भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज होगा-रबिन्द्र द्विवेदी

                             
                          

                           
                                         भ्रष्टाचार  के खिलाफ अभियान तेज होगा-रबिन्द्र द्विवेदी  
दीपक आर जैन  
भायंदर-भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर करनेवाली सालो पुरानी संस्था   भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए मुंबई मैं इसके खिलाफ विशाल रेली का आयोजन किया जिसमे देशभर के विभिन्न राज्यों मैं समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
भायंदर के पास स्थित मीरा गांव से शुरू हुई रैली का आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रबिन्द्र द्धिवेदी के नेत्तृत्व मैं शुरू हुई.मुंबई के विभिन्न उपनगरों से निकली रेली का जगह जगह स्वागत हुआ.हर जगह अपने भाषण मैं द्विवेदी ने लोगो को भ्रस्टाचार के खिलाफ जागरूक होने का आव्हान किया तथा इसके खिलाफ लड़ने हेतु हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार जब तक इस देश से खत्म नहीं हो जाता तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।विल्सन कॉलेज के पास पुलिस द्वारा रेल्ली को रोके जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यकत करते हुए कहा की बड़ी दुखद बात हैं की भ्रस्टाचार आज देश की सबसे बड़ी समस्या हैं और उसीके खिलाफ संघर्ष करने से हमे रोक जा रहा हैं.
द्धिवेदी ने बताया की रेली के आयोजन हेतु मुंबई उच्च न्यायालय ने भी अनुमति प्रदान की थी.उन्होंने राज्य सरकार से मांग की क़ि रेली को रोकनेवाले पुलिस अधिकारीयों के विरुद्ध उचित कार्यवाई की जाए.देशभर से रेली मैं शामिल होने आये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार माना  व कहा की भ्रस्टाचार को रोकने के लिए व्यापक जन जागरण अभियान समिति की और से देशभर मैं चलाया जायेगा।          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम