संदेश

पन्यास चारित्ररत्न विजयजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
पूरे परिवार ने ली हैं दीक्षा भायंदर :- परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्य श्री गुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न आचार्य श्री रश्मिरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के प्रशिष्यरत्न परम पूज्य प्रवचन प्रभावित पन्यास प्रवर श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा.का इस वर्ष का चातुर्मास श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ बावन जिनालय जैन संघ,भायंदर (वेस्ट) में होगा। दीक्षा के बाद गुरुदेव पहलीबार भायंदर पधारे हैं।आपके पूरे परिवार ने दीक्षा लेकर जीवन शासन को समर्पित किया है।

सादड़ी राणकपुर मंडल ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
200 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा भायंदर :-  श्री सादड़ी राणकपुर मंडल मीरा भाईंदर द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 200 से बच्चों ने हिस्सा लिया।  भायंदर (वेस्ट) स्थित वालचन्द हाइट्स के प्रांगण में  आयोजित प्रतियोगिता के अतिथि प्रकाश तलेसरा,भरोसा सेल की उप निरीक्षक तेजस्विनी शिंदे,राजू तिलकधारी,मंगेश कड, कमीर कापड़िया,रुविका दुग्गल, मंगला पाटिल,अजित पाटिल उपस्थित थे।प्रकाश तलेसरा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही जजेज की भूमिका डॉ नाजनीन शेख, एकता कोठारी, अविशा शाह, नीलम बाफना,विधि भंडारी, चारु हिंगड़, तसिन शाह, मयंक सर ने निभाई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपेक्षा रितेश शाह , युग बागरेचा द्वितीय हिरद्यांश जैन, निवि मेहता और तीसरे स्थान पर जयेश नितिन मांगले, धृति रहे बाकी सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

आचार्य अक्षयबोधिजी व प्रखर प्रवचनकार महाबोधि सूरीश्वरजी का आज प्रवेश

चित्र
दो दिवसीय प्रवचन श्रेणी का भव्य आयोजन भायंदर :-  श्री जीरावला पार्श्वनाथ जैन संघ, के प्रांगण में परम पूज्य प्रवचन प्रभावक आचार्य श्री अक्षयबोधि सूरीश्वरजी म.सा.एवं प्रवचन शिखर परम पूज्य आचार्य श्री महाबोधि सूरीश्वरजी म.सा. का भायंदर में दो दिवसीय प्रवचन श्रेणी का आयोजन किया गया है। प्रथम दिवस,शनिवार 27 अप्रैल को आचार्य श्री का सामैया सुबह  8:30 बजे फ्लाई ओवर ब्रिज के पास से शुरू होगा।आचार्य श्री सुबह 9 बजे "क्रांति थी प्रतिक्रांति"विषय पर बालाजी बेंक्वेट हाल,पहला माला,150 फ़ीट रोड, ब्रिज के पास में व द्वितिय दिवस-रविवार 28 अप्रैल को सुबह 8.30 सामैया बालाजी काम्प्लेक्स गेट से नूतन उपाश्रय,महेश्वरी भवन रोड, शुभम आर्केड, फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास,भायंदर (वेस्ट) में होगा जंहा गुरुदेव सुबह 9बजे "सुख नु सरनामु"विषय पर प्रवचन होगा।ज्योत बिल्डिंग उपाश्रय में प्रतिकमण शाम 7/30 बजे से शुरू होगा। परम पूज्य आचार्य श्री की स्थिरता श्री जीरावला जैन संघ, ज्योत बिल्डिंग,पहला माला, बालाजी कॉम्प्लेक्स,भायंदर(वेस्ट)  में रहेगी।

गच्छाधिपति आचार्य श्री नरदेव सागर सूरीश्वरजी म.सा.भायंदर में

चित्र
बावन जिनालय में भव्य दीक्षा महोत्सव भायंदर :- आगमोद्धारक श्री आनंद सागरसूरि समुदाय के श्री ज्ञानतीर्थ पूज्य आगमोद्धारक श्री सागरानंदसूरि समुदाय में वचनसिद्ध, शासन प्रभावक, प्रकांड विद्वान परम पूज्य आचार्य श्री नरदेव सागर सूरीश्वरजी महाराजा का आज शनिवार को भायंदर बावन जिनालय में भव्य प्रवेश होगा।गुरुदेव गच्छाधिपति बनने के बाद पहलीबार भायंदर पधार रहे हैं। गुरुदेव के साथ अध्यात्म पथ प्रदर्शक श्री विनीत सागरजी,चुस्त संयमी हेमसागरजी,वर्धमान तपोनिधी पद्मकीर्ति  सागरजी, ओजस्वी प्रवचनकार विनम्र सागरजी आदि ठाणा के साथ साध्वी आत्मगुणा श्रीजी,अनंतगुणा श्रीजी,साध्वी सिद्धिपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।वे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ बावन जिनालय जैन संघ के तत्वावधान में मुमुक्षु कीर्तिभाई शाह व जयश्रीबेन कीर्तिभाई शाह को दीक्षा प्रदान करेंगे। (विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र)

श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ डहाणु में नवपद औलीजी भव्य रूप से संपन्न

चित्र
150 से ज्यादा आराधकों ने लिया लाभ - शताब्दी गौरव के रजत जयंती वर्ष पर दिया आशीर्वाद डहाणु :- मुंबई के समीप श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ सम डहाणु की पावन भूमि पर चैत्री नवपद औलीजी आराधना का भव्य आयोजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ राजेन्द्र सूरि जैन चेरीटेबल रिलिजियस ट्रस्ट के तत्वावधान में 15 से 24 अप्रैल तक औलीजी परोपकार सम्राट, मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्यदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के आज्ञानुवर्ति सुशिष्य वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.,आदि ठाणा की निश्रा में एवं साध्वीश्री इन्दुयशा श्रीजी की पावन उपस्थिति मे संपन्न हुई। नियमित आयोजित धर्मसभा में प्रखर प्रवचनकार श्री रजतचंद्र विजयजी ने औलीजी पर विस्तार से इसके महत्व को समझाया। आराधना के दौरान प्रतिदिन मंगलमय पूजन एवं महापूजन हुए जिसमें त्रिदिवसीय 45 आगम महापूजन महोत्सव धूमधाम से संपन्न किया गया। संपूर्ण राल पट्टी में यह सर्वप्रथम मौका था जिसमें 45 आगम का आत्म कल्याणकारी महापूजन पढाया गया। सैकड़ो लोगों ने इसका लाभ लिया और कई आराधको ने तो जीवन में पहली बार ऐसा पूजन देखा।...

जैन अल्पसंख्यक को मिला स्मार्ट कार्ड

चित्र
धूमधाम से मना श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म महोत्सव भायंदर :-   श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समस्त राजस्थानी जैन संघ द्वारा ओस्तवाल बगीचा भायंदर पूर्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई. साध्वी परम पूज्य कंचन कुंवर महाराज साहब आदि ठाणा 4 का प्रवचन हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के महामंत्री एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी के मार्गदर्शन में समाजसेविका एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश सचिव शिखा अभिषेक भटेवड़ा द्वारा जैन अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र व स्मार्ट कार्ड वितरण कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसका समाज के सभी बंधुओ ने भरपूर लाभ लिया। शिखा भटेवडा का अल्पसंख्यकों को मिलने वाले विशेष दर्जे के लाभ के बारे में समाज को जानकारी देकर जागृत करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम का उद्घाटन संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल व सुंदरलाल लोढा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राज्ञ जैन संघ के अध्यक्ष महेंद्र मेहता, प्रवीण लुणावत, मनोज चोपड़ा, शकेंद्र छाज...

समस्त विश्व मे शांति व सद्भाव केवल 'अहिंसा" एवम "जिओ और जीने दो" से संभव - देवेंद्र ब्रह्मचारी!

चित्र
महा-महावीरोत्सव का भव्य कार्यक्रम संपन्न भगवान महावीर के सिद्धांत आज व आने वाले कल में भी प्रासंगिक रहेंगे - गुलाबचंद कटारिया  मुंबई :- भगवान महावीर स्वामी के   2623वें जन्म कल्याणक पर महा महाविरोत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव देवेंद्र ब्राह्मचारी ने कहा कि भगवान महावीर किसी जाति, धर्म, संप्रदाय के नहीं महावीर जन जन के हैं और उनकी प्रासंगिकता पहले से अधिक है अतः उनके सिद्धान्तों को जन जन पहुंचाना आवश्यक हैं और यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों की केवल चर्चा ही से नही बल्कि उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है और उन्होंने ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए देवेन्द्र ब्रम्हचारी की प्रशंसा की व उनका आभार व्यक्त किया। महोत्सव में विधानसभा में बीजेपी के पूर्व सचेतक राज के पुरोहित,समाजसेवी महेंद्र तुरखिया , समाजसेवी एवं उद्योगपति घेवरचंद बोहरा, भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष सी सी ड...

प्रताप फाउंडेशन द्वारा महारक्तदान शिविर संपन्न

चित्र
  पत्रकारों ने भी किया रक्तदान भायंदर :-  मीरा भायंदर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था प्रताप फ़ाउंडेशन द्वारा आज शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के जन्मदिन के अवसर पर महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ो रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया।  मीरा रोड स्थित शिवार गार्डन में आयोजित शिविर में आठ पत्रकारों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारी व  कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक तथा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष विधानसभा चुनाव प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में ज़िला प्रमुख राजु भोईर, वरिष्ठ सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ समाजसेवी विकास पाटिल ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजय दुबे, उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की जिला प्रमुख एडवोकेट अरुणा पांडे, शिवसेना यूनियन नेता मुस्तफा वनारा, ज्योति शर्मा, सत्यप्रकाश पांडे, राजबहादुर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...

वित्तीय बाजार पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

चित्र
3 व 4 मई को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व मार्गदर्शन मुंबई :- संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित दी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकॉउंटंट के तहत कार्यरत सीए इंस्टीट्यूट की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टिट्यूट WIRC ऑफ़ आईसीएआई की कमिटी ऑफ फाइनेंसियल मार्किट एंड इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन ने पूंजी बाजार (Capital Market) पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सीए अंकित राठी ने बताया कि 3 व 4 मई को कांदिवली (ईस्ट) के तेरापंथ भवन, ठाकुर कॉम्प्लेक्स,में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होनेवाले सम्मेलन में शुक्रवार को नियामक ढांचे में हालिया विकास,आईपीओ मार्केट में सीए के लिए नए अवसर,एसएमई आईपीओ में शर्तें बदलना, तथा पैनल चर्चा- नए परिसंपत्ति वर्ग में तेजी: एआईएफ, एसएमई निवेश, क्यूआईपी तथा शनिवार कोमल्टी-बैगर स्टॉक चुनने की कला को समझना,निवेश का खेल खेलने के आगामी अवसर दिलचस्प वैश्विक विकास तकनीकी या मौलिक विश्लेषण के साथ निवेश,पैनल चर्चा- भारत विकास की कहानी,अर्थ आयाम नये क्षितिज की ओर अग्रसर  व फायरसाइड चैट - 2024 में निफ्टी 30000? पर चर्चा होगी। इसमें 12 सीपीई घंटे होंगे।सीए दुर...

हिंदी साप्ताहिक जन कल्याण सेवा का वार्षिकोत्सव रविवार को

चित्र
23 सालों से लगातार प्रकाशित भायंदर :- 23 सालों से लगातार प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक जन कल्याण सेवा का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया गया है।इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक आदि क्षेत्रों से गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। साप्ताहिक की संपादक सीमा गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को शाम 7 बजे से मीरारोड (ईस्ट)स्थित मीरा ग्राऊन्ड हॉल, कॅसेडेला के पीछे,आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथी केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले के अलावा सांसद राजन विचारे,गीता जैन विधायक, मीरा-भाईंदर, प्रताप सरनाईक  विधायक,विधायक रविंद्र फाटक,मनपा आयुक्त संजय काटकर,किशोर शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष, मुझफ्फर हुसेन पुर्व विधायक,निलेश सोनी भाजपा नेता,अर्जुन वाघमारे समाजसेवी, देवेन्द्र शेलेकर आर.पी.आई.ए. जिला अध्यक्ष मिरा  लल्लन तिवारी शिक्षा सम्राट, अभिजीत राणे कामगार नेता आदि गणमान्य उपस्थित रहेंगे।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।संचालक डॉ. कमलेश गगलानी करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या रांझणे,अनिल सिंह, बालकृष्ण रणधिवे मेहनत कर रहे है।

सीए दिलीप अग्रवाल WIRC की कमिटी में

चित्र
एक साल का होगा कार्यकाल मुंबई :- सीए दिलीप अग्रवाल को सीए इंस्टीट्यूट की प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट WIRC ऑफ़ आईसीएआई के वर्ष 2024 - 25 के लिए RERA Exposure Committee में नियुक्त किया गया हैं।यह नियुक्ति चेयरमैन सीए अंकित राठी ने की है जो, एक साल के लिए होगी। अपनी नियुक्ति के बाद अग्रवाल ने कहा कि इस जिम्मेदारी पर भरोसा किया जाना और आज के समय मे रेरा जैसे महत्वपूर्ण विषय मे योगदान देना सम्मान की बात है।उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की भागीदारी वित्तीय प्रबंधन और अनुपालन सुनिश्चित करती है।उन्होंने नियुक्ति के लिए अंकित राठी का आभार व्यक्त किया।

सीए पीयूष जैन की WIRC में नियुक्ति

चित्र
एक साल का होगा कार्यकाल मुंबई :- सीए पीयूष जैन को सीए इंस्टीट्यूट की प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट WIRC ऑफ़ आईसीएआई के वर्ष 2024 - 25 के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, सेवाएँ और WTO कमिटी (International Trade Services and WTO Committee) के सदस्य के रूप में नामित किया है।यह नियुक्ति चेयरमैन सीए अंकित राठी ने की है। राठी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जैन की उपस्थिति, विचार-विमर्श और मार्गदर्शन से समिति अपने सभी उद्देश्यों को प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि वे दिल से समर्थन और सक्रिय भागीदारी की आशा करते हैं।जैन ने इस जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार मानते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर काम करेंगे।

श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छीय श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी समुदाय के चातुर्मास

चित्र
सौश्रीधर्म बृहत्तपागच्छीय श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी समुदाय के चातुर्मास गच्छाधिपति का चातुर्मास पेपराल में पेपराल :- श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैनाचार्य विश्वपूज्य गुरुदेव श्रीमद्  विजय  राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य युगप्रभावक पुण्यसम्राट् गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के समुदाय की चातुर्मास सूची सन् 2024                                                                                  पेपराल तीर्थ (गुजरात) गच्छाधिपति आचार्य  श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा            ------------------------ भाण्डवपुर तीर्थ (राजस्थान) आचार्य भगवंत श्री  विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा        --------------------------- निर्डोल (आंध्रप्रदेश) मुनिराज श्री सिद्धरत्न विजयजी म.सा आ...

काशिमीरा में पीआरपी कार्यालय का उदघाटन

चित्र
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन 🔷 भाईंदर। हाल ही में काशिमीरा नाका स्थित नेशनल हाइवे क्रमांक-8 पर पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी, काशिमीरा विभाग के कार्यालय का उदघाटन प्रा. जोगेंद्र कवाड़े ने किया। पीआरपी मीरा-भाईंदर के जिलाध्यक्ष अज़मल हसन पटेल हैं। ज्ञात हो कि, पीआरपी नेता प्रा. जोगेंद्र कवाड़े ने काशिमीरा में पीआरपी का कार्यालय फीता काटकर तथा भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उदघाटन किया। इस मौके पर पीआरपी राष्ट्रीय मीरा-भाईंदर के जिल्हाध्यक्ष अजमल हसन पटेल शफ़ीक अहमद सुलतानपुरी , उत्तमराव नाईक , गणेश हडगर , राजू तोरणे रहमान अजमल पटेल , इमरान अजमल पटेल , चंद्रमणी मनवर प्रकाश तायडे , अर्जुन तायडे,  राजू गोयल , भास्कर वल्लाकाठी,  अक्षय वाघमारे , प्रवीण कांबळे रेखाताई, कांताबाई आदि सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री हनुमान जनमोत्स्व धामधुम से मनाया

चित्र
मीरा भायंदर के हनुमान मंदिरों में आयोजन मीरा भायंदर :- भायंदर (वेस्ट) के मांडली तलाव के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट संचालित शहर के सबसे पुराने व ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया।विविध कार्यक्रमों के अलावा महाभण्डारा भी हुआ।इस अवसर पर विधायक गीता जैन,मुस्लिम समाज के फारूक कुरेशी,राकेश अग्रवाल,दीपक जैन, शांतिलाल थानवी,अलशान कुरेशी आदि उपस्थित थे।ट्रस्ट मंडल ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। भायंदर (वेस्ट) के मांडली तलाव के पास स्थित शहर के सबसे पुराने व ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया।विविध कार्यक्रमों के अलावा महाभण्डारा भी हुआ।इस अवसर पर विधायक गीता जैन,मुस्लिम समाज के फारूक कुरेशी,राकेश अग्रवाल, शांतिलाल थानवी आदि उपस्थित थे।ट्रस्ट मंडल ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। गीता नगर स्थित श्री सालासर धाम में श्री सालासर सेवा संस्था द्वारा जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 6.39 बजे जन्मोत्सव,सुबह 11.45,ध्वजापूजन महाप्रसाद,दोपहर 12.30 से सुंदरकांड,दोपहर 3 बजे से गौ सेवा सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा प्रस्तु...