ऑथेलो राष्ट्रिय चैम्पियनशीप भायंदर में

भायंदर-इंडियन ऑथेलो फेडरेशन की और से पहलीबार भायंदर में ऑथेलो  राष्ट्रिय चैम्पियनशीप (बोर्ड गेम) 2019 का आयोजन  द्वारा शनिवार 7 सितम्बर को किया जा रहा हैं. यह स्पर्धा मुंबई में पहलीबार हो रही हैं. इसके संयोजक दो बार राष्ट्रिय विजेता रहे अशोक चौधरी हैं.
भायंदर (ईस्ट) खारीगांव के सत्यनारायण मंदिर हॉल में सुबह दस बजे से शुरू होनेवाली स्पर्धा में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की पूर्व महापौर व नगरसेविका गीता भरत जैन,फेडरेशन के अध्यक्ष अमर रॉय,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर.जैन,भारतीय रेल प्रवासी एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश एन.शाह सहित अनेक मान्यवर उपास्थि रहेंगे. संयोजक चौधरी ने बताया की इस खेल से आपकी बुद्धिमता का विकास होने के साथ साथ एकाग्रता भी बढ़ती हैं.इसके प्रायोजक अराइस इंटरप्राइजेज के कैलाश चौधरी हैं.शाम 6 बजे विजेताओं को पुरुस्कृत किया जायेगा. ज्ञात हो अशोक चौधरी दो बार राष्ट्रिय विजेता रहे हैं.अधिक जानकारी के लिए 9967842285 पर संपर्क करे.अशोक चौधरी का  ऑथेलो खेल में  प्रथम पंक्ति के खिलाडियों में समावेश हैं.    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम