समाज को आइना दिखाते हैं पत्रकार :- सुधा सागर
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट का कार्यक्रम
आगरा :- पत्रकारों का दायित्व समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है, जिसमें वे समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं और लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं। पत्रकारों का मुख्य उद्देश्य सच्चाई को प्रकट करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
उपरोक्त विचार ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट आईजा के महाकुंभ में आचार्य श्री सुधा सागर जी महाराज ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा पत्रकारों का काम सच्चाई का प्रकटीकरण जिसमे पत्रकारों को सच्चाई को प्रकट करना चाहिए और किसी भी प्रकार की गलत जानकारी को नहीं फैलाना चाहिए, समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए और लोगों को महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ निष्पक्ष रहते हुए पक्षपात से बचना चाहिए व हर काम को जिम्मेदारी से करना चाहिए।
महाकुंभ में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एंड राजीव सेनानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर जैन पत्रकारों को सम्मानित किया गया जीवन लाल जैन चायवाले को आईजा में प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला विंग का गठन भी किया गया।आगरा में आचार्य महाराज श्री चैत्र सागर जी महाराज की उपस्थिति मे अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद ,राष्ट्रीय महामंत्री अखिल बंसल चुने गए।
कलकत्ता में आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज के 25 वी दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में वाह जिन्दगी व अनेक जैन रत्नों व अनेक जैन संतों पर फिल्म बनाने वाले फिल्म प्रोड्यूसर ललित जैन सरावगी ने जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। गुरुदेव ने जैन को मोतियों की माला भेट कर आशीर्वाद दिया व सभी जैन पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखें व स्क्रीन पर वाह जिंदगी की टीम के ललित सरावगी ने गुरुदेव के 25 वे दीक्षा दिवस पर बनाई गई एक दिन गुरुदेव के नाम फिल्म दिखाई।पत्रकारों ने विभिन्न शहरों का प्रवास कर संतों से मुलाकात की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें