पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करें–एड.रवि व्यास

प्रखर राष्ट्रवादी तथा हिंदुत्व चेतना के सजग प्रहरी


भायंदर :-
 एकात्म मानववाद की विचारधारा का संदेश देने वाले भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भायंदर पश्चिम स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर बोलते हुए विधानसभा प्रमुख एड रवि व्यास ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता और स्वर्णिम विकास को लेकर पंडितजी का एक सुनहरा सपना था। अंत्योदय को लेकर उनकी विचारधारा पर आधारित अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे प्रखर राष्ट्रवादी तथा हिंदुत्व चेतना के सजग प्रहरी रहे। उनके आदर्शों और विचारधारा पर चलकर हम सर्वशक्तिमान समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा ) पांडे, नगरसेवक विजय राय,सुरेश खंडेलवाल,राजीव प्रियदर्शी, महेंद्र मौर्या,संग्राम सिंह,सूरजभान गौड़, सजीव चव्हाण,निरंजन मौर, महेंद्र गुज्जर, विट्ठल नावंदर आदि गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम