधान राजेन्द्र कोष के रचियता, 20 वीं शताब्दी के युग पुरुष विश्व पूज्य प्रातः स्मणीय परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के 200 वीं जन्म शताब्दी महामहोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुदेव के यशोगान सम्पूर्ण विश्व में फैलाने के लिए व हर परिवार की पुण्य ऊर्जा बढाने के लिए मंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। डॉ मुनिराज श्री लाभेश विजयजी म.सा.की प्रेरणा व मार्गदर्शन में श्री राज राजेन्द्र सूरीश्वरजी जैन प्रतिष्ठान (रजि.) पुना के तत्वावधान में गुरुदेव के 36,000 : ॐ ही अर्ह नमः व 36,000 : ॐ ह्रीं श्री राजेन्द्रसूरि गुरुदेवाय नमःके जाप तथा 3600 : ॐ ही अहँ नमः व 3600 : ॐ गं गुरुवे नमः का मंत्र लेखन करना होगा। डॉ लाभेश विजयजी ने कहा कि यह आयोजन विश्व, समाज, परिवार, में मानसिक शांति,18 पाप स्थानक के उन्मूलन के लिए किये जा रहे है।उन्होंने गुरु भक्तों से अनुरोध किया कि वे घर बैठे जाप कर पुण्य की अभिवृद्धि कर सकते है।साधना की कीट जो भक्त जाप साधना करेगें उन्हे जाप की कीट यहां से दी जायेगी कुरीअर ...

पांच दिव्यांग महिलाओं को निर्जरा पुरस्कार

मरीन लाइन्स जूनियर चैंबर चैरिटेबल ट्रस्ट और जेसीआई मरीन लाइन्स का कार्यक्रम मुंबई :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मरीन लाइन्स जूनियर चैंबर चैरिटेबल ट्रस्ट और जेसीआई मरीन लाइन्स ने ब्लाइंड यूनिटी फॉर सेल्फ सफिशिएंसी (BUSS) के सहयोग से 100 से अधिक नेत्रहीन परिवारों को खाद्य किट वितरित किए। जेसीआई के अध्यक्ष सीए नरेश जैन ने बताया कि वितरण दादर के रिडीमर चर्च में आयोजित किया गया। खाद्य किट वितरण के साथ-साथ BUSS द्वारा 5 विकलांग महिला कार्यकर्ताओं को निर्जरा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। BUSS के संस्थापक राजू वाघमारे ने खाद्य किट वितरित करने के लिए मरीन लाइन्स जूनियर चैंबर चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेसीआई इंडिया जोन आठ की उपाध्यक्ष जेसीआई सेन दीपिका गुटगुटिया उपस्थित थी। सीए नरेश जैन ने ट्रस्ट के अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर बाबूलाल गांधी और संस्थापक अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर डॉ. जीवराज शाह को ऐसे सामुदायिक विकास कार्यक्रम के लिए हमेशा प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। मरीन लाइन्स जूनियर चैंबर चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 33 वर्षों से छात्रों को उनकी शिक्षा और मरीजों को उनके इलाज...

रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
भोला भैरव भक्ती मंडल व विभिन्न संस्थाओं का आयोजन भायंदर  :- रक्तदान का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जीवन बचाने में मदद करता है। रक्तदान से रक्तकोशिकाओं की कमी को पूरा किया जाता है और अस्पतालों में चिकित्सा उपचार में उपयोग किया जाता है। यह बुरे तरीके से अवस्थितियों से गुजर रहे लोगों की मदद करने में भी मदद करता है। इससे न केवल रोगी को बचाव मिलता है, बल्कि रक्तदाता को भी संजीवनी महसूस होती है। रक्तदान का महत्व यह भी है कि यह एक सामाजिक दायित्व है जो सामाजिक सामूहों को साथ लाता है और समर्थन प्रदान करता है। यह एक सेवा का अवसर है जिससे लोग अपने समुदाय में नेतृत्व दिखा सकते हैं और दुसरों की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, रक्तदान करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी लाभ होता है, क्योंकि यह अनावश्यक रक्त की स्थानीय निकासी करता है और आत्मसमर्पण की भावना को बढ़ावा देता है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर भोला भैरव भक्ती मंडल सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। मंडल के मुनेश छाजेड़ ने बताया कि इसका आयोजन रविवार 31मार्च को सुबह 09.00 से...

शांति के लिए वैश्विक पहल : अहिंसा रन से मिलेगी प्रेरणा

चित्र
 शांति के लिए वैश्विक पहल : अहिंसा रन से मिलेगी प्रेरणा  31 मार्च को अहिंसा रन हर कदम और हर सांस में, अहिंसा दौड़ दुनिया भर में अहिंसा और करुणा के संदेश को प्रेरित करने और फैलाने का प्रयास करती है। सुखराज बी नाहर मुंबई :- जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) आयोजित बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 31 मार्च को अहिंसा रन के दूसरे संस्करण के लिए तैयार है। एपेक्स के अध्यक्ष सुखराज बी नाहर के अनुभवी नेतृत्व में इस कार्यक्रम के साथ, 2024 संस्करण केवल एक निरंतरता नहीं है, बल्कि एक विकास है, जो कनेक्शन और प्रेरणा के नए आयाम बुनने की कोशिश कर रहा है। जीतो एपेक्स लेडीज विंग की अध्यक्षा संगीता लालवानी द्वारा संचालित अहिंसा दौड़ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की हैं। इस साल, इसमे वैश्विक स्तर पर 1.2 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आगामी अहिंसा रन में 70 वैश्विक स्थानों पर 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में,वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और दृष्टिबाधितों सहित सभी उम्र के प्रतिभागियों हिस्सा ले संकेगे। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में मैर...

लोगों को एकजुट करती है होली-महेश अग्रवाल

चित्र
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया होली उत्सव का आयोजन। ठाणे :- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ठाणे शाखा द्वारा अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक पर्व होली पर घोड़बंदर रोड स्थित विंटेज होटल (एंब्रूसिया) में सार्वजनिक रंगोत्सव मनाया गया।संस्था के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र अग्रवाल,मुंबई महानगर के अध्यक्ष शिवकान्त खेतान,सुरेंद्र रुईया,विशाल अग्रवाल,सुरेश पहाड़िया,सुभाष अग्रवाल,नितिन बजारी सहित सभी पदाधिकारी इस उत्सव मैं उपस्थित थे। होली उत्सव में सभी अग्रवाल सपरिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर रंग फूलों की रिमझिम होली का आनंद तो लिया ही रैन डांस, सेल्फी पाइंट गेम्स, लाइव डांस का भी लुत्फ लिया। सबका अनुभव खूब आनंददायी रहा। उन्होंने माना इस यूनिक आयोजन ने न सिर्फ सभी को रंगों के जरिए बल्कि सामाजिक, आर्थिक, उम्र के स्तर पर भी एक मंच पर लाकर अनेकता में एकता की अद्भुत मिसाल पेश कर दी है। आयोजन में आधुनिकता में भी परंपराओं को संजोए रखने की झलक स्पष्ट दिखी।यह जानकारी संस्था की सचिव सुमन अग्रवाल ने दी।

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

चित्र
 श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024  श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर ध्यान योगी आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिवमुनि जी म सा की आज्ञा से -  अक्षय पवन जैन श्रमण संघीय प्रवर्तक मरुधरा भूषण शासन गौरव सन्त शिरोमणि परम पूज्य गुरुदेव श्री सुकन मुनि जी म सा द्वारा आज्ञानुवर्ती एवं प्रवर्तक क्षेत्रिय में चातुर्मास करने वाले साधु साध्वियों के आगामी विक्रम संवत 2081 ईस्वी संवत 2024 के द्रव्य क्षेत्र काल भाव का आगार रखते हुए घोषित चातुर्मास                 ~~ संत वृन्द~~ 1- श्रमण संघीय प्रवर्तक मरुधरा भूषण शासन गौरव सन्त शिरोमणि पूज्य गुरुदेव श्री सुकन मुनि जी म.सा,तपस्वी रत्न ज्योतिष सम्राट शासन प्रभावक उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनि जी म.सा,युवा प्रणेता श्री महेश मुनि जी म.सा,बालयोगी श्री अखिलेश मुनि जी म.सा,डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा आदि ठाणा-5. चातुर्मास स्थल:- श्री वर्धमान स्थाकनवासी जैन श्रावक संघ कोट का मोहल्ला, सोजत सिटी  2- महाश्रमण उपप्रवर्तक श्री विनयमुनि जी "वागीश", प्रवचन गज केसरी उपप्रवर्तक श्री गौतममुनि जी म.सा "ग...

जीएसटी व आयकर में नए नियमों से अवगत रहना जरूरी

चित्र
जेसीएएफ व स्माल स्केल इंडस्ट्रीज का आयोजन भायंदर :- आज सरकार रोज नीत नए नियम ला रही हैं।हमें इससे अवगत रहने के साथ हमारे व्यवसायिकों को भी अवगत कराना बहुत जरूरी हैं।उपरोक्त विचार जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन (जेसीएएफ ) मीरा भायंदर चेप्टर व मीरा भायंदर स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान आयकर और जीएसटी अधिनियम में नए बदलाव पर चर्चा सत्र में जेसीएएफ भायंदर चेप्टर के सचिव सीए नीतेश कोठारी ने व्यक्त किए।  सीए व व्यापारियों की संयुक्त बैठक में कोठारी ने एमएसएमई के 45 दिनों में भुगतान पर विस्तार से प्रकाश डाला।WIRC वसई ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए उन्मेष नार्वेकर ने आयकर विभाग में नए टैक्स स्लैब से होनेवाले फायदे व सीए निहालचंद जैन ने जीएसटी में शो कॉज नोटिस व आईटीसी क्रेडिट के बारे में जानकारी दी।उपस्थित सीए ने व्यापारियों के प्रश्नों का जवाब भी दिया। मीरा भायंदर जेसीएएफ चेप्टर के अध्यक्ष अतुल मेहता ने कहा कि व्यापारियों को नए टैक्स नियमो से समय समय पर अवगत कराना हमारा उद्देश्य हैं, और हर जगह स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से हम सेमिनार आदि का आयोजन कर रहे हैं।इस अवसर ...

सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार

चित्र
महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ सम्मान मुंबई :- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानी मानी सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के तहत कार्यरत डब्ल्यू आय आर सी (WIRC) ने दिया। पुरस्कार उन्हें मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।जैन ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि जैसा कि "रोम एक दिन में नहीं बनाया गया था"।उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में भी यही सच है।जैन ने कहा कि यह कड़ी मेहनत, समर्पण, अनकहे संघर्षों, आंसुओं, पसीने, बदलाव लाने के उद्देश्य, सेवा करने, अपने परिवार, दोस्तों और जुड़े सभी लोगों से जो कुछ मिला है उसे वापस लौटाने, कभी हार न मानने का उत्साह, सकारात्मक रहकर मजबूत बने रहने का वर्ष हैं।उन्होंने कहा कि कठिन समय से उबरने का कोई रास्ता न होने पर भी कभी निराश न होना। अच्छा काम जारी रखने, पेशे की सेवा करने, अधिकतम लोगों की मदद करने और हर किसी तक सकारात्मकता फैलाने के लिए भावनाओं और दृढ़ संकल्प के महासागर के साथ.. यहां मैं इस मान्यता को स्वीकार करटी हूं।इस पुरस्कार के ल...

होली स्नेह मिलन समारोह 23 मार्च को

चित्र
जलधारा का आयोजन मीरारोड :- पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करती संस्था जलधारा संस्था की और से इस साल भी होली स्नेह मिलन समारोह 2024 का आयोजन किया हैं।संस्था के संरक्षक भरत मिश्रा हैं। संस्था के सुशील मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च को शाम 5.30बजे से जया ग्राउंड, सुरभि हॉल के सामने, पुलिस आयुक्तालय के पास, शांति गार्डेन, मीरा रोड (पूर्व), में होनेवाले समारोह में देसी गमछा, जलेबी और फूलों की बौछार के बीच आपकी उपस्थिति आनंदमयी होगी।इस अवसर पर गायिका खुशबू प्रसाद,गायिका ममता उपाध्याय,व सुरेश शुक्ला एंड टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।

वर्तमान में आयकर और जीएसटी अधिनियम में नए बदलाव पर चर्चा सत्र

चित्र
जेसीएएफ व स्माल स्केल इंडस्ट्रीज का आयोजन भायंदर :- जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन (जेसीएएफ) मीरा भायंदर चेप्टर व मीरा भायंदर स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान आयकर और जीएसटी अधिनियम में नए बदलाव पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया हैं।ज्ञात हो केंद्र सरकार इसमें नीत नये नियम ला रही हैं।इससे अवगत कराने के उद्देश्य से सीए व व्यापारियों की संयुक्त बैठक रखी गई हैं। मीरा-भायंदर रोड पर स्थित वेजीज हॉल, प्रथम तल, वेजीज रेस्तरां के ऊपर, सिल्वर पार्क,मीरा रोड (पूर्व) में 23 मार्च को दोपहर  से शाम 6 बजे तक आयोजित संयुक्त बैठक में सीए नितेश कोठारी,सीए निहालचंद जैन,सीए उन्मेश नारवेरकर आयकर और जीएसटी अधिनियम में बदलाव,आयकर अधिनियम के तहत पुरानी व्यवस्था और नई व्यवस्था के तहत कराधान आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान के लिए आयकर अधिनियम के तहत धारा 43बी(एच)एमएसएमई के तहत पंजीकृत (भुगतान 15/45 दिनों के भीतर किया जाना है) जीएसटी अधिनियम के तहत लेखापरीक्षा और मूल्यांकन विषय पर विस्तार से बताएंगे।सभी के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क हैं।

दिव्य जीवन जीने की कला का दूसरा नाम है संबोधि-साधना - राष्ट्र संत चन्द्रप्रभ जी

चित्र
संबोधि धाम में संबोधि पावर योगा मेडिटेशन कैंप का हुआ शुभारंभ, देशभर से जोधपुर पहुंचे साधकगण जोधपुर :-  संबोधि साधना के प्रणेता, राष्ट्र-संत चन्द्रप्रभजी महाराज ने कहा कि दिव्य जीवन जीने की कला का दूसरा नाम है संबोधि-साधना। सत्य, शांति, प्रेम, करुणा और आनंद इसके सकारात्मक परिणाम हैं। जीवन के हर कार्य को सजगता एवं प्रसन्नता के साथ सम्पन्न करना ही संबोधि-साधना है। इस साधना में हम सीखते हैं आँख बंद कर कैसे ध्यान करें और आँख खुले तो कैसे ध्यान से हर काम करें। भीतर और बाहर दोनों के साथ ध्यान को जोड़कर हम सहजतापूर्वक योगमय जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि आनंदपूर्वक कर्म करना कर्म-योग है, प्रभु को दिल में बसाकर रखना भक्ति-योग है और सजगतापूर्वक जीना ज्ञान-योग है। इन तीनों योगों को जीवन में उतार लेना संबोधि योग है। संतप्रवर बुधवार को संबोधि पावर योगा एंड मेडिटेशन कैंप के शुभारंभ पर कायलाना रोड़ स्थित प्रसिद्ध साधना-स्थली संबोधि धाम में देशभर से जोधपुर पहुंचे साधकगणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मन की शांति और आत्मा का आनंद पाने के लिए संबोधि-साधना राजमार्ग है। इस साधना से हमारे तन...

किसानों के लिए ऍग्रीकल्चर नॉलेज हब शुरू करेगा आर एम डी फाऊंडेशन :- शोभाताई आर धारीवाल

चित्र
एक करोड़ रुपए का निधि होगा पुना:- किसान ग्रामीण व्यवस्था का व कृषि समाज रचना का अभिन्न अंग है।किसान दिन-रात मेहनत करके अनाज की खेती करता है। जैसे ही किसान खेतों में काम करने पर ही  अर्थ व्यवस्था के पहिये चलते हैं, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था भी कृषि उद्योग से जुड़ी हुई है। किसान की आजीविका फसल की पैदावार पर निर्भर करती है। हालाँकि, इसके बावजूद, किसानों को अक्सर इस बारे में उचित मार्गदर्शन का अभाव होता है कि कौन से नए बीज चुनें, किस आधुनिक तरीके से खेती कैसे करें, कृषि उपज का उचित बाजार मूल्य कैसे प्राप्त करें, कृषि में  चुनौतियाँ क्या हैं और क्या समाधान होना चाहिए आदि पर उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता हैं। इस मामले को ध्यान में रखते हुए, किसानों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण देने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, सोलापुर जिले में स्थित नीमगांव के माढ़ा तालुका में किसानों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि ज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष शोभाताई आर धारीवाल ने की।वे मानिकचंद स्काईवन कल्याणी नगर, पुना में माढा वेलफेयर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन के ...

मोहनखेड़ा म्यूजियम में आयोजित होगा नित्य स्नेह कन्या संस्कार शिविर

चित्र
मोहनखेड़ा म्यूजियम में आयोजित होगा नित्य स्नेह कन्या संस्कार शिविर 12 से 27 वर्ष तक की कन्याएं कर पाएगी सहभागिता मोहनखेड़ा तीर्थ :- विश्व वंदनीय परम पूज्य आचार्य श्री राजेंदसिसूरीश्वरजी म.सा. की तपोभूमि ऐसे मोहनखेड़ा मे नित्य स्नेह कन्या शिविर का आयोजन किया गया हैं। श्री जयंतसेन म्यूजियम में समर वेकेशन के तहत 23 से 30 मई  तक  संस्कार शिविर पुण्य सम्राट, त्रिस्तुतिक संघ नायक परम पूज्य गच्छाधिपति,आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के दिव्य आशीष एवं गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब व आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वर जी महाराज साहब के आशीर्वाद व सरलमना साध्वी श्री स्नेहलता श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या मालव शासन दीपिका साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आयोजित होगी।  कन्या शिविर की रूपरेखा शिविर में कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जिसमें प्रातः योग मेडिटेशन के बाद सामूहिक प्रभु दर्शन,परमात्मा का महामंगलकारी शक्रस्तव अभिषेक के बाद अलग-अलग विषय पर क्लासेस में ज्ञान गंगा बहाई जाएगी। जीव विचार कर्म ग्रंथ दस्त्रिक,...