नित्यानंद सूरीश्वरजी को महाराष्ट्र में राजकीय अतिथि का दर्जा

युथ फोरम ने किया अभिनंदन


मुंबई :-
पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के शांतिदूत गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहेब को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की घोषणा के बाद पहलीबार महाराष्ट्र आने पर सरकार द्वारा उनको राजकीय अतिथि का सम्मान दिया गया हैं।समस्त जैन समाज ने इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,अजीत पवार व सरकार का आभार व्यक्त किया हैं।

ज्ञात हो गुरुदेव को पूर्व में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश सरकार ने भी प्रदान किया था राजकीय अतिथि का सम्मान दिया हैं।गुरुदेव की निश्रा में मुंबई में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा,जिसमे पायधुनी में श्री आदिनाथ जैन मंदिर की 50वी वर्षगांठ व बांद्रा में श्री संभवनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा प्रमुख है।

गुरुदेव को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की घोषणा व महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनको राजकीय अतिथि का सम्मान दिए जाने पर  पीयूशपाणी तीर्थ पर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,रमेश बंबोरी, निर्मला माखीजा,रमेश संघवी,राहुल यादव आदि।भारत सरकार व महाराष्ट्र सरकार का आभार।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम