आपणो परिवार जैसी संस्थाए समाज के लिए जरुरी

                                                 

                                             












                                 
                                        आपणो परिवार जैसी संस्थाए समाज के लिए जरुरी
दीपक आर जैन/भायंदर 
मुंबई-युवा वर्ग हमारे आनेवाले कल का भविष्य हैं और जहाँ लायन प्रदीप बोकाडिया जैसे युवा समाज,व्यवसाय व विभिन्न क्षेत्रो मैं काम करनेवाले हो तो वह देश विकास की नई बुलंदियों को छूता हैं.हर देश का भविष्य युवा पर निर्भर करता हैं.उपरोक्त विचार उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने व्यक्त किये।
शेट्टी कांदिवली (पूर्व)मैं स्थित तेरापंथ भवन मैं आपणो परिवार (थली) द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं बोल रहे थे.उन्होंने कहा की आपणो परिवार (थली) जैसी संस्थाओ की पुरे देश मैं जरुरत हैं। शेट्टी ने कहा की जिस तरह संस्था ने महिलाओं,बच्चो और युवा वर्ग को मंच उपलब्ध करवाया हैं वह प्रशंसनीय हैं और इससे दूसरी संस्थाओं को भी सीख लेनी चाहिए।उन्होंने कहा की युवा शक्ति हर देश की शक्ति हैं.इस अवसर पर समाज की और से शेट्टी ने सामाजिक क्षेत्र मैं उल्लेखनीय योगदान के लिए लायन प्रदीप बोकाडिया को 'युवा रत्न से सम्मानित किया।इस अवसर पर बोकाडिया ने संस्था का आभार मानते हुए कहा की वे समाज के प्रति अपना ऋण अदा कर रहे हैं और जब तक होगा वे समाज के लिए काम करते रहेंगे।अध्यक्ष भंवरलालजी दुग्गड़ने कहा की आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।कार्यक्रम मैं तेरापंथ मुंबई के अध्यक्ष विनोद कच्छारा,संस्था के संस्थापक भीकमचंदजी नाहटा,,सचिव पूनम बरेडिया,मणिकचनजी ढीग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम