पदमश्री पंडित के बर्तनो की प्रदर्शनी 28 से

 
मुंबई-भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ऐसे मिटटी को बर्तनो का आधुनिक रूप देनेवाले कलाकार ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित गमलो की प्रदर्शनी मुंबई की प्रख्यात सीमरोजा आर्ट गैलरी में 28 सितम्बर से शुरू हो रही हें जिसमे मुंबई के नामांकित लोगो को आमंत्रित किया गया हैं. बिहार के मूल निवासी पंडितजी का पूरा परिवार इस कला से जुड़ा हैं और समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर अपनी कला के माध्यम से देश का गौरव बढ़ता रहा हैं. 
भूलाभाई देसाई रोड पर स्थित इस गैलरी में प्रदर्शनी 11 सितम्बर तक चलेगी जिसमे उनके परिवार के देवकी पंडित,अभय पंडित,खुशबू पंडित व शैलेश पंडित के काम भी प्रदर्शित होंगे. प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 07 बजे तक चलेगी. पांच साल के अंतराल के बाद इस आयोजन के होने में सिरेमिक्स के कलाकारों व कला प्रेमियों में प्रदर्शनी को लेकर उत्सुकता हैं. ज्ञात हो सिरेमिक्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया हैं. पंडितजी ने अँधेरी स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी काम किया हैं. मीरा भायंदर महानगरपालिका की महापौर गीता जैन,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर. जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि बी.जैन्ऱकेश अग्रवाल ने प्रदर्शनी के लिए बधाई दी हैं.  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम