संदेश

नारी कोमल हैं कमजोर नहीं :- निर्मला माखीजा

चित्र
बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं अभियान को सार्थक करें  वेलंकनी स्कूल,गुड शेपर्ड स्कूल व युथ फोरम का कार्यक्रम   भायंदर :- नारी कोमल हैं कमजोर नहीं,शक्ति का नाम ही नारी हैं,जग को जीवन देनेवाली,मौत भी तुमसे हारी हैं। महिलाओं की सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। महिलाओं का शब्दों का वर्णन करना आसान नहीं हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,सावित्रीबाई फुले,जीजामाता जैसे कई नाम हैं जिन्होंने समाज को नयी दिशा दिखाई और क्रांति का आगाज किया। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपने परचम के झंडे नहीं गाड़े। कोरोना काल में भी वें वॉररीयर की तरह सेवाओं के लिए खड़ी रही। उपरोक्त विचार अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की संस्थापिका निर्मला माखीजा ने गुड शेपर्ड स्कूल,वेलंकनी स्कूल,व युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।भायंदर (वेस्ट)स्थित जीसीएस बेंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने कहा की वह नारी ही हैं जो अपना वजूद भूलकर हर किरदार निभाती हैं। यह वह देवी है जो घर को स्वर्ग बनाती हैं। कार्यक्रम के ...

मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी का मुंबई में मंगल प्रवेश

चित्र
जीवन मे हमेशा सकारात्मक रहें मुंबई :-  महानगर मे भारत नगर श्रीसंघ की विनंति को मान देकर सौधर्म बृहत्तपागच्छ त्रिस्तुतिक संघ के क्रियोद्धारक प्रात: स्मरणीय विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी म. सा. के अष्टम पट्धर त्रिस्तुतिक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब के शिष्यरत्न प्रवचनकार परम पूज्य मुनिराज रजतचंद्र विजयजी म. सा. आदि ठाणा का भारत नगर मे मंगल प्रवेश हर्षोल्लास से हुआ। श्री सिद्धेश ज्योति बालाराम के यहा से गुरुदेव का सौमेया हुआ ओर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होते हुए धर्मस्थल पर पहुंच कर धर्मसभा मे परिवर्तित हुआ। पूज्य मुनिप्रवर ने अपने मांगलिक प्रवचन मे धर्म की व्याख्या करते हुए कहा की पैसा, प्रतिष्ठा, परमात्मा होने से जीवन सफल होता है। पैसे से सुविधा मिलती है। प्रतिष्ठा से मान सम्मान मिलता है।  लेकिन परमात्मा से सुविधा, मान सन्मान ओर मोक्ष मिलता है। मानव जीवन अति दुर्लभ है इसे धर्ममय बनाकर जीवन को सार्थक करे।उन्होंने आगे कहा जीवन में हमेशा पॉजिटिव रहे सकारात्मक रहे। उची उची इमारतों की तरह जीवन में सद्गुणों की इमारत का होना भी जर...

कुण्डलपुर विद्वत्-पत्रकार महासम्मेलन में जैन संपादकों की विशेष सहभागिता

चित्र
विस्तार से हुई अनेक मुद्दों पर चर्चा कुण्डलपुर :- पूज्य संत सिद्धांत सागरजी के प्रयासों से विद्वत् -पत्रकार महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के पदाधिकारियों व सदस्योंं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  भाग लेने वालों में संरक्षक डॉ चीरंजीलाल बगडा-कोलकाता, न्यासी डॉ राजेन्द्र बंसल-अमलाई, महामंत्री डॉ अखिल बंसल,कार्यकारिणी सदस्य-डॉ राजीव प्रचण्डिया-अलीगढ़,डॉ बी.एल. सेठी जयपुर, डॉ ज्योति जैन-खतौली,डॉ ऋषभचंद फोजदार-वैशाली, डॉ फूलचंद प्रेमी-वाराणसी, डॉ शरदचंद-नांदेड,डॉ आशीष जैन-शाहगढ़,पंडित विनोद कुमार- रजवांस,पंडित सनत कुमार- रजवांस,पंडित विजय कुमार जैन-मुम्बई,शैलेन्द्र जैन-लखनऊ, योगेन्द्र जैन-दिल्लीअनुज जैन-मेहमूदाबाद,डॉ अल्पना जैन-मालेगांव,डॉ सुशील जैन-कुरावली, अजित बंसल-जयपुर मयंक जैन-अलीगढ़,पंडितअशोक शास्त्री इन्दौर,डॉ ऋषभ जैन शास्त्री ललितपुर, चंद्रेश जैन शास्त्री भोपाल, जिनेश कोठिया दिल्ली, पारुल जैन दिल्ली, कमल हाथीशाह भोपाल सुशीला सालगिया - इन्दौर,डॉ कल्पना जैन नौएडा, दीप्ति जैन, ललितपुर आदि सम्मलित हुए।उद्घाटन सत्र में चित्र अनावरण व दीप प्...

पश्चिम रेलवे चलाएगी सूरत एवं मडगांव के बीच होली स्पेशल ट्रेन

चित्र
6 मार्च से आरक्षण शुरू मुंबई :- यात्रियों की सुविधा एवं उनकी मांग को पूरा करने के लिए होली के त्योहार के दौरान पश्चिम रेलवे द्वारा सूरत एवं मडगांव के बीच विशेष किराये पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:- ट्रेन संख्‍या 09193/09194 सूरत-मडगांव स्पेशल [2 फेरे] ट्रेन संख्या 09193 सूरत-मडगांव स्पेशल गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को सूरत से 19.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09194 मडगांव-सूरत स्पेशल शुक्रवार, 18 मार्च, 2022 को मडगांव से 13.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.35 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कनकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सामान्‍य सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रे...

पश्चिम रेलवे चलायेगी होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें

चित्र
मुंबई तथा जयपुर/भगत की कोठी एवं भावनगर के बीच होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें मुंबई :- यात्रियों की सुविधा तथा होली त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल-जयपुर-बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस-भावनगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:- 1) ट्रेन नंबर 09039/09040 मुंबई सेंट्रल-जयपुर-बोरीवली सुपरफास्ट [2 फेरे] ट्रेन संख्या 09039 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, 16 मार्च, 2022 को मुंबई सेंट्रल से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09040 जयपुर-बोरीवली सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को जयपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.10 बजे बोरीवली पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पालनपुर, आबू रो...

कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में मीरा भायंदर के 4 छात्र छात्राएं ऑल इंडिया रैंकर

चित्र
भायंदर आईसीएसआई ब्रांच ने किया सम्मानित भायंदर : - भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की 2021 की कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ICSI भायंदर शाखा के 4 विद्धार्थीयों ने ऑल इंडिया रैंकर में स्थान पाया हैं,तथा 4 सेंटर से श्रेष्ठ रहे हैं।जिसमे 7 लड़कियों का समावेश है। आल इंडिया लेवल पर आंचल जैन (6),हर्ष बंग (9), कांचन यादव (10),अपर्णा अग्रवाल (16) तथा सेंटर पर सान्यो रोड्रिक्स, दीक्षा मिश्रा,, हर्षला मायावंछि, भाग्यश्री पपासिया का समावेश है।इन छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भायंदर शाखा के अध्यक्ष सीएस आदित्य सोनी, पूर्व अध्यक्ष सीएस प्रिया खंडेलवाल, सीएस राज वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित और भायंदर शाखा के कार्यालय प्रभारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएस सोनी ने परीक्षा रैंक धारकों की सराहना कर उनका मार्गदर्शन किया।। उन्होंने कहा कि रिजल्ट भायंदर केंद्र के लिए गौरव का क्षण  हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन छात्रों को सीएस की सदस्यता मिल जाएगी।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
  165 लोग लाभान्वित युथ फोरम - गेलेक्सी हॉस्पिटल - शताब्दी गौरव - ब्लेस्ड फ़ॉर एवर का आयोजन भायंदर :- स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) व गेलेक्सी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे 150 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए। मीरारोड (ईस्ट) के कानकिया रोड पर स्थित गेलेक्सी हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में डॉ दिलीप पटेल,डॉ पी पी कामवानी,डॉ आशना पाटिल,डॉ नरपतसिंह राजपूत, डॉ सतीश नाइक,डॉ रोहित सिंह,डॉ बिलसी मित्तल,डॉ अमित वाघ, डॉ उमेश सिंह, डर रुमन मल्लिक,डॉ भारती भमभानिया, इंफीगो ऑय केअर हॉस्पिटल, डॉ शाज़िया खान,डॉ वरुण बंसल,डॉ जगदीश भवानी,डॉ तेजस देशपांडे,डॉ राजेश तिवारी, डॉ गोपाल पी,डॉ प्रतीक टिबड़ेवाल,डॉ दत्तगुरु कुलकर्णी, डॉ योगेश शुक्ला,डॉ मित्तल पटेल ने सेवाएं दी। इस अवसर पर गेलेक्सी डायबिटीज क्लीनिक की शुरुआत की गई जो डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाएगा।उपस्थित सभी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर फोरम की महासचिव निर्मला माखीजा,डॉ श्वेता वाघ ने सम्मानित किया। शिविर को सफल बनान...

' निःशुल्क चिकित्सा शिबीर ' संपन्न

चित्र
 ' नोबल फॉउंडेशन ' का आयोजन  भायंदर। ' शिक्षा एवं चिकित्सा ' मामले में शहर की मानी-जानी एनजीओ नोबल फॉउंडेशन एवं 'फैमिली केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिबिर का आयोजन भायंदर ( पूर्व ) स्थित केबिन रोड़ पर संस्था द्वारा संचालित दवाखाना में किया गया। जहां बड़ी संख्या में मरीजों लोगों ने शिबिर का लाभ उठाया। इसका आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक, समाजसेवक विजय पारीख ने अपने स्व. माता मधुबेन कृष्णदास पारीख व पिता स्व. कृष्णदास मणिलाल पारीख की स्मृति में किया था।  इस  शिबिर में जरूरतमंद लोगों को चश्मा का भी वितरण किया गया। फॉउंडेशन द्वारा संचालित दवाखाना की डॉक्टर कविता पाटील एवं ' फैमिली केयर अस्पताल ' की ' एग्जेक्युटिव डायरेक्टर ' शालिनी पाटीदार एवं डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों का बीपी, शुगर, ईसीजी, आंखों, वजन व लंबाई, तापमान आदि बीमारियों की भी जांच की। इस मौके पर मुम्बई से प्रकाशित होनेवाले अंग्रेजी दैनिक ' बिजनेश स्टेंडर्ड ' के वरिष्ठ पत्रकार व ' सीनियर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंस ' सुशील मिश्रा तथा ' मीरा-भायंदर एडिटर एसोसिएशन के महासचिव प...

भारतीय परिवहन क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने के लिए हरित वित्तपोषण महत्वपूर्ण है

चित्र
वर्चुअल परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया   नई दिल्ली :-   नीति आयोग और विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) भारत ने सतत गतिशीलता में तेजी लाने के लिए संभावित वित्तपोषण समाधानों की पहचान करने के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। नीति आयोग और विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) ,  भारत ने जीआईजेड इंडिया ,  के सहयोग से एनडीसी-ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव फॉर एशिया (एनडीसी-टीआईए) परियोजना के हिस्से के रूप में  ‘ परिवहन को कार्बन मुक्‍त करने के लिए वित्तपोषण ’  पर एक वर्चुअल परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। भारत सरकार सतत गतिशीलता को अपनाने पर विशेष ध्‍यान देते हुए परिवहन को कार्बन मुक्‍त करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्य करने योग्य रणनीतियों की पहचान करना और परिवहन को कार्बन मुक्‍त करने के लिए नवाचारी वित्तपोषण नीतियों को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने के लिए वित्तीय संस्थानों और परिवहन संगठनों को एक मंच पर लाना है। इस कार्यशाला में विभिन्न मंत्रालयों के गणमान्य व्यक्तियों ,  एनडीसी-टीआईए परियोजना भागीदारों ,...

वंदे भारतम की सिग्नेचर ट्यून जारी

चित्र
  संस्कृति मंत्रालय अनुकरणीय पहल के लिए विशेष पुरस्कार ट्रॉफी से सम्मानित  नई दिल्ली :- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक आयोजन में, संस्कृति मंत्रालय द्वारा 22 फरवरी, 2022 को आईजीएनसीए, दिल्ली में सांस्कृतिक शाम के साथ "एकम भारतम" नामक अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष द्वारा रचित "वंदे भारतम" के लिए सिग्नेचर ट्यून जारी की।   इसके बाद इन कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के लिए नई दिल्ली के राजपथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत नृत्य उत्सव, वंदे भारतम के लिए 'वंदे भारतम' गीत की रचना की गई थी। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, ग्रैमी विजेता रिकी केज और तबला वादक बिक्रम घोष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संस्कृति तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा 'वंदे भारतम' गीत को औपचारिक रूप से जारी करने के बाद वंदे भारतम गीत के रचयिता रिकी केज और बिक्रम घोष के द्वारा...

श्री सुमतीनाथ जैन मंदिर की 22वी वर्षगांठ

चित्र
विविध महापूजन व अढ़ार अभिषेक महोत्सव गोवा :- मडगांव नगर स्थित श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर के प्रतिष्ठा की 22 वी वर्षगांठ के अवसर पर श्री गौतम स्वामी महापूजन सह अढार अभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया है।इस उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संघ के तत्वावधान में 14 फरवरी को श्री गौतम स्वामी महापूजन,दोपहर में अढार अभिषेक व रात्री में एक शाम दादा सुमतिनाथ के नाम तथा 15 फरवरी को प्रभातिया,ध्वजा का वरघोड़ा,सत्तरभेदी पूजन व जिन मंदिर पर लोढ़ा परिवार द्वारा विजय मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया। ज्ञात हो मंदिर का निर्माण राजस्थान दीपक परम पूज्य आचार्य श्री विजय सुशीलसूरीश्वरजी  म. सा. के शुभ आशीर्वाद एवं युग दृष्टा, राष्ट्रसंतपरम पूज्य आचार्य श्रीमद् पद्मसागर सुरीवरजी म. सा. की शुभ निश्रा एवं सिरोही (राज.) निवासी शासनरत्न मनोजकुमार बाबूलालजी हरण के प्रेरणामय मार्गदर्शन में हुआ था। सम्पूर्ण गोवा राज्य में यह एकमात्र शिखरबंदी जिनालय हैं। जिनालय की बाईसवी वर्षगांठ के अवसर पर बाईसवी ध्वजा चढ़ाने का लाभ श्री संघ की आज्ञा से खोड,हाल ...

मातृभाषा के संरक्षण के लिए एक जन अभियान की जरूरत : उपराष्ट्रपति

चित्र
हमारी भाषाएं, हमारे वर्तमान को अतीत से जोड़ने वाला सूत्र हैं  नायडु ने "क्षेत्रीय भाषाओं" के स्थान पर "भारतीय भाषाओं" का प्रयोग करने को कहा नई दिल्ली :- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आज कहा कि भाषा ही लोगों के बीच वह सूत्र है जो उन्हें समुदाय के रूप में बांधता है। उन्होंने मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक जन अभियान का आह्वाहन करते हुए  कहा कि "यदि हम अपनी मातृभाषा को खोते है तो हम अपनी पहचान खोते हैं"। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान   मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह को वर्चुअल रूप से चेन्नई से संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने हमारी भाषाओं में बदलते समय की बदलती जरूरतों के अनुरूप बदलाव लाने का आग्रह किया। उन्होंने हमारी भाषाओं को युवा पीढ़ी में प्रचलित करने के लिए नए तरीके खोजने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेल खेल में ही बच्चों को भाषा की बारीकियां सिखाई जानी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली में सुधार करने का भी सुझाव दिया। भाषा को हमारी सांस्कृतिक धरोहर की वाहक बतात...

मैं कुछ हूँ व्यक्तित्व मोह हैं

चित्र
  वैरागी कौन? • आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिवमुनि जी म.सा.   ये संसार अनादिकाल से चल रहा है. हमेशा चलता रहेगा। इसे कोई समाप्त कर नहीं सकता। केवलियों ने अपने ज्ञान में देखा इस संसार किन आदि है, न अन्त है किन्तु जिस व्यक्ति को सत्य का बोध हो जाए, वह सत्य पर श्रद्धा कर ले। सत्य में जीने का संकल्प कर ले और सत्य में जीने लग जाए तो वह अपने संसार का अंत कर सकता है। प्रश्न होता है कि संसार क्या है? जहाँ जीव जन्म-मरण के आवर्त में पड़कर मिथ्यात्व व मोह के कारण चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण करता है और संसार में सुख को खोजता रहता है। संसार का प्रत्येक जीव सुख चाहता है, दुःख सबको प्रतिकूल लगता है। व्यक्ति जहाँ सुख है, वहाँ नहीं खोजता जहाँ सुख नहीं है, वहाँ सुख खोजता है और उसे ऐसे मार्गदर्शक मिलते है जो उसे असत्य का मार्ग दिखाते है। जे ते यू वायो और, ना ते संसार परगा 1/1/1/21 श्री सूत्रक्रुतंग सूत्र :- जो असत्य की प्ररूपणा करते हैं, वे संसार सागर को पार नहीं कर सकते।  ऐसे मार्गदर्शक पंचमकाल में आपको चारों और मिलेंगे जो असत्य की प्ररूपणा कर रहे है, जो व्यक्ति, वस्तु, स्थान में स...

डोंगरी चर्च मध्ये मोफत डोळे तपासणी व मोतीबिंदू ऑपरेशन शिवीर गुरुवारी

चित्र
मधुमेहाची तपासणी करण्यात येणार भाईंदर- सामाजिक सांस्कृतिक संस्था युथ सोशल वेलफेअर असोसिएशन (युथ फोरम),  ब्लेस्ड फॉर एवर, शताब्दी गौरव  यांच्या संयुक्त विद्यमाने मोफत नेत्रचिकित्सा शिबिराचे आयोजन करण्यात आले आहे. शिबिरात डोळ्यांची तपासणी करण्यात येणार आहे. डॉक्टरांच्या सल्ल्याने मोफत मोतीबिंदूचे ऑपरेशन ही केले जाणार आहे. त्याचबरोबर गॅलेक्सी हॉस्पिटलकडून मधुमेहाची तपासणी करण्यात येणार आहे. हे शिबिर गुरुवार,२४ फेब्रुवारी रोजी सकाळी १० ते दुपारी १ या वेळेत सेंट बेथलेम चर्च,डोंगरी गांव,भायंदर (वेस्ट) येथे होणार असल्याची माहिती फोरमचे सरचिटणीस अतुल गोयल व शेरॉन सलढाना यांनी दिली. शिबिरात भक्तिवेदांत हॉस्पिटलतर्फे मोतियाबिंद ची शस्त्रक्रिया मोफत केल्या जाणार आहेत.शिबिराचे वैशिष्टे : मोतीबिंदू शस्त्रक्रिया भक्तिवेदांत रुग्णालयात केली जाईल. इच्छुकांना अल्प दरात उच्च दर्जाची लेन्स बसविण्यात येईल.भक्तीवेदांत रुग्णालयातील वास्तव्याच्या काळात मोफत चहा, नाश्ता, व जेवणाची व्यवस्था केली जाईल.प्रत्येक रुग्णाने आधार कार्ड व फोन नंबर घेऊन येणे आवश्यक आहे. सवलतीच्या दरात चष्मा उपलब्ध करून दे...

राजेंद्र करणपुरिया मालवा महासंघ के महासचिव

चित्र
विश्वरत्न सागर की निश्रा में हुए मनोनीत नागेश्वर तीर्थ :- श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ में समाजसेवी  संगीतकार राजेंद्र करणपुरिया को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया गया हैं। यह नियुक्ति श्री नागेश्वर तीर्थ में परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य युवा ह्रदय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म. सा.की निश्रा में मेवाड़, मालवा, वागड़ के 450 श्री संघों की प्रतिनिधि संस्था में हुई हैं।ज्ञात हो आप संगीतकार दीपक करणपुरिया के पिता हैं। करणपुरिया गुरुदेव के परम भक्त हैं। करणपुरिया ने अपनी नियुक्ति पर गुरुदेव व संघ का आभार व्यक्त किया व कहा कि गुरुदेव के मार्गदर्शन में महासंघ के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।विभिन्न संघो,समजसेवीयों ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं।शांति वल्लभ टाइम्स परिवार की ओर से हार्दिक बधाई।