चेन्नई मंडल का शासन वंदना पर भायंदर में कार्यक्रम आज



दीपक आर जैन
भायंदर-चेन्नई मैं पिछले 25 वर्षो से कार्यरत ऋषभ बालिका मंडल की और से आज भायंदर(वेस्ट) के सीमंधर स्वामी जैन मंदिर,90 फ़ीट रोड पर शासन वंदना के कार्यक्रम का आयोजन रविवार 27 सितम्बर को सुबह 09 बजे से गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरन्धर सूरीस्वरजी म. सा. की उपस्थिति में किया गया हैं. अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा 300 से ज्यादा महिलाओं व बालिकाओं का मंडल देशभर का भ्रमण कर जैन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाएगा.
मंडल  के सदस्यों  ने आज गच्छाधिपति के दर्शन कर विभिन्न कार्यों की जानकारी उन्हें दी. मंडल की रमिला जैन ने बताया की मंडल का मुख्या उद्देश्य रजत जयंती वर्ष मैं 24 तीर्थंकर व वर्त्तमान मैं विचरण कर रहे सीमंधर स्वामी भगवन का जन्मकल्याणक मनाना,पालीताणा,गिरनार जैसे स्थावर तीर्थों की पवित्रता व रक्षा,जैन धर्म के प्रति चुस्त रहना,धर्म की बदनामी न हो इसके लिए लोगों को समझाना,साधु संतो की रक्षा जैसे कई कार्यो हेतु लोगों मैं जागरूकता लाने का प्रयास,2500 से ज्यादा साधु साध्वियों को वंदन,25 लाख नवकार मंत्र आलेखन,250 मंदिरों के दर्शन,25 हजार सामायिक के अलावा अनेक धार्मिक अनुष्ठान,जीवदया,अनुकम्पा दान कार्यक्रमों के साथ समापन भगवन ऋषभदेव के जन्मदिन के साथ पालीताणा मैं करेगा. गच्छाधिपति ने मंडल को सफलता हेतु आशीर्वाद दिया.शांति वल्लभ टाइम्स के दीपक आर जैन ने इस कार्य के लिए मंडल को बधाई दी हैं. मंडल की लब्धि सुरेशकुमार(6),जीनल रविन्द्र जैन(8),सुदिति संदीप जैन(9) ने सुधर्मा स्वामी पाट परंपरा व 45 आगमों के नाम बोलकर वाहवाही बटोरी

फोटो-ऋषभ मंडल चेन्नई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मधुरन्धर सूरीस्वरजी को वंदन करते हुए.



 .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम