संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोपावर तीर्थ की ध्वजा 2 मार्च को

चित्र
87 हजार वर्ष पुरानी है श्री शांतिनाथजी की प्रतिमा भोपावर :- भोपावर मंडण श्री शातिनाथ भगवान व नमामि गुरु नवरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा.के आशीर्वाद से विश्व विख्यात श्री भोपावर महातीर्थे 87 हजार वर्ष प्राचीन मुलनायक श्री शांतिनाथ भगवान परमात्मा से सुशोभित शिल्पकलामंडित श्री शांतिनाथ जिनप्रासाद व परम पूज्य मालव भूषण आचार्य देव श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराजा गुरु मंदिर के पंचम ध्वजारोहण वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं श्री शांतिनाथ जैन श्वे. मंदिर ट्रस्ट, श्री भोपावर तीर्थ के अध्यक्ष  रमणभाई जैन (मोन्टेक्स) मुंबई ने बताया कि फाल्गुन सुदी 3 रविवार, 2 मार्च 2025 को इस अवसर पर सुबह 8 बजे सत्तरभेदी पूजन,श्री शांतिनाथ जिनालय एवं गुरु मंदिर का ध्वजारोहण सुबह 9.30 बजे व तत्पश्चात साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया है।जिनालय की मुख्य ध्वजा के लाभार्थी संघवी पंकुबाई भुरमलजी कोठारी चैन्नई, वड़गाम श्रेष्ठिवर्य श्री तेजराजजी कोठारी,गुरु मंदिर की ध्वजा के लाभार्थी प्रीतेशजी ओस्तवाल,प्रतीक डोसी, प्रशांतजी सकलेचा, रखबजी बिजावत परिवार हैं। तीर्थ के अध्यक्ष जैन ने भारतभर के संघों को ध्व...

भारत की महत्वपूर्ण और गौण धातुओं की सुरक्षा: टिकाऊ भविष्य के लिए रणनीतिक पहल

चित्र
चुनोतियों का समाधान करने सरकार की कई पहल अतुल एल गोयल भा रत को महत्वपूर्ण खनिजों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, मुख्य रूप से लिथियम, कोबाल्ट, जर्मेनियम, इंडियम और अन्य दुर्लभ पृथ्वी धातुओं जैसे खनिजों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में चीन के प्रभुत्व के कारण। यह प्रभुत्व आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों और भू-राजनीतिक जोखिमों को उत्पन्न करता है जो इन महत्वपूर्ण संसाधनों तक भारत की पहूंच को प्रभावित कर सकते हैं।  इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, भारत सरकार ने कई पहल की हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी अपशिष्ट, सीसा, जस्ता और 12 अन्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण खनिजों पर मूल सीमा शुल्क की पूर्ण छूट की घोषणा की। इस कदम से इन आवश्यक खनिजों के आयात की लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सरकार ईवी बैटरी निर्माण के लिए 35 अतिरिक्त पूंजीगत सामान और मोबाइल फोन बैटरी निर्माण के लिए 28 अतिरिक्त पूंजीगत सामान पेश करेगी। इन उपायों का ...

अब वाहनों पर दिखेगा ‘पशुओं पर दया करो” स्लोगन

चित्र
  सार्वजनिक परिवहन पर बड़ा फैसला: जयपुर :- अब सड़कों पर दौड़ते सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पशु कल्याण से जुड़ा एक सशक्त संदेश नजर आएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों को निर्देश जारी किया है कि सभी बसों और  सार्वजनिक वाहनों पर   “Be Kind to Animals”   (पशुओं पर दया करो)  स्लोगन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। यह फैसला पशुओं के प्रति दयालुता बढ़ाने और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। श्रमण डॉ पुष्पेंद्र  ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा 25 फरवरी 2025 को जारी अधिसूचना के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद   51A {g}  के तहत, हर नागरिक पर प्राकृतिक पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा करने का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 लागू किए गए हैं। अब इस संदेश को और प्रभावी बनाने के लिए, मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि  इस स्लोगन को 150 मिमी ऊंचाई के अक्षरों में  बसों के बाहरी...

गुरु नवरत्न के जन्मोत्सव पर जीवदया के अनेक आयोजन

चित्र
दुनियाभर के जैनों से जुड़ने की अपील इंदौर:- परिंदों की मदद के लिए नवरत्न परिवार समाज मेँ आगे आया है। पक्षियों के लिए ग्रीष्म ऋतु की भीष्म गर्मी में राहत स्वरूप मिट्टी के सकोरे की स्थापना की जाएगी दाने-पानी की व्यवस्था भी होगी एवं नगर की गोशालाओं में गुड़ , चारा , लापसी , इत्यादि अर्पण किए जाएंगे ।  नवरत्न परिवार के अनुसार यह जीवदया प्रकल्प मालव भूषण आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा के जन्मोत्सव चैत्र वदी 03 पर आयोजित किया जाता है जो कि इस वर्ष 17 मार्च को आ रहा है।इस पहल को अभियान के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मालवा सहित 7 राज्यों में नगर नगर तक आवाज पहुंचाएंगे। जैन समाज का मानना है कि इससे बस्तियों में पक्षियों की फिर चहचहाहट सुनाई देगी।आयोजन गुरु नवरत्न कृपाप्राप्त आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब की प्रेरणा से एवं मार्गदर्शन में होगा। गुरु जन्मोत्सव को जीवदया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगर की गोशाला में पशुओ की सेवा, जीवदया अनुकम्पा दान के आयोजन होंगे। श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार के संयुक्त तत्वाधान में सकल श्री संघ के माध...

मंदिरों को सामाजिक समानता के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए :- देवेंद्र फडणवीस

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन जीवन पद्धति को मजबूत किया है तिरुपति :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मंदिरों को सामाजिक समानता के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह बात तिरुपती में आयोजित इंटरनेशनल टेम्पल कन्वेंशन और एक्सपो में कही, जहां उन्होंने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। फडणवीस ने कहा कि मंदिरों को पहले की तरह सामाजिक समानता के केंद्र के रूप में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर ने मंदिरों और घाटों का पुनर्निर्माण किया था, जो कि एक महत्वपूर्ण कार्य था।उन्होंने आगे कहा कि आज महाकुंभ में 50 करोड़ लोग स्नान करते हैं, लेकिन कोई भी जाति या पंथ के बारे में नहीं पूछता। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन जीवन पद्धति को मजबूत किया है। इस अवसर पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, आचार्य गोविंददेव गिरी महाराज, केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक, महाराष्ट्र के मंत्री आशिष शेलार, प्रसाद लाड, गिरीश कुलकर्णी, मेघना बोर्डीकर, विश्वजित राणे, प्रवीण द...

मीरा भाईंदर महानगरपालिका के १५ स्कूलों को चेंजमेकर एक्सेलेंस अवार्ड

चित्र
कनेक्टिंग ड्रीम फाउंडेशन, बीपीसीएल और रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी फाउंडेशन का कार्यक्रम भाईंदर :- मीरा भाईंदर महानगरपालिका के 15 स्कूलों को चेंजमेकर एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मीरा भाईंदर महानगरपालिका, कनेक्टिंग ड्रीम फाउंडेशन, बीपीसीएल और रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी फाउंडेशन के सहयोग से दिया गया। इस अवार्ड के लिए महानगरपालिका के शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके समस्या निवारण कौशल के लिए चुना गया है। इस कार्यक्रम के तहत, शिक्षकों और विद्यार्थियों को समस्या निवारण के लिए प्रशिक्षित किया गया था, और उन्हें अपने स्कूलों में समस्या निवारण परियोजनाओं को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इस अवार्ड के लिए चुने गए शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। मीरा भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त संजय श्रीपतराव काटकर ने कहा है कि महानगरपालिका अपने स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। महानगरपालिका ने अपने स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को लागू किया है, जिनमें शिक्षा पर विभिन्न योजनाएं, स...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करें–एड.रवि व्यास

चित्र
प्रखर राष्ट्रवादी तथा हिंदुत्व चेतना के सजग प्रहरी भायंदर :-  एकात्म मानववाद की विचारधारा का संदेश देने वाले भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भायंदर पश्चिम स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।  इस अवसर पर बोलते हुए विधानसभा प्रमुख एड रवि व्यास ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता और स्वर्णिम विकास को लेकर पंडितजी का एक सुनहरा सपना था। अंत्योदय को लेकर उनकी विचारधारा पर आधारित अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे प्रखर राष्ट्रवादी तथा हिंदुत्व चेतना के सजग प्रहरी रहे। उनके आदर्शों और विचारधारा पर चलकर हम सर्वशक्तिमान समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा ) पांडे, नगरसेवक विजय राय,सुरेश खंडेलवाल,राजीव प्रियदर्शी, महेंद्र मौर्या,संग्राम सिंह,सूरजभान गौड़, सजीव चव्हाण,निरंजन मौर, महेंद्र गुज्जर, विट्ठल नावंदर आदि गणमान्य उपस्थित थे।

श्री पद्मावती नगर जैन मंदिर की पांचवी वर्षगाठ

चित्र
प्रभाकर सूरीश्वरजी करेंगे निश्रा प्रदान भायंदर :- श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के सानिध्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ नवग्रह जिनालय की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन पानीबाई भबुतमलजी रेड़ चेरिटेबल ट्रस्ट द्धारा चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महोत्सव के प्रथम दिवस 14 फरवरी को महोत्सव में निश्रा प्रदान करने हेतु श्री दक्ष सूरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र,आगाशी तीर्थ में श्री समवसरण तीर्थ के प्रेरक,ज्योतिषाचार्य श्री प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का सुबह 8.30 बजे सिंमधर स्वामी जैन मंदिर, 90 फीट मार्ग से पद्मावती नगर में भव्य प्रवेश होगा। ज्ञात हो प्रतिष्ठा कराने के पश्चात गुरुदेव का पहलीबार आगमन हो रहा है।प्रवेश बाद मंगलाचरण व मंगलमय प्रवचन तथा सुबह की नवकारसी रखी गई है।द्धितीय दिवस 15 फरवरी 2025, को दोपहर 2.00 बजे पंचकल्याणक पूजा,महिला मंडल द्धारा,तृतीय दिवस 16 फरवरी 2025 को सुबह- 8.00 बजे से अट्ठारह अभिषेक मुलनायक,नवग्रह नाथ,देवी- देवता (सम्पूर्ण विधी विधान सहित) संगीत की सुरावलीयों के साथ तथा चतुर्थ दिवस यानी 17 फरवरी 2025 (वर्षगांठ दिवस) सुबह मंगलमू...

टेम्बा अस्पताल में तत्काल हो डायलिसिस टेक्नीशियन की भर्ती -एड. रवि व्यास

चित्र
पर्याप्त मात्रा में टेक्नीशियन जरूरी भायंदर :- मिरा - भायंदर शहर के पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल (टेम्बा) मे डायलिसिस मशीन को संचालित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में टेक्नीशियन ऑपरेटर का अभाव है । इस समस्या को देखते हुए भाजपा 145 मिरा - भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं सार्वजनिक  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर को पत्र लिख कर यहां पर और भी टेक्नीशियन की भर्ती करने की मांग की है। व्यास ने पत्र में कहा कि इस अस्पताल में अभी फिलहाल एक टेक्नीशियन है जो 34 मरीजों की डायलिसिस करता है।इस अस्पताल मे मिरा भायंदर के अलावा  ठाणे,विरार से लेकर  मुंबई तक के  कई मरीज भी इलाज के लिए आते है।लेकिन यहाँ मशीन ऑपरेटर की कमी की वजह से मरीजों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों की इसी समस्या के मद्देनज़र व्यास ने इस अस्पताल मे चार और टेक्नीशियन को भर्ती करने की मांग की है जिससे यहां आने वाले मरीजों को और भी बेहतर सेवा मिल सके।  उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिए पत्र लिख कर यहां पर जल्द से जल्...

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 से ज्यादा लाभान्वित

चित्र
41 लोगों के मोतियाबिंद ऑपेरशन भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। फोरम के महासचिव अतुल गोयल व जनसंपर्क अधिकारी विष्णु पारीक  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 41 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।शिविर में डॉ प्रमोद शर्मा, डॉ नरपत सिंह राजपूत,अमोल पाटिल,राकेश कनोजिया,प्रणाली ताम्हणकर, अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार,प्रदीप दास ,सुवर्णा गावित ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन एंड सचिन नाईक ने किया।अतिथि रमेश बंबोरी,भवन निर्माता ...

नित्यानंद सूरीश्वरजी को महाराष्ट्र में राजकीय अतिथि का दर्जा

चित्र
युथ फोरम ने किया अभिनंदन मुंबई :- पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के शांतिदूत गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहेब को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की घोषणा के बाद पहलीबार महाराष्ट्र आने पर सरकार द्वारा उनको राजकीय अतिथि का सम्मान दिया गया हैं।समस्त जैन समाज ने इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,अजीत पवार व सरकार का आभार व्यक्त किया हैं। ज्ञात हो गुरुदेव को पूर्व में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश सरकार ने भी प्रदान किया था राजकीय अतिथि का सम्मान दिया हैं।गुरुदेव की निश्रा में मुंबई में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा,जिसमे पायधुनी में श्री आदिनाथ जैन मंदिर की 50वी वर्षगांठ व बांद्रा में श्री संभवनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा प्रमुख है। गुरुदेव को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की घोषणा व महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनको राजकीय अतिथि का सम्मान दिए जाने पर  पीयूशपाणी तीर्थ पर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,रमेश बंबोरी, निर्मला माखीजा,रमेश संघवी,राहुल याद...

राणकपुर तीर्थ में श्री आदिनाथ जिन महापूजन का भव्य आयोजन

चित्र
सेलो परिवार ने लिया संपूर्ण लाभ मुंबई :- अरावली की गोद में बसे गोडवाड के पंचतीर्थ में एक ऐसे विश्व प्रसिद्ध श्री राणकपुर तीर्थ में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के सानिध्य में भव्य श्री आदिनाथ जिन महापूजन का आयोजन किया गया है। श्री आणंदजी कल्याणजी पेढी व राणकपुर फाउंडेशन के अनुसार 12 फरवरी 2025 को महापूजन शासन सम्राट श्री नेमि लावण्य दक्ष सुशील गुरुकृपा प्राप्त प्रतिष्ठचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विजय जिनोत्तम सूरीश्वरजी म. सा. आदि विशाल श्रमण श्रमणी की निश्रा में संपन्न होगा।संपूर्ण महापूजन का लाभ मातुश्री पंपुबेन घीसुलालजी बदामिया (राठौड) परिवार ,CELLO GROUP सादडी ने लिया है। यह महापूजन कई वर्षों बाद श्री राणकपूर तीर्थ में होने जा रहा है। महापूजन में बैठने वाले भाईयो को श्री आदिनाथ भगवान की प्रतीमाजी व पूजा के वस्त्र व बहनो को लाल चुंदरी दी जायेगी।ट्रस्ट मंडल व बदामिया परिवार ने महापूजन में पधारने का विनंती व नवकारसी तथा साधार्मिक भक्ति का लाभ देने की विनंती की हैं।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा रेडी रेकनर की दरों में की जा रही वृद्धि का कड़ा विरोध

चित्र
मध्यम वर्ग के लिए घर होगा सपना :- राजेश अग्रवाल पुना :-  अग्रवाल मारवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एंड एजुकेशन ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा रेडी रेकनर की दरों में प्रस्तावित वृद्धि का कड़ा विरोध किया,साथ ही जीएसटी घटाने की भी मांग की है। चैंबर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज देश भर में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं ,स्टील, सीमेंट और निर्माण व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर भारी जीएसटी के कारण मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना केवल एक सपना बनकर रह गया है।ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र सरकार रेडी रेकनर की दरों में करीब 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि करने पर विचार कर रही है, अगर ऐसा हुआ तो मध्यम वर्ग के लिए घर का मालिक बनना और भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस साल रेडी रेकनर की दरों में वृद्धि न की जाए और स्टांप ड्यूटी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। छूट की सीमा बढ़ाने से सरकार के राजस्व में वृध्दि होगी।पुरानी इमारतों में भी आसानी से स्टैम्प डयूटी व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी आसान किये जाने की जरूरत है।

शिक्षा और संस्कार दोनों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका : देवेंद्र ब्रह्मचारी

चित्र
वेलंकनी हाई स्कूल गुड़ शेपर्ड का वार्षिकोत्सव संपन्न भायंदर :- शिक्षा और संस्कार दोनों ही व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिक्षा और संस्कार, दोनों ही जीवन के लिए आवश्यक हैं।शिक्षा हमें ज्ञान देती है, जबकि संस्कार हमें जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं।शिक्षा बिना संस्कार के अधूरी है, और संस्कार बिना शिक्षा के कमजोर हैं।दोनों का संयोजन हमें एक अच्छा इंसान बनाता है और हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। उपरोक्त विचार जैन संत देवेंद्र ब्रह्मचारी ने अवर लेडी ऑफ वेलंकनी वेलंकनी हाई स्कूल व गुड़ शेपर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में पालकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।भायंदर(वेस्ट) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें ज्ञान देती है, जबकि संस्कार हमें जीवन के मूल्यों को सिखाते हैं।दोनों के संयोजन से हम एक अच्छा नागरिक बनते हैं।शिक्षा हमें आत्मनिर्भर बनाती है, जबकि संस्कार हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की भावना देते हैं।दोनों ही हमें जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं।शिक्षा और संस्कार के बिना, हमारा जीवन अधूरा और अनिश्चित होता है। स...