गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी को पद्मश्री सम्मान
भारत सरकार का आभार
जैन समाज में हर्ष की लहर
अत्यंत गौरवशाली क्षण
पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा.को पद्मश्री सम्मान यह समस्त जैन समाज व धर्म प्रेमी लोगों के लिए हर्ष की बात हैं। गुरुदेव ने अपना समस्त जीवन धर्म की साधार्मिक जीवदया की सेवा में समर्पित किया हुआ हैं। इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार का आभार।
दीपक जैन
संपादक :-शांति वल्लभ टाइम्स
नई दिल्ली :- भगवान श्री महावीर स्वामीजी की गुरु आत्म-वल्लभ पाट परंपरा के 77वें पट्टधर एवं पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा.को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है।
भारतीय गणतंत्र के 75वें वर्ष 2025 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा से संपूर्ण जैन में हर्ष का माहौल हैं। जैन समाज एवं असंख्य गुरु भक्तों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें