महिला शसशक्तिकरण के लिए होगा प्रयास

महिला शसशक्तिकरण के लिए होगा प्रयास
WIRC का कार्यक्रम  
मुंबई-वैसे तो महिलाएं आज किसी से कम नहीं लेकिन हम प्रयास करेंगे की महिलाओं को हम और भी सशक्त बनायें. उपरोक्त विचार वेस्टर्न इंडिया रीजनल कॉउंसिल ऑफ़ ऑफ़ दि  इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स (WIRC) ऑफ़ इंडिया की और से महिला सशक्तिकरण आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा सी. ए.श्रुति शाह ने व्यक्त किये. 
अँधेरी स्थित लोखंडवाला में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्रुति शाह ने किया. उन्होंने अपने वर्तमान काम को और कैसे बढ़ाया जाये तथा किन सुधारों पर ध्यान दिया जाये उसपर विस्तार से प्रकाश डाला. श्रुति शाह ने कहा की आज अपडेट रहना सबसे जरुरी हैं. संस्था के समिति सदस्य सी.ए. विष्णु अग्रवाल व सी. ए. संदीप जैन ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर विभिन्न स्टाल्स पर वर्तमान व्यवसाय पर सुधार पर जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सी.ए. शिल्पा शिनगारे ने किया. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीलेश विकमसी,सचिव कमलेश साबु,दृस्टि देसाई,प्रफुल छाजेड़,प्रीति सावला सहित 225 से ज्यादा महिला सी. ए. उपस्थित थे.       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम