अतिशय क्षेत्र सरोद पार्श्वनाथ नवीन मंदिर का शिलान्यास

जैन समाज का एक भी घर नही

अभिषेक जैन लुहाड़िया / रामगंजमंडी 

डोलाजी :- पूज्य मुनिश्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज के सानिध्य में डोला जी मे अतिशय क्षेत्र सरोद समिति की  मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें उदयपुर से पधारे पंडित  महावीर प्रसाद  जैन के निर्देशन में दिनांक 14  मार्च 2021 को सरोद अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ जिनालय के शिलान्यास का  कार्यक्रम तय हुआ।

यह आगम मे वर्णित है एवम  सभी आचार्य भगवंतों का कथन  है कि सो जिनालय नए बनाओ ओर एक प्राचीन जिनालय का जीर्णोद्धार कराओ बराबर पुण्य लगेगा।

  एक  विवरण

यह क्षेत्र भवानीमण्डी राजस्थान से 8 किलोमीटर की दूरी पर है यह प्रतिमा अत्यंत मनोहारी है। जो एक बार पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमा का दर्श करता है बस एक टक बाबा को निहारता रहता है। यह क्षेत्र काफी अतिशय लिए हुए है। यहाँ पर कभी कभी घण्टियों की अनाहद भी सुनाई पड़ती है। 

 ग्रामीण ज़न की आस्था का केंद्र बिंदु

 अतिशयकारी बाबा की प्रतिमा को ग्रामीण जन अपना आराध्य देव मानते है। यहा जैन समाज का एक भी घर नही होने के कारण मिश्रोली भवानीमंडी वासियो ने अपने नगर में लाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण जनों ने नही ले जाने दिया। उन्होंने कहा यह हमारे आराध्य है। और आस्था का केंद्र है। आप जो करना चाहे यही करे। 

आप सभी इस अलोकिक प्रतिमा का दर्श  अवश्य करे।  यह  जिनालय है जो जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है अतः हम सभी को  इस जिनालय के जीर्णोद्वार में तन मन धन से सहयोग प्रदान करके  सातिशय पुण्य के भागीदार  बनना  चाहिए।

  आगामी 14 मार्च 2021 को  अपने पूरे परिवार व इष्ट मित्रो के साथ अतिशय क्षेत्र सरोद में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

 सम्पर्क सूत्र :- मनोज पाटनी मो 9772846246  विजय जैन  मो 9460518399 जिवेंद्र जैन मो 9414751249


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम